IITRAM Recruitment 2025: IITRAM, अहमदाबाद (गुजरात सरकार) ने Registrar और Assistant Registrar पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस पोस्ट में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीख, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, वेतन और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

मुख्य जानकारी – IITRAM Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
संगठनIITRAM, अहमदाबाद (गुजरात सरकार)
पद का नामRegistrar, Assistant Registrar
विज्ञापन संख्या03/2025
स्थानअहमदाबाद, गुजरात
आवेदन का माध्यमऑनलाइन + ऑफलाइन जमा करना
वेतन₹56,100 से ₹2,18,200 तक
आधिकारिक वेबसाइटwww.iitram.ac.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटना तारीख
आवेदन की शुरुआतजुलाई 2025
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख31 जुलाई 2025 (शाम 5:30 बजे तक)
हार्डकॉपी जमा करने की आखिरी तारीख07 अगस्त 2025 (शाम 5:30 बजे तक)
इंटरव्यू की तारीखजल्द जारी की जाएगी

यह भी पढ़े = ग्रेजुएट पास युवाओं के लिए बैंक में नौकरी का मौका: इंडियन बैंक में 1500 अपरेंटिस पदों पर भर्ती, जानें परीक्षा पैटर्न और स्टाइपेंड

विभाग के अनुसार पदों की संख्या (Vacancy Details)

विभागपदों की संख्या
Registrar01
Assistant Registrar01

शैक्षणिकता (Educational Qualification)

1) रजिस्ट्रार (Registrar)
  • इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 55% मार्क्स के साथ मास्टर डिग्री (Postgraduate Degree) होनी चाहिए।
  • अगर आपके पास प्रबंधन Management, Law या Finance जैसे किसी क्षेत्र में डिग्री है, तो आपको प्राथमिकता दी जाएगी।
2) सहायक रजिस्ट्रार (Assistant Registrar)
  • इस पद के लिए भी उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 55% मार्क्स के साथ मास्टर डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।

या फिर,

  • अगर आपने LLB, CA या MBA जैसे किसी दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स किया है, तो वो भी आवेदन कर सकता है।

अनुभव (Experience)

1) रजिस्ट्रार (Registrar)
  • असिस्टेंस प्रोफेसर के रूप में Academic Level-11 पर कम से कम 15 वर्षों का अनुभव,
  • या
  • Academic Level-12 पर 8 वर्ष का अनुभव, जिसमें शैक्षणिक प्रशासन का अनुभव शामिल हो।
  • या
  • किसी रिसर्च संस्थान या उच्च शिक्षा संस्थान में समकक्ष अनुभव भी मान्य होगा।
2) सहायक रजिस्ट्रार (Assistant Registrar)
  • इस पद के लिए उम्मीदवार को संबंधित क्षेत्र में कम से कम 8 वर्षों का कार्य अनुभव होना चाहिए।
  • इन 8 वर्षों में से कम से कम 3 वर्ष का अनुभव Senior Supervisor जैसे पद पर होना चाहिए, जिसका वेतन Pay Level-7 या उससे ऊपर हो।

पद के अनुसार वेतन (Salary)

पद का प्रकारपे लेवलवेतन (7वां वेतन आयोग के अनुसार)
रजिस्ट्रार (Registrar)लेवल 14₹1,44,200 – ₹2,18,200
सहायक रजिस्ट्रार (Assistant Registrar)लेवल 10₹56,100 – ₹1,77,500

यह भी पढ़े = PFRDA Grade A भर्ती 2025: ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, 40 पदों पर सीधी भर्ती, अभी आवेदन करें

आयु सीमा (Age Limit)

  • Registrar पद के लिए: ज्यादा से ज्यादा आयुष्य 58 वर्ष
  • Assistant Registrar पद के लिए: ज्यादा से ज्यादा आयुष्य 50 वर्ष

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

  • सबसे पहले, उम्मीदवारों को उनकी शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सिलेक्शन समिति के सामने एक Presentation देना होगा।
  • इसके बाद, सिलेक्शन समिति के द्वारा इंटरव्यू के लिए तारीख और समय जारी किया जायेगा।

सुचना: केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही आगे की प्रक्रिया की सूचना दी जाएगी। इसलिए, आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़े।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

Step 1: ऑनलाइन आवेदन करें
  • सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं: https://www.iitram.ac.in/career
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को सही और सटीक जानकारी के साथ भरें।
Step 2: हार्डकॉपी जमा करें
  • ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट निकालें और उस पर हस्ताक्षर करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र को नीचे दिए गए पते पर 07/08/2025 से पहले भेजें:

I/C Registrar,
IITRAM,
Nr. Khokhra Circle,
Maninagar (E),
Ahmedabad – 380026

महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक सूचना PDF (Registrar)यहां क्लिक करें
आधिकारिक सूचना PDF (Assistant Registrar)यहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करेंयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटwww.iitram.ac.in

IITRAM Recruitment 2025 – FAQs

1) क्या मैं दोनों पदों के लिए अलग-अलग आवेदन कर सकता/सकती हूँ?
उतर:
हाँ, लेकिन प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन फॉर्म भरना अनिवार्य है।

2) क्या ऑफलाइन आवेदन भेजना जरुरी है?
उतर:
हाँ, ऑनलाइन आवेदन के साथ-साथ हार्डकॉपी जमा करना जरुरी है।

3) इस नौकरी के लिए आयु सीमा क्या है?
उतर:

  • Registrar पद के लिए 58 वर्ष
  • Assistant Registrar पद के लिए 50 वर्ष

4) ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?
उत्तर:
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 07 अगस्त 2025 है।