Upleta Nagarpalika Recruitment 2025: अगर आप शहरी स्वच्छता में बदलाव लाने के लिए जुनून रखते हैं और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आपका अनुभव है, तो आपके लिए शानदार मौका है!

उपलेटा नगरपालिक ने स्वच्छ भारत मिशन (SBM-U) 2.0 के तहत SWM (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) एक्सपर्ट के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह 11 भर्ती महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर की जाएगी।

यह पद खास तौर पर उन सिविल और पर्यावरण इंजीनियरों के लिए है जो शहर को साफ, सुंदर और टिकाऊ बनाने के मिशन से जुड़ना चाहते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मुख्य जानकारी – Upleta Nagarpalika Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
संगठन का नामउपलेटा नगरपालिका, राजकोट
पद का नामSWM (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) एक्सपर्ट
कुल पद1
वेतन₹30,000/- प्रति महीना
नौकरी का समय11 महीने
योजनास्वच्छ भारत मिशन (अर्बन) 2.0
आधिकारिक वेबसाइटrajkot.nic.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
आवेदन की शुरुआत 01 अगस्त 2025
आवेदन की आखिरी तारीख 11 अगस्त 2025

शैक्षणिकता (Educational Qualification)

  • अगर आप पर्यावरण या सिविल इंजीनियरिंग में पढ़ाई कर चुके हैं, तो यह मौका आपके लिए है।
  • आपके पास B.E./B.Tech (पर्यावरण/सिविल) या M.E./M.Tech (पर्यावरण/सिविल) की डिग्री होनी चाहिए।
  • कम से कम 1 साल का काम का अनुभव ज़रूरी है।
  • अगर आप योग्य हैं और काम करने की क्षमता रखते हैं, तो अनुभव की शर्त में छूट भी मिल सकती है।

यह भी पढ़े = BAMS पास उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी! GPSC में आयुर्वेद ऑफिसर के पदों पर भर्ती शुरू – जानिए पूरी प्रक्रिया

आयु सीमा (Age Limit)

आयु सीमा को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

इसलिए सही और अपडेटेड जानकारी के लिए उम्मीदवारों को उपलेटा नगरपालिक के आधिकारिक नोटिफिकेशन या संबंधित विभाग से संपर्क करना चाहिए।

वेतन (Salary)

  • इस पद पर सिलेक्टेड उम्मीदवार को ₹30,000/- का स्थिर (फिक्स) वेतन प्रदान किया जाएगा, जिसमें किसी भी प्रकार के अतिरिक्त भत्ते या अन्य सुविधाएं शामिल नहीं होंगी। यह वेतन पूरी नोकरी के समय दौरान समान रहेगा और इसमें किसी प्रकार की बढ़ोती नहीं होगी।
  • यह नियुक्ति पूरी तरह से 11 महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर आधारित होगी, जो योजना की आवश्यकता और उम्मीदवार के परफॉरमेंस के आधार पर आगे बढ़ाई भी जा सकती है।

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

  • इस भर्ती में अंतिम सिलेक्शन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट तैयार करते समय आपकी शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव और योजना से जुड़े आवश्यक कौशलों को विशेष महत्व दिया जाएगा।
  • यदि जरुरत हुई तो सिलेक्शन समिति उम्मीदवारों का व्यक्तिगत इंटरव्यू (Interview) या डॉक्यूमेंट की जांच (Document Verification) भी कर सकती है।
  • केवल वही उम्मीदवार ऑफर लेटर प्राप्त करेंगे जो आधिकारिक पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria) को पूरी तरह पूरा करते हों और सभी जरुरी डॉक्यूमेंट को समयसीमा के भीतर जमा कर दें।
  • जब आपको सिलेक्शन प्रक्रिया के लिए बुलाया जायेगा, तो आपको अपनी पढ़ाई से जुड़े सर्टिफिकेट और अनुभव के प्रमाणपत्र दिखाने होंगे।
  • ध्यान रखें – सभी original documents के साथ उनकी photocopies भी साथ ले जाएं, ताकि दस्तावेज़ जांच (verification) में कोई दिक्कत न हो।

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

Step 1: उपलेटा नगरपालिका द्वारा तय किए गए फॉर्मेट में आवेदन सावधानीपूर्वक भरें। सभी जानकारी स्पष्ट और सही ढंग से भरे, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या न रहे।

Step 2: अपनी शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी प्रमाणपत्र और अनुभव से जुड़े डॉक्यूमेंट को आवेदन पत्र के साथ जोड़े।

Step 3: पूरा किया हुआ आवेदन पत्र और सभी जरुरी डॉक्यूमेंट को 11 अगस्त 2025 से पहले उपलेटा नगरपालिका कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से जमा करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अधूरे, अस्पष्ट या गलत जानकारी वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। निर्धारित समय के बाद मिलने वाले आवेदन पत्र को रद कार दिया जायेगा।

निष्कर्ष

अगर आप सिविल या पर्यावरण इंजीनियर हैं और शहर को साफ-सुथरा व टिकाऊ बनाने के मिशन से जुड़ना चाहते हैं, तो उपलेटा नगरपालिक की SWM एक्सपर्ट भर्ती आपके लिए एक शानदार अवसर है।

यह पद आपको फिक्स वेतन, सीमित समय और योग्यता के अनुसार सिलेक्शन की प्रक्रिया इसे एक बेहतरीन सरकारी अवसर बनाती है।

यदि आपकी प्रोफ़ाइल इस पद के मापदंडो से मेल खाती है, तो आवेदन की अंतिम तारीख (11 अगस्त 2025) से पहले अपना आवेदन ज़रूर जमा करें और सभी जरुरी डॉक्यूमेंट समय पर तैयार रखें।

Upleta Nagarpalika Recruitment 2025 – FAQ

1) इस पद के लिए नोकरी का समय कितना है?
उत्तर:
यह नियुक्ति पूरी तरह 11 महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर होगी।

2) क्या फ्रेशर्स आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर:
कम से कम 1 साल का अनुभव ज़रूरी है, लेकिन योग्य और deserving उम्मीदवारों को अनुभव में छूट मिल सकती है।

3) क्या सरकारी कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर:
हाँ, लेकिन केवल नगरपालिक और आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए नियमों के अनुसार।

4) इस नौकरी के लिए कितना वेतन मिलेगा?
उत्तर:
इस नौकरी के लिए ₹30,000/- प्रति महीना के हिसाब से वेतन दिया जायेगा।