RMC Medical Officer Recruitment 2025: राजकोट म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (RMC) स्वास्थ्य विभाग ने नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के तहत मेडिकल ऑफिसर (MBBS) पदों की भर्ती के लिए सूचना जारी की है। यह भर्ती पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी और इसके लिए वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को RMC की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा, उसे ध्यानपूर्वक भरना होगा और सभी जरुरी डॉक्यूमेंट के साथ इंटरव्यू में उपस्थित होना होगा।

इस पोस्ट में हम आपको RMC मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2025 के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

मुख्य जानकारी – RMC Medical Officer Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
संगठनRajkot Municipal Corporation (RMC)
विभागNational Health Mission (NHM)
पद का नामMedical Officer (MBBS)
नौकरी का प्रकारकॉन्ट्रैक्ट पर आधारित (11 महीना )
शैक्षणिकताMBBS डिग्री
सिलेक्शनइंटरव्यू के आधार पर
वेतन₹75,000/-
आवेदन का तरीकाऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटwww.rmc.gov.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
इंटरव्यू की शुरुआतहर महीने का पहला सोमवार
इंटरव्यू समय सुबह 11:00 बजे से आगे
इंटरव्यू स्थानRMC स्वास्थ्य विभाग, तीसरी मंज़िल, डॉ. अंबेडकर भवन, राजकोट

यह भी पढ़े = BSF हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2025: 10वीं-12वीं पास करें अप्लाई, जानें परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया

शैक्षणिकता (Educational Qualification)

  • इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से MBBS की डिग्री होना ज़रूरी है। साथ ही, उम्मीदवार का गुजरात मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।

आयु सीमा (Age Limit)

  • इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मेदवार की ज्यादा से ज्यादा आयुष्य 62 वर्ष होनी चाहिए। उम्र से जुड़े नियम राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार लागू होंगे।

वेतन (Salary)

  • RMC में सिलेक्टेड मेडिकल ऑफिसर्स को हर महीने ₹75,000/- का फिक्स वेतन दिया जाएगा।
  • क्योंकि यह पद कॉन्ट्रैक्ट पर आधारित है, इसलिए इसके साथ किसी भी तरह का भत्ता या सुविधा (जैसे HRA, DA आदि) नहीं मिलेगी।

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

  • इस भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन केवल वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।

पात्र उम्मीदवारों को हर महीने के पहले सोमवार को आयोजित होने वाले इंटरव्यू में शामिल होना होगा। इंटरव्यू के समय उम्मीदवारों को:

  • भरा हुआ आवेदन पत्र
  • सभी ज़रूरी मूल प्रमाणपत्र (Original Documents)
  • और उनकी फोटोकॉपी

साथ लेकर आना अनिवार्य है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

यह भी पढ़े = LIC AAO Recruitment 2025: जनरलिस्ट के 350 पदों पर निकली भर्ती, जानें सैलरी, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

वॉक-इन इंटरव्यू (Walk-in Interview Details)

इंटरव्यू का स्थान (Venue)
  • Health Department, 3rd Floor, Room No. 1, “Dr. Ambedkar Bhavan”, Rajkot Municipal Corporation
इंटरव्यू की तारीख (Date)
  • इंटरव्यू हर महीने के पहले सोमवार को तब तक आयोजित किए जाएंगे जब तक सभी पद भर नहीं जाते।
जरूरी डॉक्यूमेंट (Documents Required)

इंटरव्यू में जाते समय उम्मीदवारों को नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट साथ ले जाने होंगे –

  • भरा हुआ आवेदन पत्र (RMC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें)
  • सभी शैक्षणिक मूल प्रमाणपत्रों की कॉपी
  • गुजरात मेडिकल काउंसिल का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • पहचान पत्र (Aadhaar Card / PAN Card / Voter ID)
  • अनुभव प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो

मुख्य बातें

  • RMC (राजकोट म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन) ने NHM के तहत मेडिकल ऑफिसर (MBBS) की भर्ती निकाली है।
  • यह भर्ती 11 महीने के कॉन्ट्रैक्ट आधार पर होगी।
  • उम्मीदवारों का सिलेक्शन केवल वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए होगा, जो हर महीने के पहले सोमवार को आयोजित किया जाएगा।
  • सिलेक्टेड मेडिकल ऑफिसर्स को ₹75,000/- प्रति महीना का फिक्स वेतन मिलेगा।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफ़लाइन वॉक-इन मोड से होगी।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

वेबसाइट लिंक
आधिकारिक सूचना PDFयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटwww.rmc.gov.in

निष्कर्ष

RMC मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2025, MBBS डॉक्टरों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जिसमें वे नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के अंतर्गत राजकोट के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्य कर सकते हैं।

इस भर्ती में ₹75,000 प्रति महीना का आकर्षक वेतन पैकेज है, जिससे यह अवसर अनुभवी डॉक्टरों के साथ-साथ हाल ही में MBBS पास कर चुके और गुजरात मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत डॉक्टरों के लिए भी लाभकारी है।

इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी डॉक्यूमेंट तैयार रखें और निर्धारित तारीख के अनुसार इंटरव्यू में उपस्थित हों।

RMC Medical Officer Recruitment 2025 – FAQ

1) RMC भर्ती 2025 के तहत कौन-सा पद निकाला गया है?
उत्तर:
मेडिकल ऑफिसर (MBBS) पद, NHM के अंतर्गत।

2) RMC मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
उत्तर:
उम्मीदवारों को RMC वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा और डॉक्यूमेंट के साथ वॉक-इन इंटरव्यू में उपस्थित होना होगा।

3) RMC मेडिकल ऑफिसर 2025 के लिए वेतन कितना है?
उत्तर:
सिलेक्टेड उम्मीदवारों को ₹75,000/- प्रति महीना (फिक्स्ड पे) मिलेगा।

4) इंटरव्यू कब आयोजित किए जाएंगे?
उत्तर:
हर महीने के पहले सोमवार को, जब तक सभी पद भर नहीं जातीं।