Saurashtra University Recruitment 2025: क्या आप पोस्टग्रेजुएट हैं और गुजरात में किसी अच्छे फैकल्टी पद की तलाश में हैं? तो आपके लिए एक शानदार मौका है! सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी, राजकोट के बायोसाइंसेज विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के 6 पदों पर भर्ती की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

यह भर्ती 11 महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर आधारित है और इंटरव्यू से उम्मेदवारों का सिलेक्शन किया जायेगा।

चलिए, इस भर्ती से जुडी सभी जरूरी जानकारियों पर एक नजर डालते हैं, ताकि इंटरव्यू से पहले आप पूरी तरह तैयार रहें और आवेदन करने में किसी भी तरह की दिक्कत न हो।

मुख्य जानकारी – Saurashtra University Assistant Professor Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
भर्ती संस्थासौराष्ट्र यूनिवर्सिटी, राजकोट
पद का नामअसिस्टेंट प्रोफेसर
कुल पद6
विभागबायोसाइंसेज
वेतन₹40,000/- प्रति महीना
आवेदन का तरीकावॉक-इन इंटरव्यू
स्थलबायोसाइंसेज विभाग, सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी, राजकोट-360005
आधिकारिक वेबसाइटsaurashtrauniversity.edu

महत्वपूर्ण तारीख (Important Date)

कार्यतारीखसमय
वॉक-इन इंटरव्यू12 अगस्त 2025सुबह 10:30 बजे के बाद
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख12 अगस्त 2025सुबह 10:30 बजे तक

सुचना: सभी उम्मीदवारों को तय समय से पहले पहुंचकर डॉक्यूमेंट जमा करना जरुरी है। देर से आने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल नहीं हो पाएंगे।

पदों की जानकारी (Vacancy Details)

पद का नामविशेषता
Assistant Professor (Botany)प्लांट फिजियोलॉजी, प्लांट मोलेक्यूलर बायोलॉजी, हर्बल टेक्नोलॉजी
Assistant Professor (Microbiology/Biotechnology)एनवायरनमेंटल, मरीन या एग्रीकल्चरल माइक्रोबायोलॉजी
Assistant Professor (Zoology)टॉक्सिकोलॉजी, ईकोटॉक्सिकोलॉजी, एनिमल फिजियोलॉजी, मरीन/एनिमल इकोलॉजी

शैक्षणिकता (Education Qualification)

1) Assistant Professor (Botany)
  • M.Sc. (बॉटनी) की डिग्री
  • इसके साथ Ph.D., NET, SLET या SET में से कोई एक डिग्री
  • संबंधित प्लांट बायोलॉजी क्षेत्रों में रिसर्च किया हो (जैसे: प्लांट फिजियोलॉजी, प्लांट मोलेक्यूलर बायोलॉजी, हर्बल टेक्नोलॉजी)
2) Assistant Professor (Microbiology/Biotechnology)
  • M.Sc. की डिग्री
  • साथ में Ph.D., NET, SLET या SET कोई एक डिग्री
  • संबंधित क्षेत्रों में रिसर्च किया हो (जैसे: एनवायरनमेंटल माइक्रोबायोलॉजी, मरीन माइक्रोबायोलॉजी या एग्रीकल्चरल माइक्रोबायोलॉजी)
3) Assistant Professor (Zoology)
  • M.Sc. की डिग्री
  • साथ में Ph.D., NET, SLET या SET कोई एक डिग्री
  • संबंधित जूलॉजी क्षेत्रों में रिसर्च किया हो (जैसे: टॉक्सिकोलॉजी, ईकोटॉक्सिकोलॉजी, एनिमल फिजियोलॉजी या मरीन/एनिमल इकोलॉजी)

इस नौकरी के लिए क्या जरुरी है (Eligibility Criteria)

अगर आप इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सुचना को ध्यान से पढ़ें:

  • सभी पद पूरी तरह अस्थायी हैं और केवल 11 महीने के कॉन्ट्रैक्ट के लिए मान्य होंगे।

आवेदन पत्र के साथ आपको निचे लिखे डॉक्यूमेंट की कॉपी को जोड़ना होगा:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  • सभी शैक्षणिक मार्कशीट्स
  • डिग्री/प्रमाणपत्र
  • अनुभव प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • अन्य जरुरी डॉक्यूमेंट

वॉक-इन इंटरव्यू के समय सभी मूल डॉक्यूमेंट को जांच के लिए साथ लाना जरुरी है।

  • इंटरव्यू वाले दिन उम्मीदवारों को दिए गए समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना होगा, ताकि किसी भी तरह की प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।

Age Limit, Salary and Selection Process

आयु सीमा (Age Limit)
  • इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन में आयु सीमा के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जायेगा। सभी उम्मेदवार नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं।
वेतन (Salary)
  • सिलेक्टेड उम्मीदवारों को नौकरी के दौरान ₹40,000/- प्रति महीना के हिसाब से वेतन दिया जायेगा।
सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)
  • भर्ती पूरी तरह से वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी।
  • उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए कोई यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा।
  • सिलेक्शन प्रक्रिया से जुड़ा अंतिम निर्णय विभागीय अधिकारियों द्वारा किया जायेगा।

जरुरी जानकारी (Information)

यदि आप इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो नीचे दिए गए सूचनो का पालन करना जरुरी है:

लिफाफे पर स्पष्ट रूप से लिखें:
  • “Application for the Post of Assistant Professor on a purely 11-month contractual basis”
  • यह वाक्य आवेदन पत्र वाले लिफाफे के ऊपर स्पष्ट और बड़े अक्षरों में लिखा होना चाहिए।
आवेदन पत्र जमा करने की तारीख और समय:
  • भरा हुआ आवेदन पत्र आपको 12 अगस्त 2025 को सुबह 10:30 बजे तक बायोसाइंसेज विभाग के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से जमा करना होगा। यह इंटरव्यू में भाग लेने से पहले आवेदन पत्र जमा करना जरुरी है।
आवेदन रद:
  • आपने जमा किये आवेदन पत्र में किसी भी तरह की अधूरी या गलत जानकारी मिलने पर आपका आवेदन रद कर दिया जायेगा इस लिए आवेदन पत्र में सही जानकारी भरे।
सेवा शर्तें:
  • सिलेक्टेड उम्मीदवारों की छुट्टियाँ और अन्य सेवा शर्तें यूनिवर्सिटी के नियम अनुसार लागू होंगी।
जानकारी के लिए संपर्क करे:
  • किसी भी प्रकार की ज्यादा जानकारी या पूछताछ के लिए ईमेल करें: estaa@sauuni.ac.in

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

Step 1: सबसे पहले यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करें: saurashtrauniversity.edu

Step 2: बिना किसी गलती के फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें

Step 3: आवेदन पत्र के साथ निचे लिखे डॉक्यूमेंट की कॉपी को जोड़े:

  • सभी शैक्षणिक मार्कशीट्स
  • डिग्री/प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)
  • अन्य जरुरी डॉक्यूमेंट

Step 4: इस आवेदन फॉर्म को डॉक्यूमेंट के साथ एक लिफाफे में रखें।

  • लिफाफे के ऊपर साफ-साफ लिखें: “Application for the Post of Assistant Professor on a purely 11-month contractual basis

Step 5: भरा हुआ फॉर्म और डॉक्यूमेंट 12 अगस्त 2025 को सुबह 10:30 बजे तक बायोसाइंसेज विभाग, सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी में व्यक्तिगत रूप से जाकर जमा करें।

Step 6: इंटरव्यू के दिन अपने सभी मूल डॉक्यूमेंट और उनकी कॉपी को साथ लेकर समय पर से पहले इंटरव्यू स्थल पर पहुंच जाये।

इंटरव्यू का स्थान:

बायोसाइंसेज विभाग, सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी, राजकोट – 360005
रिपोर्टिंग समय: सुबह 10:30 बजे
इंटरव्यू तारीख: 12 अगस्त 2025

SU Rajkot Assistant Professor Vacancy – FAQ

1) क्या यह स्थायी पद है?
उत्तर:
नहीं, सभी पद केवल 11 महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर आधारित है।

2) क्या इंटरव्यू के लिए TA/DA दिया जाएगा?
उत्तर:
नहीं, कोई यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने खर्च पर आना होना होगा।

3) क्या आवेदन शुल्क देना होगा?
उत्तर:
नहीं, इस भर्ती प्रक्रिया में कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

4) क्या मैं आवेदन ईमेल या डाक से भेज सकता/सकती हूँ?
उत्तर:
नहीं, आवेदन केवल व्यक्तिगत रूप से विभाग में जाकर उसी दिन जमा करना होगा जिस दिन इंटरव्यू आयोजित है।