UGVCL Assistant Manager IT Recruitment 2025: गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (GUVNL) ने असिस्टेंट मैनेजर IT पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती प्रक्रिया उत्तर गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (UGVCL) द्वारा की ओर से किया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

यह मौका खासतौर पर उन युवा के लिए है, जो गुजरात की सबसे बड़ी पावर यूटिलिटीज़ में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इस नोकरी के लिए आप 11 अगस्त 2025 से 31 अगस्त 2025 तक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

आगे हम आपको पात्रता, वेतन, सिलेक्शन प्रक्रिया और आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी बताएंगे।

मुख्य जानकारी – UGVCL Assistant Manager IT Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
भर्ती संस्थाउत्तर गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (UGVCL)
विभागGUVNL + सहायक कंपनियाँ
पद का नामअसिस्टेंट मैनेजर (IT)
कुल पद36
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
वेतन₹45,400 – ₹1,01,200
आधिकारिक वेबसाइटwww.ugvcl.com

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत11 अगस्त 2025
आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2025
फीस भरने की आखिरी तारीख31 अगस्त 2025

यह भी पढ़े = एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया भर्ती 2025: ₹40,000 से ₹1.4 लाख सैलरी, जानें पूरी जानकारी

पदों की जानकारी (Vacancy Details)

कंपनीकुल पद
UGVCL7
MGVCL4
PGVCL0
DGVCL10
GETCO15
कुल36

शैक्षणिकता (Educational Qualification)

  • B.E./B.Tech (Computer Science / Electronics & Communication / IT)
  • या
  • Full-time MCA
  • या
  • इसके जैसी कोई और डिग्री जो प्रमाण पत्र के साथ हो

जरुरी सुचना:

  • डिग्री रेगुलर मोड में UGC/AICTE मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से होनी चाहिए।
  • अंतिम दो सेमेस्टर के मार्क्स कम से कम 55% होना जरूरी है।

अनुभव (Experience)

जरुरी अनुभव

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  • 11/08/2025 तक डिग्री प्राप्त करने के बाद कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए।

अनुभव क्षेत्रों

  • PHP / MySQL / ORACLE / MS-SQL का उपयोग करके बिज़नेस एप्लिकेशन का डिज़ाइन और डेवलपमेंट।
  • मध्यम या बड़े स्तर के संगठनों में सॉफ्टवेयर/एप्लिकेशन डेवलपमेंट का अनुभव।

कौशल (Skills)

  • Server-to-Server Communication
  • Oracle E-Business Suite Solutions
  • PHP, Java, SQL, APIs, Web Services
  • HTML5, CSS, JavaScript, AJAX
  • Frameworks: CodeIgniter, Laravel
  • RDBMS
  • Linux और Windows
  • SEO का ज्ञान

यह भी पढ़े = इंश्योरेंस कंपनी में ऑफिसर बनने का मौका, ₹90,000 सैलरी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया!

आयु सीमा (Age Limit)

  • कम से कम आयुष्य: 18 वर्ष
  • ज्यादा से ज्यादा आयुष्य: 40 वर्ष

आयु में छूट (Age Relaxation)

केटेगरीआयु में छूट
महिला उम्मीदवार 5 वर्ष की छूट
PwBD (दिव्यांग)10 वर्ष की छूट
भूतपूर्व सैनिक10 वर्ष की छूट
सेवानिवृत्त कर्मचारीआयु 45 वर्ष से ज्यादा नहीं

आवेदन शुल्क (Application Fees)

  • General: ₹500
  • SEBC / SC / ST / EWS / PwBD / भूतपूर्व सैनिक: ₹250

आप आवेदन शुल्क को डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से जमा कर सकते हो।

महत्वपूर्ण सुचना: आवेदन शुल्क Non-refundable है। एक बार भुगतान करने के बाद इसे किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

वेतन (Salary)

UGVCL में असिस्टेंट मैनेजर (IT) के पद पर सिलेक्टेड होने पर उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन और कई सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी।

  • इस पद पर सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवार को 7वें वेतन आयोग के अनुसार ₹45,400 – ₹1,01,200 तक का आकर्षक वेतन दिया जायेगा।

इसके अलावा, कंपनी के नियमों के अनुसार भत्ते और सुविधाएँ भी मिलेंगी:

  • DA (महंगाई भत्ता)
  • HR (House Rent Allowance)
  • CLA (City Compensatory Allowance)
  • मेडिकल सुविधा
  • अन्य भत्ते जैसे कि प्रोविडेंट फंड, ग्रेच्युटी, आदि

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

1) प्रथम परीक्षा (First Tier Examination)
  • मार्क्स: 100
  • परीक्षा: CBT / लिखित परीक्षा
  • विषय: रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर ज्ञान
2) द्वितीय परीक्षा (Second Tier Examination)
  • मार्क्स: 100
  • परीक्षा: CBT / लिखित परीक्षा
  • विषय: तकनीकी विषय (Technical Subjects)
3) अंतिम मेरिट (Final Merit)
  • केवल द्वितीय परीक्षा के मार्क्स के आधार पर तैयार की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

UGVCL की इस भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार निचे लिखे स्टेप को पढ़े।

Step 1: ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें और सिस्टम से प्राप्त एप्लिकेशन नंबर नोट कर लें।

Step 2: सभी जरुरी जानकारी को भरे और कंपनी को सिलेक्ट करे: UGVCL, DGVCL, MGVCL, PGVCL, GETCO।

Step 3: पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करे।

Step 4: ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI) जमा करें।

Step 5: सभी जानकारी जांच लें और आवेदन अंतिम रूप से सबमिट करें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक सूचना PDFयहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करेंयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटwww.ugvcl.com

निष्कर्ष

UGVCL असिस्टेंट मैनेजर (IT) भर्ती 2025, गुजरात की बड़ी पावर यूटिलिटी कंपनियों में IT प्रोफेशनल्स के लिए एक शानदार मौका है। इस बार भर्ती सभी DISCOMs और GETCO के लिए केंद्रीकृत रूप से हो रही है, जिससे चुने गए उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर पूरे गुजरात में काम करने का अवसर मिलेगा।

अच्छा वेतन भत्ते, और सरकारी नौकरी की स्थिरता के साथ यह पद लंबे समय तक करियर में सुरक्षा भी प्रदान करता है। अगर आप योग्यता पूरी करते हैं, तो इस सुनहरे मौके को हाथ से जाने न दें और 31 अगस्त 2025 से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन जरूर पूरा करें।

UGVCL Assistant Manager IT 2025 – FAQ

1) क्या नौकरी का स्थान एक ही कंपनी में तय रहेगा?
उतर:
नहीं, अंतिम नियुक्ति मेरिट और किसी भी DISCOM/GETCO में उपलब्ध पदों के आधार पर होगी।

2) परीक्षा किस भाषा में होगी?
उतर:
MCQ पेपर अंग्रेजी और गुजराती दोनों भाषाओं में होगा।

3) क्या नेगेटिव मार्किंग होगी?
उतर:
हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर पर ¼ मार्क्स काटे जाएंगे।

4) क्या विभागीय उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
उतर:
हाँ, विभागीय उम्मीदवारों को आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।