अगर आप कृषि क्षेत्र से जुड़े हैं और प्रोजेक्ट्स में काम करने का सपना देखते हैं, तो नवसारी कृषि यूनिवर्सिटी ने सूरत में Senior Research Fellow, Young Professional-I और Contractual Staff जैसे पदों पर भर्ती निकाली है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस नोकरी के लिए उम्मेदवारों का सिलेक्शन इंटरव्यू के माध्यम से होगा और आवेदन प्रक्रिया भी पूरी तरह ऑफलाइन है।

चलिए इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखें, सिलेक्शन प्रक्रिया, शैक्षणिकता और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मुख्य जानकारी – Navsari Agricultural University (NAU) Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
भर्ती संस्थामुख्य कपास रिसर्च स्टेशन, नवसारी कृषि यूनिवर्सिटी, सूरत
पद का नाम Senior Research Fellow, Young Professional-I, Contractual Staff
कुल पद6
नौकरी का स्थाननवसारी कृषि यूनिवर्सिटी, सूरत, गुजरात
नौकरी का प्रकारप्रोजेक्ट के आधार पर
आवेदन का माध्यमऑफलाइन जमा करना होगा
आधिकारिक वेबसाइटwww.nau.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
आवेदन की शुरुआत21 जुलाई 2025
आवेदन की आखिरी तारीख12 अगस्त 2025 (शाम 5 बजे तक)

यह भी पढ़े = IITRAM Ahmedabad में नौकरी का शानदार मौका! रजिस्ट्रार पदों पर निकली भर्ती – जल्दी करें आवेदन

विभाग के अनुसार पदों की जानकारी (Vacancy Details)

पद का नामपदों की संख्याशैक्षणिकता
Senior Research Fellow1M.Sc. (Agri) Entomology में
Young Professional-I1B.Sc. (Agri)
Contractual Staff3M.Sc. (Agri) Entomology, Agronomy, Genetics & Plant Breeding में
Contractual Staff1M.Sc. (Agri) Agronomy में

आयु सीमा (Age Limit)

1) Senior Research Fellow (SRF)

  • पुरुष उम्मीदवार – ज्यादा से ज्यादा आयुष्य 35 वर्ष
  • महिला उम्मीदवार – ज्यादा से ज्यादा आयुष्य 40 वर्ष

2) Young Professional-I (YP-I)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  • पुरुष और महिला दोनों के लिए – ज्यादा से ज्यादा आयुष्य 45 वर्ष

3) Contractual Staff

  • पुरुष उम्मीदवार – ज्यादा से ज्यादा आयुष्य 35 वर्ष
  • महिला उम्मीदवार – ज्यादा से ज्यादा आयुष्य 40 वर्ष

SC/ST/OBC वर्ग के उम्मीदवारों को गुजरात सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिकता (Educational Qualification)

1) Senior Research Fellow (SRF)
  • इस पद के लिए उम्मीदवार के पास M.Sc. (Agri) में एग्रीकल्चरल एंटोमोलॉजी विषय होना चाहिए।
2) Young Professional-I (YP-I)
  • इस पद के लिए B.Sc. (Agri) की डिग्री होना जरूरी है।
3) Contractual Staff
  • पहले 3 पदों के लिए उम्मीदवारों के पास M.Sc. (Agri) की डिग्री होनी चाहिए। इनमें एग्रीकल्चरल एंटोमोलॉजी, एग्रोनॉमी और जेनेटिक्स एवं प्लांट ब्रीडिंग विषय होना चाहिए।
  • चौथे पद के लिए भी M.Sc. (Agri) की डिग्री जरूरी है, लेकिन इस पद के लिए एग्रोनॉमी विषय को ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन शुल्क (Application Fees)

  • इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों से कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। आप बिना किसी शुल्क के आवेदन कर सकते हैं।

वेतन (Salary)

पद का नामवेतननोकरी का समय
Senior Research Fellow ₹37,000/- + HRA ज्यादा से ज्यादा 8 महीना
Young Professional-I₹30,000/- ज्यादा से ज्यादा 8 महीना
Contractual Staff (3) ₹25,000/-ज्यादा से ज्यादा 12 महीना या प्रोजेक्ट पूरा होने तक
Contractual Staff (1) ₹25,000/-2 वर्ष या प्रोजेक्ट पूरा होने तक

यह भी पढ़े = PFRDA Grade A भर्ती 2025: ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, 40 पदों पर सीधी भर्ती, अभी आवेदन करें

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन केवल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू मौखिक या लिखित हो सकता है, यह पूरी तरह से यूनिवर्सिटी के निर्णय पर आधारित है।

उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट और इंटरव्यू ऑनलाइन या ऑफलाइन किस माध्यम से होगा, इसकी पूरी जानकारी NAU की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

आपको बता दे की इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का TA/DA (यात्रा या अन्य भत्ता) नहीं दिया जाएगा

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

इस भर्ती में आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है। यानी ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नीचे दिए गए सुचना का पालन करते हुए अपना आवेदन भेजें:

आवेदन भेजने का माध्यम: आवेदन केवल हाथ से, डाक या कूरियर द्वारा भेजें।

आवेदन भेजने का पता:

रिसर्च वैज्ञानिक (कपास)
मुख्य कपास रिसर्च स्टेशन,
नवसारी कृषि यूनिवर्सिटी,
घोद डोड रोड, अठवा फार्म,
सूरत – 395007, गुजरात

Step 1: www.nau.in वेबसाइट से आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करे और सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।

Step 2: सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट की प्रिंट कॉपी को आवेदन फॉर्म के साथ जोड़े।

Step 3: एक पासपोर्ट साइज फोटो आवेदन पत्र के साथ जरूर लगाएं।

Step 4: आप जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसका नाम लिफाफे पर बोल्ड और साफ अक्षरों में अवश्य लिखें।

Step 5: अगर आप एक से ज्यादा पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो हर पद के लिए अलग आवेदन भेजना होगा।

महत्वपूर्ण सुचना: आपका आवेदन 12 अगस्त 2025, शाम 5:00 बजे तक कार्यालय में पहुँच जाना चाहिए। देरी से आए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक सूचनायहां क्लिक करें
आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करेयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटnau.in

Navsari Agricultural University (NAU) Recruitment 2025 – FAQs

1) क्या ये स्थायी नौकरियां हैं?
उत्तर:
नहीं, सभी पद प्रोजेक्ट के आधारित है और पूरी तरह से अस्थायी हैं।

2) क्या मैं एक से ज़्यादा पदों के लिए आवेदन कर सकता/सकती हूँ?
उत्तर:
हां, बिल्कुल। लेकिन ध्यान रखें कि हर पद के लिए अलग-अलग आवेदन भेजना जरूरी है।

3) क्या आवेदन शुल्क देना होगा?
उत्तर:
नहीं, इस भर्ती प्रक्रिया में कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

4) क्या कंप्यूटर का ज्ञान जरुरी है?
उत्तर:
कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान हो तो उम्मेदवार को सिलेक्शन प्रक्रिया में सरलता रहेगी।

5) इंटरव्यू से जुड़ी जानकारी कैसे मिलेगी?
उत्तर:
इंटरव्यू से जुड़ी जानकारी NAU की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी।