RRB Technician Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत देशभर में कुल 6180 पदों को भरा जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

यह भर्ती विशेष रूप से उन उम्मीदवारों के लिए है, जो 10वीं + ITI या B.Sc./Diploma/BE/B.Tech जैसी योग्यता रखते हैं और रेलवे में स्थायी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं।

चलिए दोस्तों आपको भर्ती से सभी जरूरी जानकारियां विस्तार से बताते है जैसे वेतन, आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

Indian Railway Technician Recruitment 2025

मुख्य जानकारी – RRB Technician Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
विभाग का नामRailway Recruitment Board (RRB)
पद का नामTechnician Grade I Signal, Technician Grade III
कुल पद6180
आयु सीमा18-36 वर्ष
आवेदन की तारीख28 जून – 28 जुलाई 2025
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटIndian Railways

सुचना: इच्छुक उम्मीदवार सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद भारतीय रेलवे की आधिकारिक भर्ती पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकता है।

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
आवेदन की शुरुआत28 जून 2025
आवेदन की आखिरी तारीख28 जुलाई 2025
फीस भरने की आखिरी तारीख28 जुलाई 2025
एडमिट कार्ड की तारीखपरीक्षा से कुछ दिन पहले
परीक्षा की तारीखजल्द जारी की जाएगी

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर PDF को ध्यानपूर्वक पढ़ें, ताकि किसी भी अपडेट या सूचना बाकी न रह जाएं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आवेदन शुल्क (Application Fee)

प्रकारशुल्कपरीक्षा के बाद रिफंड
General / OBC / EWS₹500/-₹400/-
SC / ST / महिला₹250/-₹250/-

शुल्क भुगतान का माध्यम: आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते है।

पदों का विवरण (Vacancy Details)

पद का नामपदों की संख्या
टेक्नीशियन ग्रेड I180
टेक्नीशियन ग्रेड III6000

शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification)

1) टेक्नीशियन ग्रेड-I के लिए

इसमें उम्मीदवार के पास BE/B.Tech, इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या B.Sc. (इंजीनियरिंग) की डिग्री होनी चाहिए। यानी जिन्होंने इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन या डिप्लोमा किया है, वे इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

2) टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए

उम्मीदवार ने कम से कम 10वीं कक्षा पास की हो और साथ में संबंधित क्षेत्र में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा, अगर किसी ने 12वीं कक्षा PCM (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) विषयों के साथ पास की है, तो वह भी आवेदन कर सकता है।

पद के अनुसार वेतन (Salary)

पद का नामवेतन स्तर (7वां वेतन आयोग)शुरुआत वेतन (₹)
टेक्नीशियन ग्रेड Iलेवल 5₹29,200/-
टेक्नीशियन ग्रेड IIIलेवल 2₹19,900/-

आयु सीमा (Age Limit)

पद का नामन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
टेक्नीशियन ग्रेड I18 वर्ष36 वर्ष
टेक्नीशियन ग्रेड III18 वर्ष33 वर्ष
आयु में छूट (Age Relaxation)

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। इस छूट का लाभ SC/ST, OBC, PwBD (दिव्यांग), पूर्व सैनिकों और अन्य योग्य वर्गों को मिलेगा।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

1) कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • सबसे पहले उम्मीदवारों को एक ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणितीय क्षमता और तकनीकी विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा चयन प्रक्रिया का पहला और अहम चरण है।
2) दस्तावेज़ की जांच (Document Verification)
  • CBT परीक्षा में पास उम्मीदवारों को उनके आवश्यक शैक्षणिक और पहचान से जुड़े दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
3) चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination)
  • अंतिम स्टेप में उम्मीदवारों की मेडिकल फिटनेस जांच की जाएगी, ताकि यह तय किया जा सके कि उम्मीदवार शारीरिक और मानसिक रूप से इस नौकरी के लिए फिट हैं या नहीं।

राज्य के अनुसार वेबसाइट

Indian Railway Technician Recruitment 2025

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

इस भर्ती के लिए आप नजदीकी साइबर कैफे में जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

अगर आप रेलवे में टेक्नीशियन पद के लिए घर से आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:

Step 1: आवेदन करने से पहले पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ ले।

Step 2: अपने क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। ध्यान रखें कि प्रत्येक क्षेत्र के लिए अलग वेबसाइट होती है, इसलिए सही वेबसाइट का चयन करें।

Step 3: अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करें

Step 4: रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और जरुरी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे।

Step 5: फॉर्म में मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ जैसे फोटो, सिग्नेचर, प्रमाण पत्र आदि को स्कैन करके अपलोड करें

Step 6: फिर डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के ज़रिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

Step 7: इसके बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

वेबसाइटलिंक
ऑनलाइन आवेदन करेंक्लिक करे (लिंक 28 जून 2025 से सक्रिय होंगे)
भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइटIndian Railway

निष्कर्ष

RRB टेक्नीशियन भर्ती 2025 उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो भारतीय रेलवे में एक स्थायी और प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। इस भर्ती के जरिए हजारों पदों पर भर्तियां की जा रही हैं, जो युवाओं के लिए सुनहरा मौका है।

अगर आप पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, तो आवेदन की अंतिम तारीख से पहले फॉर्म जरूर भरें और आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़कर CBT परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।

RRB Technician Recruitment 2025 – FAQ

1) रेलवे RRB तकनीशियन भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब शुरू होगा?
उत्तर: इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 जून 2025 से शुरू होंगे।

2) रेलवे तकनीशियन भर्ती के लिए अंतिम तारीख क्या है?
उत्तर: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2025 है।

3) रेलवे तकनीशियन भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा क्या है?
उत्तर:
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 36 वर्ष

4) रेलवे RRB तकनीशियन वैकेंसी 2025 के लिए योग्यता क्या है?
उत्तर:
टेक्नीशियन ग्रेड-III पद के लिए उम्मीदवार 10वीं कक्षा में पास हो और ITI प्रमाणपत्र होना चाहिए।
टेक्नीशियन ग्रेड-I उम्मीदवारों के पास BE/B.Tech, इंजीनियरिंग डिप्लोमा या B.Sc. (इंजीनियरिंग) होना चाहिए।

आधिकारिक नोटिफिकेशन

Indian Railway Technician Recruitment 2025 Notification

यह भी पढ़े = LIC हाउसिंग अप्रेंटिस भर्ती 2025: घर बैठे दें परीक्षा और ₹12,000 महीने की कमाई! जानें पूरी प्रक्रिया