संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएशन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस (SGPGI) ने नर्सिंग ऑफिसर के 1200 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह 30/6/25 से पहले SGPGI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

चलिए इस लेख में हम आपको परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

SGPGI Lucknow Nursing Officer Recruitment 2025

जरुरी जानकारी – SGPGI Nursing Officer Recruitment 2025

रूपरेखाजानकारी
संगठन का नामSanjay Gandhi Post Graduate Institute of Medical Sciences (SGPGI), Lucknow
पद का नामनर्सिंग ऑफिसर (ग्रेड-2)
कुल पद1200
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
जरुरी शिक्षाB.Sc. नर्सिंग
आयु सीमा18 से 40 वर्ष
आवेदन की अंतिम तारीख30/6/25
चयन प्रक्रियाकॉमन रिक्रूटमेंट टेस्ट (CRT)
वेतन स्तरपे लेवल-7
आधिकारिक वेबसाइटhttps://sgpgims.org.in/

आवेदन शुल्क (Application Fee)

सामान्य / OBC / EWS : ₹1180/-
SC / ST : ₹708/-

पदों की जानकारी

SGPGIMS ने नर्सिंग ऑफिसर के कुल 1200 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। नीचे दी गई जानकारी के अनुसार उन सभी पदों को अलग-अलग विभागों में बांटा गया है।

प्रकारपदों की संख्या
सामान्य480
SC253
ST24
OBC324
EWS119
कुल1200

वेतन (Salary) – SGPGI Nursing Officer Recruitment 2025

SGPGI नर्सिंग ऑफिसर को सातवें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार एक आकर्षक वेतन दिया जाएगा। यह वेतन ₹44,900/- से लेकर ₹1,42,400/- तक प्रति महीना तक होता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इसके अलावा, वेतन के साथ उम्मीदवार को अलग-अलग भत्ते और सरकारी सुविधा भी दी जाएगी जैसे की

  • महंगाई भत्ता (DA)
  • आवास भत्ता (HRA)
  • यात्रा भत्ता (TA)
  • मेडिकल सुविधाएं
  • पेंशन और अन्य लाभ

परीक्षा पैटर्न – SGPGI Nursing Officer Exam Pattern 2025

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को परीक्षा की तैयारी करने से पहले नीचे दी गई परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह समझाना बहुत जरूरी है।

परीक्षा का माध्यम

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) — ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

प्रश्नों

  • इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे। इसमें प्रत्येक प्रश्न का 1 मार्क होगा।

परीक्षा का समय

  • इस परीक्षा का समय कल 120 मिनट (2 घंटे) होगा।

मार्किंग

  • प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/3 मार्क्स काटे जाएंगे (Negative Marking)
विषयप्रश्नों की संख्यामार्क्स
नर्सिंग से जुड़े प्रश्न6060
अंग्रेज़ी1010
सामान्य ज्ञान 1010
गणित1010
रीजनिंग1010
कुल100100

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

यह प्रक्रिया पूरी तरह से एक ही स्टेप पर आधारित होगी। जिसमें, उम्मीदवार को परीक्षा में प्राप्त मार्क्स के अनुसार नौकरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

1) कॉमन रिक्रूटमेंट टेस्ट (CRT)
  • यह परीक्षा कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन ली जाएगी जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे।
  • परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्न MCQ आधारित होंगे।
  • इस परीक्षा में मिले गए मार्क्स के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी किया जाएगा।
2) दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया (Document Verification)
  • CRT परीक्षा में पास हुए उम्मीदवार को दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
  • इसमें उम्मीदवार को शैक्षणिक, जाति, आयु आदि से जुड़े अलग-अलग प्रमाण पत्र को सबमिट करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया (Application Process)

Step 1: पहले SGPGI की आधिकारिक वेबसाइट https://sgpgims.org.in/ पर जाएं।

Step 2: उसके बाद होमपेज पर जाकर “Applications are Invited for Recruitment of Non-Teaching Posts” लिंक पर क्लिक करें।

Step 3:Registration Form” लिंक पर क्लिक करके अपनी सही ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और अन्य व्यक्तिगत जानकारी भरे।

Step 4: भर्ती के लिए मागे गए सभी आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें।

Step 5: अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन मोड में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और Submit बटन पर क्लिक करें।

Step 6: आवेदन करने के बाद उसका प्रिंट निकाल के रखे।

सुचना: आवेदन करते समय सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे और सही दस्तावेज अपलोड करें ताकि आपको भविष्य में कोई दिक्कत ना हो।

निष्कर्ष

SGPGI द्वारा जारी की गई नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती उन लोगों के लिए एक शानदार मौका है जो मेडिकल क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं।

अगर आप भारती के लिए योग्य उम्मीदवार है तो 23 जून 25 से पहले ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें। ऐसी भर्ती के वक्त सही समय पर आवेदन करना और सही दस्तावेज को अपलोड करना बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़े = सेंट्रल बैंक में निकली 4500 पदों पर बंपर भर्ती: ट्रेनिंग और ₹15,000 स्टाइपेंड – ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन!

SGPGI Nursing Officer Recruitment 2025 – FAQs

1) नर्सिंग ऑफिसर के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत कब से होगी?
उत्तर:
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 12-06-2025 से होगी।

    2) नर्सिंग ऑफिसर के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?
    उत्तर:
    ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 30-06-2025 है।

    3) नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए क्या जरुरी है?
    उत्तर:
    उम्मीदवार के पास B.Sc डिग्री होनी चाहिए।

    4) नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए आयु सीमा कितनी रखी गई है?
    उत्तर:
    उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

    5) SGPGI नर्सिंग ऑफिसर 2025 भर्ती में कुल कितने पद है?
    उत्तर:
    कुल 1200 पदों पर भर्ती की जायेगी।