गुजरात गौण सेवा सिलेक्शन बोर्ड (GSSSB) ने वनरक्षक (Vanrakshak) के पदों पर भर्ती के लिए एक खास अभियान शुरू किया है, जो सिर्फ दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अगर आप गुजरात वन विभाग में काम करने का सपना देख रहे हैं और दिव्यांगता हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है। इस भर्ती के तहत कुल 157 पदों पर नियुक्तियाँ की जाएंगी।

आइए अब आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी विस्तार से बताते हैं, ताकि आवेदन करने में आपको किसी तरह की परेशानी न हो।

मुख्य जानकारी – GSSSB Forest Guard Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
भर्ती संस्थागुजरात गौण सेवा सिलेक्शन बोर्ड(GSSSB)
पद का नामवनरक्षक (Forest Guard)
कुल पद157
विज्ञापनAdvt. No. 335/202526
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
भर्ती विभागवन विभाग, गुजरात
नौकरी का स्थान पुरे गुजरात में
आधिकारिक वेबसाइटforests.gujarat.gov.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
नोटिफिकेशन जारी01 अगस्त 2025
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत01 अगस्त 2025
आवेदन की आखिरी तारीख 10 अगस्त 2025
फीस जमा करने की आखिरी तारीख12 अगस्त 2025

यह भी पढ़े = Bank of Baroda SO भर्ती 2025: 330 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती – जानिए पूरी जानकारी

शैक्षणिकता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (SSC) या 12वीं (HSC) की परीक्षा पास की हो, या फिर सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इसके जैसी कोई ओर योग्यता हो।
  • इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर संचालन का बेसिक ज्ञान होना जरुरी है।
  • गुजराती या हिंदी भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए, ताकि बातचीत करने में आसानी रहेगी और कार्य करने में कोई परेशानी न हो।
  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का दिव्यांग (PwD) होना जरूरी है, जैसा कि आधिकारिक नोटिफिकेशन में स्पष्ट रूप से बताया गया है।

आयु सीमा (Age Limit)

  • कम से कम आयुष्य: 18 वर्ष
  • ज्यादा से ज्यादा आयुष्य: 33 वर्ष

आयु में छूट (Age Relaxation)

केटेगरीआयु में छूट
दिव्यांग पुरुष10 वर्ष तक
दिव्यांग महिला15 वर्ष तक
(SC/ST) दिव्यांग पुरुष15 वर्ष तक
(SC/ST) दिव्यांग महिला20 वर्ष तक

शारीरिक मापदंड (Physical Standards)

1) पुरुष उम्मीदवारों के लिए
केटेगरीऊँचाईछाती (सामान्य)छाती (फुलाने पर)वजन
General163 सेमी 79 सेमी84 सेमी50 किग्रा
आरक्षित वर्ग155 सेमी79 सेमी84 सेमी50 किग्रा
2) महिला उम्मीदवारों के लिए
केटेगरीऊँचाईवजन
General150 सेमी45 किग्रा
आरक्षित वर्ग145 सेमी45 किग्रा

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2025 के लिए जरूरी मापदंड

फॉरेस्ट गार्ड जैसे जिम्मेदार और शारीरिक रूप से मजबूत पद के लिए सिलेक्टेड उम्मीदवारों को SHAPE-I फिट होना जरुरी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

यह एक मेडिकल फिटनेस कैटेगरी है, जिसमें व्यक्ति की संपूर्ण शारीरिक और मानसिक योग्यता की जांच की जाएगी।

SHAPE-I का पूरा अर्थ:

S – Stability (स्थिरता): मानसिक रूप से स्थिर होना
H – Hearing (सुनने की क्षमता): दोनों कानों से स्पष्ट रूप से सुनता हो
A – Aptitude (अंगों की कार्यक्षमता): सभी अंगों का सही तरीके से कार्य करना
P – Physical Efficiency (शारीरिक क्षमता): दौड़, चढ़ाई, लंबी ड्यूटी आदि के लिए पर्याप्त ऊर्जा और सहनशक्ति
E – Eyesight (दृष्टि): रंगों की पहचान स्पष्ट रूप से करना
I – Internal Stability (आंतरिक स्थिरता): शरीर के आंतरिक अंगों का सही तरीके से कार्य करना (जैसे दिल, फेफड़े आदि)

किन उम्मीदवारों को अयोग्य माना जाएगा?

यदि किसी उम्मीदवार में नीचे दी गई समस्याओं में से कोई एक भी पाई जाती है, तो उन्हें SHAPE-I मानकों के अनुसार अयोग्य माना जायेगा:

  • घुटनों का टकराना (Knock Knee)
  • समतल पाँव (Flat Feet)
  • मानसिक अस्थिरता (Psychological Disorders)

महत्वपूर्ण सूचना: SHAPE-I का मुख्य हेतु ऐसे उम्मीदवारों का सिलेक्शन करना है जो मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह से सक्षम हों, ताकि वे जंगल में कठिन परिस्थितियों में भी सही तरीके से कार्य कर सकें।

यह भी पढ़े = IBPS Clerk भर्ती 2025: ग्रेजुएट्स के लिए बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका! जानिए आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • उन सभी उम्मीदवारों के लिए जो दिव्यांग श्रेणी में आते हैं, चाहे वे किसी भी केटेगरी हों, आवेदन शुल्क ₹400/- रखा गया है।
  • यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जैसे कि नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के ज़रिए भरा जा सकता है।
  • विशेष बात यह है कि जो दिव्यांग उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें यह शुल्क बाद में वापस (Refund) भी कर दिया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी (Salary)

अगर आप फॉरेस्ट गार्ड बनने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि इस पद पर आपको कितनी सैलरी मिलेगी और भविष्य में वेतन कैसे बढ़ेगा।

शुरुआती 5 वर्ष: सिलेक्टेड उम्मीदवारों को शुरूआती पांच वर्षों तक ₹26,000/- प्रति महीना के हिसाब से फिक्स वेतन दिया जायेगा। इसमें सभी जरुरी भत्ते शामिल रहेंगे।

5 वर्षों के बाद: अगर सेवा संतोषजनक रही और स्थायी नियुक्ति मिल गई, तो उम्मीदवार को सातवें वेतन आयोग के अनुसार Level-4 के तहत नियमित वेतन मिलेगा:

₹18,000/- से ₹56,900/- प्रति महीना तक (अनुभव और प्रमोशन के अनुसार बढ़ सकता है)

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

अगर आप फॉरेस्ट गार्ड बनने का सपना देख रहे हैं, तो जान लीजिए कि इस पद के लिए सिलेक्शन 5 स्टेप में किया जाएगा। एक भी स्टेप में फेल होने पर आप प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं।

1) लिखित परीक्षा (Written Exam)
  • परीक्षा माध्यम: OMR शीट या कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
  • जरुरी मार्क्स: इस परीक्षा में कम से कम 40% मार्क्स लाना जरुरी है तभी आप अगली परीक्षा दे पाएंगे
2) शारीरिक परीक्षा (PET – Physical Efficiency Test)
  • इस परीक्षा में केवल वही उम्मीदवार भाग ले सकेंगे जिन्होंने लिखित परीक्षा पास की हो। इसमें आपकी दौड़ और अन्य शारीरिक क्षमताओं की जांच होगी।
3) शारीरिक परीक्षण (PST – Physical Standard Test)
  • इस टेस्ट में आपकी ऊंचाई, वजन, और छाती का माप लिया जाएगा। ये मापदंड पहले से तय होते हैं।
4) डॉक्यूमेंट की जांच (Document Verification)
  • जो उम्मीदवार PST पास कर लेंगे, उन्हें अपने सभी डॉक्यूमेंट के साथ जांच के लिए बुलाया जायेगा।
5) मेडिकल टेस्ट (Medical Test)
  • अंत में, उम्मीदवार की संपूर्ण शारीरिक और मानसिक फिटनेस की जांच की जाएगी। यही तय करता है कि आप फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी के लिए पूरी तरह फिट हैं या नहीं।

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

विषयवेटेज (%)
सामान्य ज्ञान (General Knowledge)25%
सामान्य गणित (General Mathematics)12.5%
गुजराती भाषा (Gujarati Language)12.5%
प्राकृतिक तत्व (वनस्पति, वन्यजीव, भूगोल आदि)50%

समय: 2 घंटे
नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 मार्क्स काटे जायेंगे

आवेदन कैसे करे (How to apply)

Step 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: ojas.gujarat.gov.in

Step 2:Forest Guard (Vanrakshak) – Advt. No. 335/202526” विकल्प को सिलेक्ट करे।

Step 3: आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक और दिव्यांगता संबंधी जानकारी भरें।

Step 4: जरुरी डॉक्युमेंट को स्कैन करके अपलोड करे।

Step 5: 12 अगस्त 2025 से पहले आवेदन शुल्क को जमा करे

Step 6: आवेदन पूरा होने के बाद अपना कन्फर्मेशन नंबर सेव करें और प्रिंट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक सूचना PDFयहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करेंयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटojas.gujarat.gov.in

GSSSB Forest Guard Bharti 2025 – FAQ

1) GSSSB वनरक्षक भर्ती 2025 में कुल कितने पद जारी किए गए हैं?
उत्तर:
कुल 157 पद जारी किए गए हैं।

2) इस नौकरी के लिए शैक्षणिकता क्या होनी चाहिए?
उत्तर:
इस नौकरी के लिए 10वीं कक्षा पास की होनी चाहिए।

3) GSSSB वनरक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करना है?
उत्तर:
GSSSB वनरक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन वेबसाइट से करना होगा

4) इस नौकरी में कितनी सैलरी मिलेगी?
उत्तर:
शुरूआती पांच वर्षों तक: ₹26,000/-
5 वर्षों के बाद: ₹18,000/- से ₹56,900/-