Anganwadi Bharti Gujarat 2025: क्या आप एक ऐसी महिला हैं जो अपने मोहल्ले में रहकर ही समाज की सेवा करना चाहती हैं और साथ ही एक अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं?

गुजरात सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) ने एक अहम भर्ती अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत नगरपालिका क्षेत्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 9000 पदों पर भर्ती की जा रही है।

इसका मकसद है – महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए जमीनी स्तर पर काम को और मजबूत बनाना। चलिए आपको इस भर्ती के बारे में विस्तार से जानकारी देते है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मुख्य जानकारी – Anganwadi Bharti Gujarat 2025

प्रश्नजानकारी
संस्था का नाम Women and Child Development Department, Gujarat
पद का नामAnganwadi Workers and Helpers
कुल पद9000
नौकरीगुजरात के अलग – अलग आंगनवाड़ी केंद्र
वेतन₹10,000/-
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://e-hrms.gujarat.gov.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत8 अगस्त 2025
आवेदन की आखिरी तारीख30 अगस्त 2025

पदों की जानकारी (Vacancy Details)

पद का नामशैक्षणिक योग्यताआयु सीमा
Anganwadi Worker12वीं पास18 से 33 वर्ष
Anganwadi Helper12वीं पास18 से 33 वर्ष
Anganwadi Tedagar10वीं पासप्राथमिकता 43 वर्ष तक

महत्वपूर्ण बातें:

आवेदन करने वाले उम्मीदवार को उसी वार्ड या क्षेत्र का स्थानीय निवासी होना चाहिए, जहाँ की आंगनवाड़ी में पद निकला है।

आवेदन के साथ आपको मामलातदार कार्यालय (जन सेवा केंद्र) द्वारा जारी किया गया स्थानीय निवासी प्रमाणपत्र लगाना जरुरी होगा।

सिलेक्शन प्रक्रिया शैक्षणिक योग्यता और मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट के माध्यम से होगी।

सहायिका पद पर सिलेक्शन के लिए कुछ मामलों में आयु में विशेष छूट दी जाएगी, जो प्राथमिकता के आधार पर लागू होगी।

कौन कर सकता है आवेदन? (How to Apply)

  • केवल महिलाएं ही इस भर्ती के लिए पात्र हैं।
  • उम्मीदवार को उसी वार्ड की स्थायी निवासी होना चाहिए, जहाँ पर आंगनवाड़ी केंद्र स्थित है।
आयु सीमा (Age Limit)
  • कम से कम आयुष्य: 18 वर्ष
  • ज्यादा से ज्यादा आयुष्य: 33 वर्ष

आयु में छूट (Age Relaxation)

  • कुछ पद के लिए आयु सीमा में विशेष छूट दी जा सकती है, जिसकी पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट में दी जाएगी।

यह भी पढ़े = BAMS पास उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी! GPSC में आयुर्वेद ऑफिसर के पदों पर भर्ती शुरू – जानिए पूरी प्रक्रिया

शैक्षणिकता (Educational Qualification)

इस नोकरी में पदों के अनुसार अलग – अलग शैक्षणिकता की जरुरत होगी:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  • Anganwadi Worker and Anganwadi Helper: उम्मीदवार कम से कम 12वीं कक्षा (HSC) पास होना जरुरी है।
  • Anganwadi Tedagar: उम्मीदवार कम से कम 10वीं कक्षा (SSC) पास होना जरुरी है।

यदि उम्मीदवार के पास इससे ऊँची शैक्षणिक योग्यता (जैसे ग्रेजुएशन आदि) है, तो वह मान्य मानी जाएगी।

लेकिन सिलेक्शन मेरिट लिस्ट केवल 10वीं या 12वीं में मिले मार्क्स के आधार पर ही किया जाएगा।

जरुरी डॉक्यूमेंट

  • उम्मीदवार के पास स्थानीय प्रमाणपत्र (Local Certificate) होना जरुरी है।
  • यह प्रमाणपत्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त और मामलातदार कार्यालय / जन सेवा केंद्र के द्वारा जारी किया होना चाहिए।

आवेदन शुल्क (Application Fees)

  • उम्मीदवारों को किसी भी पद के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

वेतन (Salary)

पद का नामवेतन
Anganwadi Worker10,000
Anganwadi Helper10,000
Anganwadi Tedagar 5,500

सिलेक्शन कैसे होगा? (Selection Process)

  • इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा।
  • सिलेक्शन पूरी तरह से शैक्षणिक मेरिट के आधार पर होगा।
  • हर आवेदन की जांच के बाद, जिला स्तरीय समिति द्वारा एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
  • यह मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी और उसी के आधार पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा।

मेरिट लिस्ट कहाँ देखें?

प्रत्येक जिले और वार्ड के लिए अलग-अलग सूचना जारी की जाती है। इसलिए, सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे:

अपने संबंधित जिले की आधिकारिक वेबसाइट चेक करें

या नज़दीकी जन सेवा केंद्र (Citizen Service Center) जाकर सूचना जरूर देखें

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

Step 1: वेबसाइट पर जाएं: https://e-hrms.gujarat.gov.in

Step 2: सभी जरुरी सूचनाओं को ध्यान से पढ़े।

Step 3: नया रजिस्ट्रेशन करे और अपना जिला व वार्ड चुनें।

Step 4: आप जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते है उसको सिलेक्ट करे।

Step 5: आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी ध्यान से भरे।

Step 6: जरुरी डॉक्युमेंट को स्कैन करके अपलोड करे।

Step 7: आवेदन पत्र को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

Gujarat Anganwadi Recruitment 2025 – FAQ

1) क्या मैं अपने वार्ड के बाहर आवेदन कर सकती हूं?
उतर:
नहीं, केवल स्थानीय निवासी महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं, जिनके पास मान्य निवास प्रमाणपत्र हो।

2) क्या 8वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं?
उतर:
नहीं, कम से कम 10वीं या 12वीं पास होनी चाहिए।

3) क्या कोई परीक्षा या इंटरव्यू होगा?
उतर:
नहीं, सिलेक्शन केवल शैक्षणिक मेरिट के आधार पर होगा।

4) जिला-वार सूचनाएं कहां जारी होंगी?
उतर:
सभी सूचनाएं आधिकारिक पोर्टल e-hrms.gujarat.gov.in पर प्रकाशित की जाएंगी।