क्या आप राष्ट्र की सेवा करने और भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) में एक प्रतिष्ठित करियर बनाना चाहते है? भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने Assistant Commandant (2027 बैच) के लिए 170 पदों पर भर्ती शुरू की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आवेदन की प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू होकर 27 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर चलेगी।

इस पोस्ट में आगे पढ़े शैक्षणिकता, सैलरी, परीक्षा पैटर्न, आवेदन शुल्क और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी!

मुख्य जानकारी – Indian Coast Guard Assistant Commandant Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
भर्ती संस्थाभारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard – ICG)
पद का नामAssistant Commandant
कुल पद170
विभागGeneral Duty (GD), Technical (Engineering/Electrical)
बैच 2027
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत8 जुलाई 2025
आवेदन की आखिरी तारीख27 जुलाई 2025
परीक्षा (CGCAT)18 सितंबर 2025
INA में जॉइन करनादिसंबर 2026

विभाग के अनुसार पदों की संख्या (Vacancy Details)

विभागपदों की संख्या
General Duty (GD)140
Technical (Engineering/Electrical)30
कुल170

यह भी पढ़े = Bank of Baroda भर्ती 2025: मैनेजर, फायर सेफ्टी ऑफिसर सहित 41 पदों पर भर्ती शुरू – जानिए पूरी जानकारी

आयु सीमा (Age Limit)

अगर आप भारतीय तटरक्षक बल में Assistant Commandant के पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपकी उम्र कुछ इस प्रकार होनी चाहिए:

जनरल ड्यूटी (GD) और टेक्निकल ब्रांच (मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स) के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आयु में छूट

  • SC/ST उम्मीदवारों को: 5 वर्ष की छूट
  • OBC उम्मीदवारों को: 3 वर्ष की छूट
  • तटरक्षक/सेना/नौसेना/वायु सेना में सेवा दे रहे कर्मियों को: 5 वर्ष की छूट

शैक्षणिकता (Educational Qualification)

1) जनरल ड्यूटी (General Duty)
  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए, और उसमें कम से कम 60% मार्क्स जरुरी है।
  • इसके अलावा, आपकी 10+2 (यानि 12वीं कक्षा) में भौतिकी (Physics) और गणित (Mathematics) विषय होना आवश्यक है।
2) टेक्निकल (Technical)
  • आपने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग विषय में B.E. या B.Tech की डिग्री प्राप्त की हो, और उसमें कम से कम 60% मार्क्स होने चाहिए।
  • साथ ही, आपकी 10+2 (यानि 12वीं कक्षा) में भौतिकी (Physics) और गणित (Mathematics) विषय के रूप में शामिल होने चाहिए।

पद के अनुसार वेतन (Salary)

पदवेतन
Assistant Commandant56,100/-
Deputy Commandant67,700/-
Commandant (JG)78,800/-
Commandant1,23,100/-
Deputy Inspector General1,31,100/-
Inspector General1,44,200/-
Additional Director General1,82,200/-
Director General2,05,400/-

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

विषयप्रश्नों की संख्या
अंग्रेज़ी25
रीज़निंग और संख्यात्मक क्षमता25
सामान्य विज्ञान और गणित25
सामान्य ज्ञान25
कुल100
  • समय: 2 घंटे
  • परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा सकती है।

यह भी पढ़े = NAU भर्ती 2025:सूरत में कृषि क्षेत्र में बिना परीक्षा दिए, सीधे इंटरव्यू से नौकरी पाने का शानदार अवसर, जानें पूरी प्रक्रिया!

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

Step 1: CGCAT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)

  • कुल प्रश्न: 100 (MCQ)
  • विषय: अंग्रेज़ी, रीजनिंग, गणित व विज्ञान, सामान्य ज्ञान
  • समय: 2 घंटे
  • नेगेटिव मार्किंग: गलत उत्तर पर 0.25 मार्क्स काटे जायेगे

Step 2: प्रिलिमारी सिलेक्शन बोर्ड (Preliminary Selection Board – PSB)

इस प्रक्रिया में उम्मीदवारों की सोचने और समझने की क्षमता की गहराई से जांच की जाती है:

  • Cognitive Battery Test
  • Picture Perception and Discussion Test (PP&DT)

Step 3: फाइनल सिलेक्शन बोर्ड (Final Selection Board – FSB)

यह सबसे निर्णायक और महत्वपूर्ण स्टेप है:

  • मनोवैज्ञानिक परीक्षण (Psychological Tests)
  • ग्रुप टास्क्स
  • इंटरव्यू (Interview)

Step 4: मेडिकल टेस्ट (Medical Test)

  • जो उम्मीदवार FSB में सफल होते हैं, उन्हें Base Hospital, नई दिल्ली में मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाता है। यहाँ यह पर जांच की जाती है कि आप शारीरिक रूप से नोकरी के लिए सही है।

Step 5: ट्रेनिंग

  • सिलेक्टेड उम्मीदवारों को दिसंबर 2026 में केरल स्थित Indian Naval Academy (INA), एझीमाला में ट्रेनिंग के लिए जाना होगा।

शारीरिक मापदंड (Physical parameters)

पैरामीटरजनरल ड्यूटी (GD)टेक्निकल (इंजीनियरिंग)
ऊंचाईकम से कम 157 सेमीकम से कम 157 सेमी
वजनकद के अनुसारकद के अनुसार
छातीकम से कम 5 सेमी फुलावकम से कम 5 सेमी फुलाव
आंखेंबिना चश्मे: 6/6 और 6/9,
चश्मे के साथ: 6/6
बिना चश्मे: 6/36,
चश्मे के साथ: 6/6

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

Step 1: आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: https://joinindiancoastguard.cdac.in

Step 2: ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें

Step 3: फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे आपका नाम, पता, जन्म तारीख, शैक्षणिकता आदि सावधानीपूर्वक और सही तरीके से भरें।

Step 4: अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करें।

Step 5: आवेदन शुल्क को ऑनलाइन जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दे

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक सूचना PDFयहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करेंयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटICG Official Website

Indian Coast Guard Assistant Commandant Recruitment 2025 – FAQs

1) इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत कब से होगी?
उत्तर:
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 08 जुलाई 2025 से होगी।

2) भारतीय तटरक्षक बल सहायक कमांडेंट 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?
उत्तर:
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 27 जुलाई 2025 है।

3) इस भर्ती के लिए कौन सी डिग्री जरुरी है?
उत्तर:
किसी भी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन या B.Tech/B.E. डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

4) इस भर्ती में ज्यादा से ज्यादा आयुष्य क्या है?
उत्तर:
ज्यादा से ज्यादा आयुष्य 25 वर्ष है।

5) भारतीय तटरक्षक बल सहायक कमांडेंट 2025 में कुल कितने पदों पर भर्ती की जाएगी?
उत्तर:
कुल 170 पदों पर भर्ती की जाएगी।