RMC Staff Nurse (GNM) Recruitment 2025: राजकोट नगर निगम (RMC) ने स्टाफ नर्स (GNM) के पदों पर भर्ती निकाली है। ये मौका उन नर्सिंग उम्मीदवारों के लिए है जो सरकारी हेल्थ सेक्टर में काम करना चाहते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस लेख में हम आपको भर्ती की पूरी जानकारी देंगे – जैसे कि शैक्षणिकता, वेतन, सिलेक्शन और आवेदन प्रक्रिया।

मुख्य जानकारियाँ – RMC Staff Nurse Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
संगठन का नामUrban Health Society, RMC
पद का नामStaff Nurse (GNM)
कुल पदों की संख्या8 पद
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
नोकरी का समय 11 महीने
वेतन₹20,000 प्रति महीना
नौकरी का प्रकारकोंट्राक्ट आधारित
आधिकारिक वेबसाइटwww.rmc.gov.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
आवेदन की शुरुआत 8 जुलाई 2025
आवेदन की आखिरी तारीख15 जुलाई 2025

यह भी पढ़े = दिव्यांग युवाओं के लिए निकली भर्ती: जानें वेतन, परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया!

इस नोकरी के लिए क्या जरुरी है (Eligibility Criteria)

अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको कुछ जरूरी शर्तो को पूरा करना होगा। नीचे आसान भाषा में बताई गई हैं:

  • सबसे पहले, उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आपके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Sc नर्सिंग (बैचलर ऑफ नर्सिंग) की डिग्री होनी चाहिए।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, इसलिए ऑफलाइन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
  • आवेदन करते समय आपको अपने मूल दस्तावेजों की स्कैन की गई साफ कॉपी अपलोड करनी होगी। सही दस्तावेज के बिना आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

शैक्षणिकता (Education Qualification)

अगर आप इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं, तो आपके पास नीचे दी गई शैक्षणिक होनी चाहिए:

  • उम्मीदवार ने किसी सरकारी मान्यता प्राप्त नर्सिंग संस्थान से B.Sc नर्सिंग (बैचलर ऑफ नर्सिंग) की डिग्री प्राप्त की हो।

ज़रूरी बातें:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  • अगर आपके शैक्षणिक दस्तावेज अधूरे या गलत पाए गए, तो आपका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
  • इसलिए, आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले, अपलोड किए गए सभी दस्तावेजों को ध्यान से जांच लें ताकि कोई गलती न रह जाए।

आयु सीमा (Age Limit)

  • इस भर्ती में उम्र की गिनती आवेदन की आखिरी तारीख यानी 15 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी।
  • हालांकि, आधिकारिक नोटिफिकेशन में आयु सीमा को लेकर कोई साफ जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले पूरी आधिकारिक सूचना ध्यान से पढ़ें।

आवेदन शुल्क (Application Fees)

  • इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  • लेकिन ध्यान दें, सिलेक्टेड उम्मीदवारों को नियुक्ति के समय एक महीने के वेतन के बराबर सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होगा।

यह भी पढ़े = BOB LBO भर्ती 2025: ग्रेजुएट्स के लिए 2500 पदों पर निकली भर्ती, जानें कब और कैसे करें आवेदन

वेतन (Salary)

  • इस भर्ती में सिलेक्टेड उम्मीदवारों को हर महीने ₹20,000 का फिक्स सैलरी (नियत वेतन) दिया जाएगा।
  • यह वेतन पूरी तरह से फिक्स होगा, यानी इसमें कोई अलग से भत्ता या बढ़ोतरी शामिल नहीं होगी।
  • यह वेतन 11 महीने के कॉन्ट्रैक्ट तक मान्य रहेगा।

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

  • इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। सिलेक्शन सिर्फ आपके नर्सिंग डिग्री में मिले मार्क्स के आधार पर किया जाएगा।
  • सिलेक्शन के लिए एक मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।
  • अगर किसी उम्मीदवार ने अंतिम वर्ष में एक से ज्यादा बार (अटेम्प्ट) परीक्षा दी है, तो हर अटेम्प्ट पर 3% मार्क्स काटे जाएंगे
  • सिर्फ मेरिट लिस्ट में आने वाले उम्मीदवारों को ही डॉक्यूमेंट की जांच (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा।
  • मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट जांच की तारीख RMC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

Step 1: सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: https://arogyasathi.gujarat.gov.in

Step 2: होमपेज पर “PRAVESH” पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।

Step 3: रजिस्ट्रेशन के बाद “Current Openings” सेक्शन में जाएं।

Step 4: वहाँ से “Advertise No. NHM/2025-2026/3” पोस्ट को सेलेक्ट करें।

Step 5: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और जरुरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करे

Step 6: आवेदन फॉर्म को सबमिट करें

भर्ती से संबंधित अपडेट और मेरिट लिस्ट की जानकारी के लिए www.rmc.gov.in वेबसाइट को चेक करते रहे।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)

वेबसाइटलिंक
ऑनलाइन आवेदन करेंयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटwww.rmc.gov.in

FAQs: Rajkot RMC Staff Nurse GNM Recruitment 2025

1) राजकोट स्टाफ नर्स भर्ती 2025 के लिए अंतिम तारीख क्या है?
उतर:
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 15 जुलाई 2025 है।

2) GNM स्टाफ नर्स पद का वेतन कितना मिलेगा?
उतर:
उम्मीदवारों को ₹20,000 प्रति महीना का फिक्स वेतन दिया जाएगा।

3) क्या इसमें कोई लिखित परीक्षा होगी?
उतर:
नहीं, इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।

4) ऑनलाइन आवेदन कहां और कैसे करें?
उतर:
उम्मीदवार arogyasathi.gujarat.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।