Federal Bank Associate Officer (Sales) Recruitment 2025: फेडरल बैंक, जो भारत के प्रमुख निजी बैंकों में से एक है, उसने साल 2025 के लिए एसोसिएट ऑफिसर (सेल्स) पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अगर अगर आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री है और आप बैंकिंग सेक्टर में एक तेज़ और शानदार करियर बनाना चाहते हैं, तो यह गुजरात, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में नोकरी करने का बेहतरीन मौका है।

मुख्य जानकारी – Federal Bank Associate Officer (Sales) Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
संस्था का नामफेडरल बैंक
पदएसोसिएट ऑफिसर (सेल्स)
केटेगरी प्राइवेट बैंक भर्ती
पोस्टिंग स्थानगुजरात, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, दिल्ली
आवेदन शुल्क₹350 + टैक्सेस
वेतन₹4.59 – ₹6.19 लाख प्रति वर्ष
आधिकारिक वेबसाइटwww.federalbank.co.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
नोटिफिकेशन जारी25 अगस्त 2025
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत25 अगस्त 2025
आवेदन की अंतिम तारीख03 सितम्बर 2025
एडमिट कार्ड14 सितम्बर 2025 से पहले जारी
एप्टीट्यूड टेस्ट21 सितम्बर 2025

यह भी पढ़े = इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती: 394 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जाने वेतन, भत्ते और सिलेक्शन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए क्या जरुरी है (Eligibility Criteria)

राष्ट्रीयता (Nationality): उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए और उसका निवास गुजरात, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल या दिल्ली में होना ज़रूरी है।

शैक्षणिकता (Educational): किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 3 साल की ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit): ज्यादा से ज्यादा 27 वर्ष। यानी केवल वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनका जन्म 01 अगस्त 1998 या उसके बाद हुआ है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License): उम्मीदवार के पास भारतीय नियमो के अनुसार बना टू-व्हीलर या फोर-व्हीलर ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

शैक्षणिकता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार ने UGC/AICTE/MHRD मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/कॉलेज से ग्रेजुएशन (Graduation) किया हो।
  • 10वीं, 12वीं/डिप्लोमा और ग्रेजुएशन सभी परीक्षाओं में कम से कम 50% मार्क्स होना जरुरी है।
  • अगर आप फाइनल ईयर के स्टूडेंट हैं, तो आपकी ग्रेजुएशन की अंतिम परीक्षा का रिज़ल्ट 01 अगस्त 2025 तक आपके पास होना चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit)

  • कम से कम आयुष्य: 18 वर्ष
  • ज्यादा से ज्यादा आयुष्य: 27 वर्ष

आवेदन शुल्क (Application Fees)

  • सभी केटेगरी (Category) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹350 + 18% GST रखा गया है।
  • फीस जमा करने का तरीका (Payment Mode): फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन किया जा सकता है – जैसे डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग

महत्वपूर्ण जानकारी: एक बार आवेदन शुल्क जमा करने के बाद वापस नहीं किया जायेगा (Non-refundable)।

वेतन और लाभ (Salary & Benefits)

  • इस पद पर सिलेक्टेड उम्मेदवार को ₹4.59 – ₹6.19 लाख प्रति वर्ष के हिसाब से आकर्षक वेतन दिया जायेगा।
  • आपको बतादे की परफॉरमेंस और पोस्टिंग स्थान के अनुसार वेतन में बदलाव हो सकता है।

इस वेतन के साथ आपको कई लाभ भी मिलेंगे जैसे:

  • पेंशन की सुविधा
  • ग्रैच्युटी (Gratuity)
  • कम ब्याज पर लोन
  • मेडिकल इंश्योरेंस

यह भी पढ़े = RMC मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2025: MBBS पास डॉक्टरों के लिए मौका, ऐसे करें आवेदन

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

1) सेंटर-आधारित ऑनलाइन एप्टीट्यूड टेस्ट (Online Aptitude Test)
  • यह पहला और सबसे महत्वपूर्ण स्टेप है। उम्मीदवारों को बैंक द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्र पर जाकर कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन टेस्ट देना होता है। इस टेस्ट में उम्मीदवार की अलग – अलग क्षमताओं का परीक्षण किया जाता है।
2) व्यवहारिक मूल्यांकन (Behavioral Assessment)
  • ऑनलाइन टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवारों को व्यवहारिक मूल्यांकन के लिए बुलाया जाता है।
  • इसमें उम्मीदवार के व्यक्तित्व, टीम वर्क क्षमता, नेतृत्व और कम्युनिकेशन स्किल का मूल्यांकन किया जाता है। यह मूल्यांकन आमतौर पर प्रेजेंटेशन या प्रश्नोत्तर के माध्यम से किया जाता है।
3) इंटरव्यू (Interview)
  • अंतिम स्टेप में उम्मीदवारों का व्यक्तिगत इंटरव्यू लिया जाता है। इस इंटरव्यू में उम्मीदवार की व्यक्तित्व, बैंकिंग ज्ञान, समस्या सुलझाने की क्षमता और अनुभव की जांच की जाती है।

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

विषयप्रश्न मार्क्स
Sales Aptitude1010
Logical Reasoning1010
Computer Awareness1010
English Proficiency1010
General Knowledge1010
कुल50 प्रश्न50 मार्क्स

परीक्षा का समय: 45 मिनट

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

Step 1: सबसे पहले फेडरल बैंक के करियर पोर्टल पर जाएँ और “एसोसिएट ऑफिसर (सेल्स)” पोस्ट खोले।

Step 2: आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

Step 3: “Apply” बटन पर क्लिक करें और सभी जरुरी जानकारी सही-सही भरें

Step 4: फॉर्म में मांगे गए सभी जरुरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करे

Step 5: ऑनलाइन आवेदन शुल्क को जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दे।

Step 6: आवेदन के बाद ईमेल कन्फ़र्मेशन और ई-रसीद की जांच करें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

वेबसाइट लिंक
आधिकारिक नोटिफिकेशन PDFयहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करेंयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटwww.federalbank.co.in

निष्कर्ष

फेडरल बैंक में एसोसिएट ऑफिसर (सेल्स) के रूप में शामिल होना आपको डायनामिक और तेजी से बढ़ते बैंकिंग करियर की ओर ले जाता है।

अगर आप बैंक में नौकरी करने के लिए उत्साही हैं, आपके पास मजबूत सेल्स स्किल है और आप पात्रता मापदंड को पूरा करते हैं, तो जल्दी आवेदन करें और अपने करियर की शुरुआत करें।

अंतिम समय का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन कर ले ताकि अंत में तकनिकी एरर के कारण दिक्कत का सामना करना न पड़े।

Federal Bank Associate Officer (Sales) Recruitment 2025 – FAQ

1) न्यूनतम शैक्षिक योग्यता क्या है?
उतर:
उम्मेदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए, सभी परीक्षाओं में कम से कम 50% मार्क्स होना जरुरी है।

2) क्या ड्राइविंग लाइसेंस आवश्यक है?
उतर:
हाँ, उम्मीदवार के पास वैध भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

3) पोस्टिंग कहाँ होगी?
उतर:
गुजरात, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल या दिल्ली। भविष्य में भारत के किसी भी हिस्से में स्थानांतरण की संभावना भी है।

4) आवेदन शुल्क कितना है?
उतर:
₹350 + GST, केवल ऑनलाइन भुगतान द्वारा।

5) मेरिट कैसे तय होती है?
उतर:
फाइनल मेरिट लिस्ट एप्टीट्यूड टेस्ट, बिहेवियरल असेसमेंट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।