IBPS Clerk Recruitment 2025: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने Clerk Recruitment 2025 के तहत क्लर्क (CSA) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस प्रक्रिया के जरिए देशभर के बैंकों में भर्ती की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और 21 अगस्त 2025 तक चलेगी। ये भर्तियां वर्ष 2026–27 के लिए की जा रही हैं।

आवेदन करने से पहले पात्रता, आयु सीमा, सिलेक्शन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी जरूर पढ़ें।

मुख्य जानकारी – IBPS Clerk Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
संगठनइंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS)
पद का नामकस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क)
भर्ती वर्ष2026–27
कुल पदराज्य के अनुसार
परीक्षा नामCRP Clerks – XV (CSA XV)
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
सिलेक्शन प्रक्रियाप्रिलिमरी परीक्षा + मुख्य परीक्षा
आधिकारिक वेबसाइटwww.ibps.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन01 अगस्त से 21 अगस्त 2025
फीस जमा करने की तारीख01 अगस्त से 21 अगस्त 2025
प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (PET)सितंबर 2025 (संभवित)
प्रिलिमरी परीक्षाअक्टूबर 2025 (संभवित)
मुख्य परीक्षानवंबर 2025 (संभवित)

यह भी पढ़े = रेलवे में नौकरी का शानदार मौका! ITI और B.Sc./Diploma वाले करें आवेदन, जानें सैलरी और सिलेक्शन प्रक्रिया

आवेदन शुल्क (Application Fee)

केटेगरीशुल्क
General / OBC / EWS ₹850/-
SC / ST / PwD / भूतपूर्व सैनिक₹175/-

आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करके आवेदन शुल्क को जमा करा सकते है।

अभी तक IBPS ने यह नहीं बताया है कि किस राज्य या केंद्रशासित प्रदेश में कितने पद हैं और कौन-से बैंक में कितने पद उपलब्ध होंगे। लेकिन चिंता न करें — डिटेल्ड नोटिफिकेशन के साथ ये जानकारी जल्द ही सामने आ जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

शैक्षणिकता (Educational Qualification)

अगर आप IBPS क्लर्क भर्ती 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास कुछ जरूरी शैक्षणिक योग्यताएं होनी चाहिए:

  • उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (Graduation) की डिग्री पास की होनी चाहिए। मतलब, चाहे आपने BA, B.Com, B.Sc या कोई अन्य ग्रेजुएशन किया हो – आप आवेदन के पात्र हैं।
कंप्यूटर ज्ञान जरूरी है

बैंकिंग सेक्टर में ज़्यादातर काम अब कंप्यूटर पर होता है, इसलिए कंप्यूटर की बेसिक समझ होना जरूरी है। इसके लिए आपके पास इनमें से कोई एक चीज़ होनी चाहिए:

  • कंप्यूटर ऑपरेशन या एप्लिकेशन में सर्टिफिकेट / डिप्लोमा / डिग्री
  • या
  • आपने स्कूल या कॉलेज में कंप्यूटर या IT विषय पढ़ा हो

सुचना:

इन योग्यताओं का प्रमाण – जैसे मार्कशीट, सर्टिफिकेट आदि – आपको आवेदन के समय या डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के दौरान दिखाना होगा। इसलिए अभी से सारे डॉक्यूमेंट तैयार रखें।

आयु सीमा (Age Limit)

  • कम से कम आयुष्य: 20 वर्ष
  • ज्यादा से ज्यादा आयुष्य: 28 वर्ष
आयु में छूट (Age Relaxation)
कैटेगरीआयु छूट
SC/ST 5 वर्ष
OBC3 वर्ष
PwD10 वर्ष
Ex-Servicemen5 वर्ष

यह भी पढ़े = IB में निकली बंपर भर्ती 2025: अब 10वीं पास छात्रों को मिलेगी सरकारी नौकरी, जानें आवेदन प्रक्रिया और सब कुछ

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

1) प्रिलिमरी परीक्षा (Preliminary Exam)
  • यह एक ऑनलाइन टेस्ट होगा, जिसमें बेसिक विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। इसमें पास होने पर ही आप अगले स्टेप में जा पाएंगे।
2) मुख्य परीक्षा (Main Exam)
  • यह भी ऑनलाइन ही होगी और इसमें बैंकिंग से जुड़े ज्यादा गहराई वाले विषयों पर आधारित प्रश्न होंगे। यही परीक्षा अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए सबसे अहम होती है।
3) डॉक्यूमेंट की जांच (Document Verification)
  • मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक और अन्य जरूरी डॉक्युमेंट की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
4) मेडिकल टेस्ट (Medical Test)
  • अंत में उम्मीदवार की मेडिकल जांच की जाएगी जिससे यह पता चले की आप इस नौकरी के लिए फिट है या नहीं।

जरूरी जानकारी: इस भर्ती में इंटरव्यू नहीं लिया जाता। क्लर्क पद के लिए सिलेक्शन केवल लिखित परीक्षाओं और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाता है।

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

1) प्रिलिमरी परीक्षा (Preliminary Exam)
विषयप्रश्नों की संख्यामार्क्ससमय
English Language303020 मिनिट
Numerical 353520 मिनिट
Reasoning 353520 मिनिट
कुल10010060 मिनिट
2) मुख्य परीक्षा (Main Exam)
विषयप्रश्नों की संख्यामार्क्ससमय
General/Financial Awareness404035 मिनिट
Reasoning & Computer 506035 मिनिट
Quantitative Aptitude505045 मिनिट
कुल190200160 मिनिट

नेगेटिव मार्किंग: हर गलत उतर पर 0.25 मार्क्स काटे जायेगे।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

Step 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: www.ibps.in

Step 2: होमपेज पर जाएं और CRP Clerical > CRP-Clerks-XV लिंक पर क्लिक करें।

Step 3: एक नया पेज खुलेगा, जहाँ से आप ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

Step 4: अपना मोबाइल नंबर और ईमेल ID डालकर रजिस्ट्रेशन करें।

Step 5: अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारियाँ सावधानीपूर्वक भरें।

Step 6: सभी जरुरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करे जैसे – पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र आदि।

Step 7: ऑनलाइन आवेदन शुल्क को जमा करे और फॉर्म सबमिट करें।

IBPS Clerk Recruitment 2025 – FAQ

1) IBPS Clerk 2025 के लिए आवेदन कब से शुरू हुए हैं?
उतर:
आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

2) आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है?
उतर:
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2025 है। इसके बाद फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

3) इस भर्ती के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए?
उतर:
उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

4) क्या इस भर्ती में इंटरव्यू होता है?
उतर:
नहीं, IBPS क्लर्क भर्ती में कोई इंटरव्यू नहीं होता। सिलेक्शन केवल प्रिलिमरी परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाता है।

5) आयु सीमा कितनी है?
उतर:
उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2025 तक 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।