SSC CHSL Recruitment 2025: अगर आपने 12वीं (10+2) पास कर ली है और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका आ गया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CHSL भर्ती 2025 की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस भर्ती के तहत लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये सभी केंद्र सरकार की नौकरियाँ हैं।

चलिए आपको आवेदन कैसे करें, कौन आवेदन कर सकता है, आयु सीमा क्या है और चयन प्रक्रिया की जानकारियां विस्तार से बताते है।

SSC CHSL Recruitment 2025

मुख्य जानकारी – SSC CHSL Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
संस्थाकर्मचारी चयन आयोग (SSC)
परीक्षा का नामCombined Higher Secondary Level (CHSL) 2025
कुल पदलगभग 3131
योग्यता12वीं पास (10+2)
प्रकारसरकारी नोकरी
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
चयन प्रक्रियास्टेप -1 और स्टेप -2 परीक्षा
आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
आवेदन की शुरुआत23 जून 2025
आवेदन की आखिरी तारीख18 जुलाई 2025
फीस भरने की आखिरी तारीख19 जुलाई 2025
टियर-I परीक्षा तारीख8 से 18 सितंबर 2025

नोट: सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अपडेट के लिए समय-समय पर SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहें।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

1) लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) और जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA)
  • आपने 12वीं कक्षा भारत के किसी भी मान्यता-प्राप्त बोर्ड से पास कर रखी हो। चाहे आपका स्ट्रीम आर्ट्स हो, कॉमर्स हो या साइंस इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता, बस 12वीं पास होना ही काफी है।
2) डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)
  • उम्मीदवार ने गणित विषय के साथ साइंस स्ट्रीम में 12वीं पास की हो या उसके समकक्ष कोई अन्य योग्यता हासिल की होनी चाहिए।

नोट: आपको बता दे की केवल वही उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे जिन्होंने अंतिम तारीख से पहले अपनी 12वीं की परीक्षा पास कर ली हो।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 27 वर्ष
आयु में छूट (Age Relaxation)
  • SC/ST: 5 वर्ष
  • OBC: 3 वर्ष
  • PwD (UR): 10 वर्ष
  • PwD (OBC): 13 वर्ष
  • PwD (SC/ST): 15 वर्ष

आवेदन शुल्क (Application Fees)

General / OBC / EWS₹100/-
SC / ST / PwD / महिलाएंकोई आवेदन शुल्क नहीं है

भुगतान का माध्यम: आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते है।

राष्ट्रीयता (Nationality)

1) भारत का नागरिक, या

2) नेपाल का नागरिक, या

3) भूटान का नागरिक, या

4) भारतीय मूल के प्रवासी, जो काम करने के हेतु से दूसरे देश में गए हो और मूल भारत के नागरिक हो।

नोट: ऊपर दिए गए 2 से 4 में आने वाले उम्मीदवारों को भारत सरकार द्वारा जारी किया गया योग्यताप्राप्त प्रमाणपत्र (Eligibility Certificate) प्रस्तुत करना होगा।

पद के अनुसार वेतन

पद का नामवेतन स्तर (Pay Level) अनुमानित वेतन
लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)लेवल-2₹19,900 – ₹63,200
जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA)लेवल-2₹19,900 – ₹63,200
डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)लेवल-4₹25,500 – ₹81,100
डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)लेवल-5₹29,200 – ₹92,300

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

1) टियर-I: कंप्यूटर आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा (CBT)
विषयप्रश्नमार्क्स
General Intelligence2550
General Awareness2550
गणित2550
अंग्रेजी भाषा2550
कुल100200
  • समय: 60 मिनट (1 घंटा)
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 मार्क्स काटे जायेगे
2) टियर-II: ऑब्जेक्टिव टेस्ट
विषयप्रश्नमार्क्स
गणित3090
रीजनिंग3090
अंग्रेजी भाषा40120
सामान्य ज्ञान2060
कंप्यूटर1545
कुल135405
  • समय: 2 घंटे 15 मिनट
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 मार्क्स काटे जायेगे
3) टियर-II: स्किल टेस्ट
पद का नामटेस्ट का प्रकारमानदंड (Criteria)समय
डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)स्किल टेस्ट (Skill Test)प्रति घंटे 8000 की-डिप्रेशन15 मिनट
LDC / JSAटाइपिंग टेस्ट (Typing Test)अंग्रेजी में 30 WPM / हिंदी में 25 WPM10–15 मिनट

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

1) टियर-I: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • यह एक ऑनलाइन परीक्षा होगी और इसमें जनरल नॉलेज, रीजनिंग, मैथ्स और इंग्लिश से जुड़े MCQ सवाल पूछे जाएंगे।
2) टियर-II: मुख्य परीक्षा + स्किल टेस्ट
  • इस स्टेप में एक और लिखित परीक्षा होगी जो पहले से थोड़ी ज्यादा कठिन होगी। साथ ही, जिस पद के लिए आपने आवेदन किया है, उसके अनुसार आपको टाइपिंग टेस्ट या स्किल टेस्ट भी देना होगा (जैसे DEO के लिए सटीक टाइपिंग जरूरी है)।
3) दस्तावेज़ की जांच (Document Verification)
  • जो उम्मीदवार पहले दोनों स्टेप को पास करेगा, उनके सभी जरूरी दस्तावेज की जांच की जाएगी।
4) मेडिकल टेस्ट (Medical Test)
  • अंत में आपका एक साधारण मेडिकल परीक्षण किया जाएगा ताकि ये पता चल सके कि आप शारीरिक रूप से फिट हैं।

ज़रूरी बात: इन सभी स्टेप के बाद आपके प्रदर्शन के आधार पर एक मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। जिसके आधार पर आपको नौकरी दी जाएगी।

आवेदन कैसे करें?

Step 1: सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए: www.ssc.gov.in

Step 2: यदि आपने पहले कभी SSC पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो पहले OTR प्रक्रिया पूरी करें।

Step 3: रजिस्ट्रेशन के बाद, अपने User ID और Password की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें

Step 4: लॉगिन करने के बाद नोटिस बोर्ड में जाकर “CHSL 2025” भर्ती पर क्लिक करें।

Step 5: जरुरी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे।

Step 6: फॉर्म में मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ जैसे फोटो, सिग्नेचर, प्रमाण पत्र आदि को अपलोड करें।

Step 7: फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दे।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक अधिसूचना (PDF)क्लिक करे
आधिकारिक वेबसाइटक्लिक करे

निष्कर्ष

अगर आप 12वीं पास कर चुके हैं और प्रतिष्ठित, सुरक्षित और स्थिर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो SSC CHSL भर्ती 2025 आपके लिए एक सुनहरा अवसर है।

अगर आप पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, तो आवेदन की अंतिम तारीख से पहले फॉर्म जरूर भरें।

SSC CHSL Notification 2025 – FAQs

1) SSC CHSL 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब शुरू होगा?
उत्तर: इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 जून 2025 से शुरू होंगे।

2) SSC CHSL भर्ती के लिए अंतिम तारीख क्या है?
उत्तर: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2025 है।

3) SSC CHSL भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा क्या है?
उत्तर:

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 27 वर्ष

4) इस भर्ती के लिए योग्यता क्या है?
उत्तर: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) पास होना चाहिए।