GSECL Recruitment 2025: अगर आप इंजीनियरिंग या डिप्लोमा पास हैं और गुजरात राज्य में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो GSECL (Gujarat State Electricity Corporation Ltd.) की ओर से आपके लिए सुनहरा मौका आया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

GSECL ने इस भर्ती के तहत कुल 240 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आपको 24 जुलाई 2025 से पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

आइए जानते हैं इसके पद, योग्यता, सिलेक्शन प्रक्रिया, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जरूरी बातें।

GSECL Job Notification 2025

मुख्य जानकारियाँ – GSECL Vidyut Sahayak Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
भर्ती बोर्डगुजरात स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कॉर्पोरेशन लिमिटेड (GSECL)
पदों का नामविद्युत सहायाक (JE), प्लांट अटेंडेंट ग्रेड-I, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक
कार्य का स्थानगुजरात (अलग – अलग पावर प्लांट्स)
कुल पद240
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
ऑनलाइन आवेदन शुरू04 जुलाई 2025
आखिरी तारीख24 जुलाई 2025 (शाम 06:00 बजे तक)
आधिकारिक वेबसाइटwww.gsecl.in

विभाग के अनुसार पद और शैक्षणिकता

पद का नामपदों की संख्याशैक्षणिकता
Vidyut Sahayak (JE – Electrical)55B.E./B.Tech. (Electrical)
Vidyut Sahayak (JE – Mechanical)55B.E./B.Tech. (Mechanical)
Vidyut Sahayak (JE – Instrumentation & Control)20B.E./B.Tech. (Instrumentation & Control)
Vidyut Sahayak (JE – Electronics & Communication)05B.E./B.Tech. (Electronics & Communication)
Plant Attendant Gr-I (Electrical)38Diploma (Electrical)
Plant Attendant Gr-I (Mechanical)37Diploma (Mechanical)
Instrument Mechanic30Diploma (Instrumentation & Control)
कुल पद240

यह भी पढ़े = Accountant Job 2025: कॉलेज पास छात्रों के लिए शानदार मौका! जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

शैक्षणिकता (Educational Qualification)

1) Vidyut Sahayak (Junior Engineer)
  • अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास संबंधित ब्रांच (जैसे – इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, आदि) में B.E. या B.Tech की डिग्री होनी चाहिए।
  • इसके साथ ही, 7वें और 8वें सेमेस्टर में कम से कम 55% मार्क्स होने जरूरी हैं। ध्यान रखें कि इन दोनों सेमेस्टर में कोई ATKT (Backlog) नहीं होना चाहिए।
2) Plant Attendant Gr-I
  • इस पद के लिए उम्मीदवार ने मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया होना चाहिए।
  • साथ ही, 5वें और 6ठे सेमेस्टर में कम से कम 55% मार्क्स जरूरी हैं और इन सेमेस्टर में भी कोई ATKT नहीं होना चाहिए।
3) Instrument Mechanic
  • इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक पद के लिए उम्मीदवार के पास इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल में डिप्लोमा होना चाहिए।
  • डिप्लोमा के अंतिम सेमेस्टरों में कम से कम 55% मार्क्स अनिवार्य हैं और इन सेमेस्टर में ATKT नहीं होना चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit)

श्रेणीज्यादा से ज्यादा आयुष्य
सामान्य वर्ग35 वर्ष
SC, ST, EWS40 वर्ष

सुचना: आयु सीमा तय करते वक्त GSECL के नियम और सरकारी आरक्षण की नीति को ध्यान में रखा जाएगा। सभी नियमों की सही जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आवेदन शुल्क (Application Fees)

  • सामान्य (UR) / SEBC / EWS: ₹500/-
  • SC / ST / PWD: ₹250/-

शुल्क जमा करने का तरीका:

  • आवेदन शुल्क सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किया जा सकता है।
  • आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए शुल्क को ऑनलाइन जमा कर सकते हो।

महत्वपूर्ण सूचना: आवेदन शल्क एक बार भुगतान होने के बाद वापस नहीं किया जाएगा, इसलिए आवेदन करने से पहले सभी निर्देशों और पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

वेतन (Salary Structure)

1) Vidyut Sahayak (Junior Engineer)

  • पहला वर्ष: ₹48,100/- प्रति महीना
  • दूसरा वर्ष: ₹50,700/- प्रति महीना
  • रेगुलर पोस्टिंग के बाद: ₹45,400 से ₹1,01,200/- (पे-स्केल के अनुसार)

2) Plant Attendant Gr-I

  • पहला वर्ष: ₹22,750/- प्रति महीना
  • दूसरा वर्ष: ₹24,700/- प्रति महीना
  • तीसरा वर्ष: ₹26,650/- प्रति महीना
  • रेगुलर पोस्टिंग के बाद: ₹26,000 से ₹56,600/- (पे-स्केल के अनुसार)

3) Instrument Mechanic

  • नियमित वेतन: ₹26,000 से ₹56,600/-

यह भी पढ़े = IBPS PO 2025: बैंक में नौकरी पाने का मौका, जानें परीक्षा पैटर्न से लेकर आवेदन प्रक्रिया तक सब कुछ!

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

1) ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Computer-Based Test)

यह परीक्षा कंप्यूटर पर आधारित होगी।

इसमें निचे दिए गए विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे:

  • तकनीकी विषय (Technical Subject)
  • सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
  • रीजनिंग (Reasoning)
  • अंग्रेजी भाषा (English Language)
2) दस्तावेज़ की जांच (Document Verification)
  • लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के सभी दस्तावेज की जांच की जाएगी।
  • इसमें आपकी शैक्षणिकता, जाति प्रमाण पत्र और भर्ती से जुड़े सभी दस्तावेज की जांच की जाएगी।
3) मेरिट लिस्ट (Final Merit List)
  • लिखित परीक्षा के मार्क्स और दस्तावेज़ की जांच के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

सुचना: सिलेक्शन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट आधारित होगी, इसलिए तैयारी पूरी ईमानदारी और मेहनत से करें।

आवेदन कैसे करे (How to Apply)

अगर आपके पास इंटरनेट या कंप्यूटर की सुविधा नहीं है, तो आप अपने नजदीकी साइबर कैफे में जाकर भी आसानी से GSECL भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Step 1: सबसे पहले GSECL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – www.gsecl.in

Step 2: होमपेज पर आपको “Careers” नाम का सेक्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।

Step 3: वहाँ आपको GSECL भर्ती 2025 से जुड़ा नोटिफिकेशन मिलेगा, उसे खोलें और ध्यान से पढ़ें।

Step 4: अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें।

Step 5: अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें

Step 6: अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस जमा करें

Step 7: सारा फॉर्म एक बार अच्छे से चेक करके सबमिट करें, और फिर उसका प्रिंट या रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links) – GSECL Recruitment 2025

वेबसाइटलिंक
Instrument Mechanicयहां क्लिक करें
Vidyut Sahayak (Junior Engineer)यहां क्लिक करें
Plant Attendant Grade-I (Elect/Mech)यहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करेयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें

FAQs – GSECL Job Notification 2025

1) इस भर्ती में कितने पद हैं?
उत्तर: GSECL ने इस बार कुल 240 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इसमें जूनियर इंजीनियर (JE), प्लांट अटेंडेंट ग्रेड-I और इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक के पद शामिल हैं।

2) क्या फाइनल ईयर के छात्र आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने अपनी डिग्री या डिप्लोमा पूरी तरह से पास कर लिया हो।

3) आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?
उत्तर: आवेदन की आखिरी तारीख 24 जुलाई 2025 है। ध्यान रखें कि फॉर्म शाम 6:00 बजे से पहले सबमिट करना जरूरी है।

4) इस भर्ती के लिए क्या शेक्षणिकता जरुरी है?
उत्तर: इस भर्ती के लिए अलग अलग विभाग और पद के अनुसार डिग्री होना जरुरी है।