Jasdan Nagarpalika Recruitment 2025: अगर आपके पास पर्यावरण या सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री है और आप नौकरी की तलाश में है, तो आपके लिए अच्छी खबर है! जसदन नगरपालिका ने सिटी मैनेजर (SWM) के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इच्छुक उम्मीदवार 12 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होकर आवेदन कर सकते है। यह भर्ती 11 महीने के कोंट्राक्ट पर की जाएगी।

इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी – जैसे कि शैक्षणिकता, वेतन, इंटरव्यू स्थल, समय और तारीख जानने के लिए आगे पढ़ें।

Jasdan Nagarpalika Recruitment 2025

मुख्य जानकारी – Jasdan Nagarpalika City Manager Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
भर्ती संगठनJasdan Nagarpalika
पद का नामCity Manager (SWM)
कुल पद1
नौकरी का प्रकारकोंट्राक्ट पर आधारित (11 महीने)
वेतन₹30,000/-
शैक्षणिकताB.E/B.Tech
स्थानजसदन नगरपालिका कार्यालय, पुराना मार्केटिंग यार्ड, जसदन
आवेदन का माध्यमवॉक-इन इंटरव्यू

शैक्षणिकता (Educational Qualification)

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निचे में से कोई एक शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है:

  • B.E./B.Tech in Environmental Engineering
  • M.E./M.Tech in Environmental Engineering
  • B.E./B.Tech in Civil Engineering
  • M.E./M.Tech in Civil Engineering

महत्वपूर्ण सुचना: उम्मीदवार के पास डिग्री प्राप्त करने के बाद कम से कम 1 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए। अनुभव के बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़े = Indian Coast Guard में ऑफिसर बनने का मौका! 170 पदों पर भर्ती शुरू – जानें सैलरी और आवेदन प्रक्रिया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अनुभव की आवश्यकता (Experience Requirement)

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास डिग्री प्राप्त करने के बाद जुड़े क्षेत्र में कम से कम 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। यह अनुभव किसी भी सरकारी या संस्था में होना चाहिए।

अगर उम्मीदवार के पास सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (SWM) से जुड़े कार्य का अनुभव है, तो ऐसे उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।

वेतन (Salary)

  • इस भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्टेड उम्मेदवार को ₹30,000/- प्रति महीना के हिसाब से नियमित वेतन दिया जायेगा।
  • इस वेतन के साथ अन्य कोई भत्ता या सरकारी लाभ नहीं दिया जायेगा।
  • यह पद पूरी तरह 11 महीने के कोंट्राक्ट पर आधारित है।

वॉक-इन इंटरव्यू की जानकारी (Walk-In Interview Details)

घटनाजानकारी
इंटरव्यू की तारीख12 अगस्त 2025 (मंगलवार)
समयदोपहर 12:00 बजे
स्थानजसदन नगर पालिका कार्यालय, पुराना मार्केटिंग यार्ड, जसदन
जरुरी डॉक्यूमेंट सभी प्रमाणपत्र और उनकी फोटोकॉपी साथ में लाये

महत्वपूर्ण सुचना: सभी इच्छुक उम्मीदवारों को तय किए गए समय पर इंटरव्यू स्थल पर पहुंचना होगा। डॉक्यूमेंट की जांच के बिना इंटरव्यू में शामिल नहीं किया जाएगा।

इंटरव्यू में साथ लाने योग्य डॉक्यूमेंट

इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट और उनकी फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य है:

1) शैक्षणिक डिग्री और सभी वर्ष की मार्कशीट्स

2) अनुभव प्रमाण पत्र (Experience Certificate)

3) सरकारी पहचान पत्र (जैसे: आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि)

4) पता प्रमाण पत्र (Address Proof – जैसे राशन कार्ड, बिजली बिल आदि)

5) हाल ही में खिंचवाए गए पासपोर्ट साइज फोटो

6) जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

7) कोई अन्य डॉक्यूमेंट जो आपके अनुभव को प्रमाणित करते हों

सुचना:

  • सभी डॉक्यूमेंट साफ-सुथरे और व्यवस्थित रूप से एक फाइल में लेकर आएं।
  • इंटरव्यू के दिन समय से पहले पहुंचें, ताकि डॉक्यूमेंट की जांच समय पर पूरी हो सके।
  • बिना डॉक्यूमेंट के उम्मीदवार को इंटरव्यू में शामिल नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़े = Bank of Baroda भर्ती 2025: मैनेजर, फायर सेफ्टी ऑफिसर सहित 41 पदों पर भर्ती शुरू – जानिए पूरी जानकारी

जरुरी जानकारी

  • इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का TA/DA (यात्रा या दैनिक भत्ता) नहीं दिया जायेगा
  • देरी से पहुंचने वाले उम्मीदवारों या अधूरी जानकारी वाले आवेदनों को बिना किसी पूर्व सूचना के रद्द कर दिया जाएगा।
  • सिलेक्शन प्रक्रिया से जुड़े सभी निर्णय जसदन नगरपालिका के मुख्य अधिकारी द्वारा लिए जाएंगे, और वे निर्णय अंतिम माने जाएंगे।

निष्कर्ष

जसदन नगरपालिका द्वारा सिटी मैनेजर (SWM) के पद पर की जा रही यह भर्ती, उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है जो पर्यावरण या सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री पास की है और खासकर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (SWM) जैसे क्षेत्र में अनुभव रखते हैं।

इस भर्ती के लिए कोई ऑनलाइन या पूर्व आवेदन प्रक्रिया नहीं है – इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सिर्फ तय तारीख पर आवश्यक डॉक्यूमेंट के साथ सीधे इंटरव्यू में शामिल होना है।

अगर आपके पास जरूरी योग्यता और अनुभव है, तो यह मौका आपके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम साबित हो सकता है।

Jasdan Nagarpalika City Manager Recruitment 2025 – FAQs

1) आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?
उतर:
पहले से कोई भी आवेदन नहीं करना है। पात्र उम्मीदवारों को सीधे 12/08/2025 को दोपहर 12 बजे इंटरव्यू में डॉक्यूमेंट के साथ जाना है।

2) क्या ऑनलाइन आवेदन की कोई प्रक्रिया है?
उतर:
नहीं। यह वॉक-इन इंटरव्यू है। उम्मीदवारों को सभी डॉक्यूमेंट के साथ स्थान पर पहुंच जाना होगा।

3) इस नौकरी में आवेदन करने के लिए कम से कम कितना अनुभव होना चाहिए?
उतर:
इस नौकरी में आवेदन करने के लिए कम से कम 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

4) क्या यह नौकरी स्थायी है?
उतर:
नहीं, यह नौकरी केवल 11 महीने के कोंट्राक्ट पर आधारित है।

5) क्या इस नौकरी में आवास या TA/DA मिलेगा?
उतर:
नहीं, किसी प्रकार का TA/DA या आवास की सुविधा प्रदान नहीं की जाएगी।