Rajkot Nagarik Sahakari Bank Recruitment 2025: राजकोट नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड (RNSBL) ने एक नई भर्ती निकाली है। इसमें Junior Executive (Trainee) और Apprentice Peon के पदों पर भर्ती लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अगर आपने ग्रेजुएशन कर लिया है और बैंकिंग सेक्टर में करियर शुरू करना चाहते हैं, तो सहकारी बैंक में काम करने का यह एक बेहतरीन मौका है। इच्छुक उम्मीदवार 26 जून 2025 से 3 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चलिए आपको इस भर्ती से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी देते है।

Rajkot Nagarik Sahakari Bank Recruitment 2025:

मुख्य जानकारियाँ – RNSB Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
भर्ती संगठनराजकोट नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड (RNSBL)
पद का नामJunior Executive (Trainee) और Apprentice Peon
नौकरी स्थानउपलेटा, पडधरी, भावनगर, गांधीधाम, राजकोट
आवेदन की शुरुआत26 जून 2025
आवेदन की आखिरी तारीख3 जुलाई 2025
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटjobs.rnsbindia.com

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटना तारीख
आवेदन की शुरुआत26 जून 2025
आवेदन की आखिरी तारीख3 जुलाई 2025

जरुरी सुचना:

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख का इंतज़ार किए बिना, अपना आवेदन समय से पहले ही सफलतापूर्वक सबमिट कर लें, ताकि आखिरी समय में साइट की धीमी गति या तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

यह भी पढ़े = GPSC में 14 कैटेगरी में भर्ती शुरू – जानें कैसे करें आवेदन और कौन-कौन से पद हैं शामिल

आयु सीमा (Age Limit) (03-07-2025 के अनुसार)

  • ज्यादा से ज्यादा आयुष्य: 30 वर्ष
  • यह आयु सीमा सभी पदों पर एक समान रूप से लागू होगी।

यानि अगर आपकी उम्र 30 साल से कम है और आप अन्य जरुरी शर्तो को पूरा करते हैं, तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

स्थान के अनुसार पद और शैक्षणिक योग्यता

1) पद का नाम: Junior Executive (Trainee)

नोकरी का स्थान:

  • उपलेटा
  • पडधरी
  • भावनगर
  • गांधीधाम

शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)

  • उम्मीदवार के पास ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए (बस ध्यान दें कि आर्ट्स फैकल्टी वाले इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं)।

अनुभव (Experience)

  • अगर आपने किसी सहकारी बैंक या संस्था में 2 साल का अनुभव लिया है, तो यह आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
  • कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना जरूरी है।

जरुरी सुचना:

  • फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं, यानी अगर आपके पास अनुभव नहीं है तो भी आप अप्लाई कर सकते हैं।
  • यह नौकरी निश्चित समय के कॉन्ट्रैक्ट पर दी जाएगी, यानी आपको नोकरी के समय की जानकारी पहले ही दी जाएगी।
  • स्थानीय उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। जैसे अगर नौकरी राजकोट के लिए है, तो राजकोट के रहने वाले उम्मीदवार को पहले सिलेक्ट किया जायेगा।
2) पद का नाम: Apprentice – Peon

नोकरी का स्थान:

  • राजकोट
  • भावनगर

शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)

  • इस पद के लिए किसी भी मान्य विद्यालय से ग्रेजुएट डिग्री (Any Graduate) पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

अनुभव (Experience)

  • फ्रेशर्स के लिए भी मौका है, यानी अगर आपके पास अनुभव नहीं है तब भी आप अप्लाई कर सकते हैं।

जरूरी सुचना:

  • यह नौकरी मुख्यमंत्री अप्रेंटिसशिप योजना के तहत दी जाएगी और निश्चित समय के कॉन्ट्रैक्ट (Fixed Term) पर आधारित होगी।
  • इस पद के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
  • स्थानीय उम्मीदवारों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। जैसे, अगर भर्ती भावनगर में पद के लिए है, तो सिर्फ भावनगर के रहने वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (How to Apply Online)

इस भर्ती के लिए आप नजदीकी साइबर कैफे में जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

अगर आप बैंक भर्ती के लिए घर से आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:

Step 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://jobs.rnsbindia.com

Step 2: अपना नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर को भरके आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।

Step 3: अपनी पसंद के पद और स्थान को सिलेक्ट जैसे: उपलेटा, पडधरी, भावनगर, राजकोट या गांधीधाम।

Step 4: फिर आवेदन फॉर्म को सावधानी से पूरा भरें।

Step 5: फॉर्म को सबमिट करे और उसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links) – RNSB Bank Jobs 2025

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक भर्ती पेजयहाँ क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करेंयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें

FAQs – RNSB Bank Jobs 2025

1) RNSBL भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है?
उत्तर:
3 जुलाई 2025

2) क्या फ्रेशर्स जूनियर एग्जीक्यूटिव पद के लिए आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर:
हाँ, फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, अनुभव वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

3) RNSBL अप्रेंटिस और जूनियर एग्जीक्यूटिव 2025 पद के लिए जरुरी शैक्षणिकता क्या है?
उत्तर:
ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री (Graduate / Post Graduate)

4) RNSBL अप्रेंटिस और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए ज्यादा से ज्यादा आयुष्य क्या है?
उत्तर:
ज्यादा से ज्यादा आयुष्य 30 वर्ष