GSSSB Library Clerk Recruitment 2025: गुजरात सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (GSSSB) ने लाइब्रेरी क्लर्क वर्ग–3 के पद के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है। यह भर्ती डायरेक्टोरेट ऑफ लाइब्रेरीज, स्पोर्ट्स, यूथ और कल्चरल एक्टिविटीज़ विभाग में कुल 86 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

यह उन उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जिनके पास लाइब्रेरी साइंस में डिग्री है और जो गुजरात सरकार में सेवा करना चाहते हैं। ऑनलाइन आवेदन OJAS पोर्टल पर 16 दिसंबर 2025 से शुरू होंगे।

मुख्य जानकारी – GSSSB Library Clerk Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
भर्ती बोर्डGujarat Subordinate Service Selection Board (GSSSB)
पद का नामलाइब्रेरी क्लर्क (ग्रंथालय कारकुन) वर्ग–3
कुल पद86
आवेदन का माध्यमऑनलाइन (OJAS)
नौकरी का स्थानगुजरात
आधिकारिक वेबसाइटgsssb.gujarat.gov.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
नोटिफिकेशन जारी16 दिसंबर 2025
आवेदन की शुरुआत16 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तारीख30 दिसंबर 2025
फीस भरने की आखिरी तारीख2 जनवरी 2026

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

डिग्री: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से Information Science या Library Science में ग्रेजुएशन डिग्री होना आवश्यक है।

कंप्यूटर ज्ञान: गुजरात सिविल सेवा एवं भर्ती नियम, 1967 के अनुसार कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना जरूरी है।

भाषा ज्ञान: उम्मीदवार को गुजराती या हिंदी या दोनों भाषाओं का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit)

कम से कम आयुष्य18 वर्ष
ज्यादा से ज्यादा आयुष्य35 वर्ष

आरक्षित वर्ग (SC/ST/SEBC/EWS) तथा महिला उम्मीदवारों को गुजरात सरकार के नियम अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आवेदन शुल्क (Application Fees)

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क को ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में होंगे, उन्हें परीक्षा फीस वापस (Refund) कर दिया जाएगा।

सामान्य वर्ग (General Category)₹500/
आरक्षित वर्ग (SC/ST/SEBC/EWS/महिला/दिव्यांग/भूतपूर्व सैनिक)₹400/

वेतन (Salary)

  • शुरुआती 5 वर्ष: सिलेक्टेड उम्मीदवारों को ₹26,000/- प्रति महीना के हिसाब से वेतन (Fixed Pay) दिया जायेगा।
  • 5 वर्ष के बाद: सेवा संतोषजनक रूप से पूर्ण होने पर उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार (₹19,900 – ₹63,200) वेतन दिया जायेगा।

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

  • प्रतिस्पर्धात्मक लिखित परीक्षा (MCQ): उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित या OMR आधारित लिखित परीक्षा में आना अनिवार्य है।
  • डॉक्यूमेंट की जाँच: योग्य उम्मीदवारों के मूल प्रमाणपत्रों की जाँच की जाएगी।

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

GSSSB (क्लास–3) के पदों के लिए परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी:

भाग–A (60 मार्क्स)Logical Tests, Data Interpretation, and Mathematical Tests.
भाग–B (150 मार्क्स)Constitution of India, Current Affairs, गुजराती और अंग्रेज़ी भाषा
कुल मार्क्स120
समय3 घंटे
नेगेटिव मार्किंगप्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 मार्क्स काटे जाएंगे।

कैसे आवेदन करें (How to Apply)

Step 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: ojas.gujarat.gov.in

Step 2: Apply Online पर क्लिक करें और GSSSB को सिलेक्ट करे।

Step 3: लाइब्रेरी क्लर्क के लिए GSSSB/202526/342 पर क्लिक करें।

Step 4: शैक्षणिक योग्यता और व्यक्तिगत जानकारी सही-सही भरें।

Step 5: जरुरी डॉक्यूमेंट, फ़ोटोग्राफ़ और हस्ताक्षर को अपलोड करें।

Step 6: ऑनलाइन आवश्यक आवेदन शुल्क को जमा करे।

Step 7: भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन फ़ॉर्म और शुल्क का प्रिंट आउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक नोटिफिकेशन PDFयहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करेंयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटgsssb.gujarat.gov.in

GSSSB Library Clerk Recruitment 2025 – FAQ

1) GSSSB लाइब्रेरी क्लर्क के लिए आवेदन कब शुरू होगा?
उत्तर:
ऑनलाइन आवेदन 16 दिसंबर 2025 से शुरू होगा।

2) GSSSB ग्रंथालय कारकुन के लिए योग्यता क्या है?
उत्तर:
उम्मीदवार के पास Library and Information Science में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।

3) इस पद के लिए आयु सीमा क्या है?
उत्तर:
इस पद के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष है।

4) क्या आवेदन शुल्क वापस किया जा सकता है?
उत्तर:
हाँ, जो उम्मीदवार परीक्षा में होंगे उनके लिए आवेदन शुल्क वापस किया जाएगा।