IB Junior Intelligence Officer Recruitment 2025: गृह मंत्रालय (MHA), भारत सरकार ने इंटेलिजेंस ब्यूरो जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-II/टेक (JIO-II/Tech) भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस भर्ती के तहत कुल 394 पदों पर भर्तियां होंगी। अगर आपके पास टेक्निकल क्वालिफिकेशन है और आप एक सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह मौका आपके लिए ही है।

इस आर्टिकल में हम आपको पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, फीस और सिलेक्शन प्रक्रिया की पूरी जानकारी देंगे, ताकि आप बिना किसी परेशानी के आवेदन कर सकें।

मुख्य जानकारी – IB Junior Intelligence Officer Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
संस्था का नामइंटेलिजेंस ब्यूरो (गृह मंत्रालय, भारत सरकार)
पद का नामजूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-II/टेक (JIO-II/Tech)
कुल पद394
वेतन₹25,500 – ₹81,100
सिलेक्शन प्रक्रियाऑनलाइन परीक्षा, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू
आधिकारिक वेबसाइटwww.mha.gov.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटना तारीख
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत23 अगस्त 2025
आवेदन की अंतिम तारीख14 सितम्बर 2025, रात 11:59 बजे
शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख16 सितम्बर 2025 (बैंकिंग समय के अनुसार)

सुचना: सभी उम्मीदवारों को समय से पहले आवेदन और शुल्क जमा करने का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आवेदन रद्द न हो।

यह भी पढ़े = अहमदाबाद ट्रैफिक ब्रिगेड भर्ती 2025: 9वीं पास उम्मीदवारों के लिए वॉलंटियर बनने का सुनहरा मौका – ऑफलाइन आवेदन शुरू!

शैक्षणिकता (Educational Qualification)

उम्मीदवारों के पास निचे में से किसी एक मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1) डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग (Diploma in Engineering) – इन शाखाओं में से किसी एक में:
  • इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronics)
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन (Electronics & Telecommunication)
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन (Electronics & Communication)
  • इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स (Electrical & Electronics)
  • सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology)
  • कंप्यूटर साइंस (Computer Science)
  • कंप्यूटर इंजीनियरिंग (Computer Engineering)
  • कंप्यूटर एप्लीकेशन्स (Computer Applications)
2) B.Sc. की डिग्री – इनमें से किसी एक विषय में
  • इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronics)
  • कंप्यूटर साइंस (Computer Science)
  • भौतिकी (Physics)
  • गणित (Mathematics)
3) कंप्यूटर एप्लीकेशन्स में ग्रेजुएट (BCA)

आयु सीमा (Age Limit)

  • कम से कम आयुष्य: 18 वर्ष
  • ज्यादा से ज्यादा आयुष्य: 27 वर्ष
आयु में छूट (Age Relaxation)
केटेगरी आयु में छूट
SC/ST5 वर्ष की छूट
OBC3 वर्ष की छूट
विभागीय सरकारी कर्मचारी 40 वर्ष तक
विधवा महिलाएँ35 से 40 वर्ष
भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen)सरकार के नियमों के अनुसार
प्रतिभाशाली खिलाड़ी5 वर्ष की छूट

यह पद PwBD (Persons with Benchmark Disabilities) उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध नहीं है।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को केटेगरी अनुसार शुल्क जमा करना होगा। आइए विस्तार से जानें:

  • सभी उम्मीदवारों के लिए: ₹550/- (भर्ती प्रोसेसिंग शुल्क)
  • पुरुष उम्मीदवार (UR, EWS, OBC): ₹100/- (एग्ज़ाम फीस) + ₹550/- (प्रोसेसिंग)
  • C/ST उम्मीदवार, महिला और भूतपूर्व सैनिक केवल: ₹550/-

शुल्क जमा करने का तरीका: SBI ePay Lite के माध्यम से (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI) से आवेदन शुल्क को जमा कर सकते है।

महत्वपूर्ण सुचना: एक बार जमा किया गया शुल्क कभी भी वापस (Non-Refundable) नहीं होगा।

यह भी पढ़े = RMC मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2025: MBBS पास डॉक्टरों के लिए मौका, ऐसे करें आवेदन

वेतन (Salary)

इंटेलिजेंस ब्यूरो में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर (JIO-II/Tech) के रूप में काम करने पर आपको न सिर्फ एक सुरक्षित सरकारी नौकरी मिलती है, बल्कि शानदार वेतन और कई अतिरिक्त सुविधाएँ भी मिलती हैं।

जानकारीलाभ
बेसिक पे (Basic Pay)₹25,500 से ₹81,100 (लेवल-4 पे मैट्रिक्स के अनुसार)
स्पेशल सिक्योरिटी अलाउंसबेसिक पे का 20% ज्यादा
अन्य सुविधाएँसभी केंद्रीय सरकारी भत्तों (Allowances) का लाभ
लाभ (Benefits):
  • सुरक्षित और प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी
  • आकर्षक वेतन और भत्ते
  • कैरियर ग्रोथ और प्रमोशन के अवसर
  • देश की सेवा करने का गर्व

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

1) ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव परीक्षा (Online Objective Exam)
  • कुल प्रश्न: 100 प्रश्न
  • समय: 2 घंटे
  • प्रश्न:
  • General Mental Ability: 25%
  • Subject/Technical Knowledge: 75%
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 मार्क्स कटेंगे
2) स्किल टेस्ट (Skill Test)
  • प्रकार: प्रैक्टिकल और तकनीकी परीक्षा (Practical & Technical)
  • कुल मार्क्स: 30
3) इंटरव्यू / पर्सनैलिटी टेस्ट (Interview / Personality Test)
  • कुल मार्क्स: 20

महत्वपूर्ण सुचना: केवल वे उम्मीदवार जो ऑब्जेक्टिव परीक्षा में कट-ऑफ मार्क्स प्राप्त करेंगे, उन्हें स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

Step 1: आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ: गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) या
नेशनल करियर सर्विस पोर्टल (National Career Service Portal)

Step 2: मागी गई सभी जरुरी जानकारी को भर के रजिस्ट्रेशन करे।

Step 3: व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक योग्यता से जुडी सभी जानकारी को सावधानीपूर्वक भरें।

Step 4: जरुरी डॉक्यूमेंट की कॉपी को आवेदन फॉर्म के साथ सबमिट करे।

Step 5: कुल 5 पसंदीदा परीक्षा शहर को सिलेक्ट करे।

Step 6: अपनी केटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।

Step 7: फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालें।

महत्वपूर्ण सुचना: प्रत्येक उम्मीदवार केवल एक आवेदन ही कर सकता है। मल्टीपल आवेदन करने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक नोटिफिकेशनयहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करेंयहां क्लिक करें
गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs)यहां क्लिक करें
नेशनल करियर सर्विस (National Career Service)यहां क्लिक करें

IB Junior Intelligence Officer Recruitment 2025 – FAQ

1) IB JIO-II/Tech 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?
उतर:
ऑनलाइन आवेदन 14 सितम्बर 2025, रात 11:59 बजे से पहले करना होगा।

2) इस भर्ती के लिए कौन-कौन सी डिग्री पात्र हैं?
उतर:
डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग या (B.Sc.) / कंप्यूटर एप्लीकेशन्स (BCA) जैसा विषयों में हो।

3) सिलेक्शन प्रक्रिया कैसे होगी?
उतर:
ऑनलाइन टेस्ट
स्किल टेस्ट
इंटरव्यू / पर्सनैलिटी टेस्ट

4) क्या मैं अपनी पसंद का परीक्षा शहर चुन सकता हूँ?
उतर:
हाँ, आवेदन में 5 पसंदीदा शहर चुनें, फॉर्म सबमिट करने के बाद कोई बदलाव नहीं होगा।