Central Bank of India Recruitment 2025: क्या आप बैंकिंग क्षेत्र में एक स्थिर और प्रतिष्ठित नौकरी पाना चाहते हैं? तो आज हम आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आये है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया (CBI) ने Apprentices के पदों पर 4500 रिक्तियां के लिए बड़ी मात्रा में भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती में भारत के सभी राज्य के योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चलिए आपको हम बैंक भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे – जैसे आवेदन कैसे करें, परीक्षा पैटर्न, स्टाइपेंड और चयन प्रक्रिया

Central Bank of India CBI Apprentices Recruitment 2025

भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी

रूपरेखाजानकारी
बैंक का नामसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI)
पदApprentices
रिक्तियां4,500
आवेदन कैसे करेऑनलाइन (Online)
स्टाइपेंड कितना मिलेगा₹15,000/महीना
आधिकारिक वेबसाइटcentralbankofindia.co.in

जरूरी तारीखें (Important Dates)

कार्यतारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू हुआ7/6/2025
कब तक आवेदन कर सकते है23/6/2025
फीस भरने की आखिरी तारीख25/6/2025
परीक्षा कब होगीजुलाई 2025 में (संभावित)

राज्यवार पदों की संख्या

राज्य/केंद्र शासित प्रदेशकुल पद
आंध्र प्रदेश128
अरुणाचल प्रदेश8
असम118
बिहार433
छत्तीसगढ़114
दादरा और नगर हवेली1
दिल्ली97
गोवा28
गुजरात305
हरियाणा137
हिमाचल प्रदेश55
झारखंड87
कर्नाटक105
केरल116
मध्य प्रदेश459
महाराष्ट्र586
मणिपुर7
मेघालय8
मिजोरम1
नागालैंड7
ओडिशा103
पंजाब142
राजस्थान170
सिक्किम15
तमिलनाडु202
तेलंगाना100
त्रिपुरा5
उत्तर प्रदेश580
उत्तराखंड41
पश्चिम बंगाल315
अंडमान और निकोबार (केंद्रशासित प्रदेश)1
चंडीगढ़ (केंद्रशासित प्रदेश)9
जम्मू और कश्मीर (केंद्रशासित प्रदेश)1
लद्दाख (केंद्रशासित प्रदेश)13
पुदुचेरी (केंद्रशासित प्रदेश)1
दमन और दीव (केंद्रशासित प्रदेश)2
कुल4,500

कौन कर सकता है आवेदन

बैंक नौकरी में आवेदन करने वाले उम्मीदवार को नीचे दिए गए शर्तों को पूरा करना होगा तभी वह आवेदन कर सकता है।

1) शैक्षणिक आवश्यकताएं (Educational Qualification)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक (Graduate) की डिग्री होनी अनिवार्य है।

2) उम्र की सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष

आवेदन शुल्क (Application Fees)

प्रकारशुल्क
PWBD उम्मीदवार₹400 + GST
SC/ST/महिला/EWS₹600 + GST
अन्य उम्मीदवार₹800 + GST

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

Central Bank of India Apprentices Recruitment 2025 में उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया नीचे दिए गए स्टेप के आधार पर की जाएगी।

1) लिखित परीक्षा

  • यह परीक्षा MCQ पर आधारित होगी, जिसमे सामान्य ज्ञान, गणितीय क्षमता और कंप्यूटर ज्ञान जैसे विषय शामिल होगे।

2) स्थानीय भाषा की जांच

  • इसमें उम्मीदवार ने जिस राज्य से आवेदन किया है उसे‌ उस राज्य की स्थानीय भाषा मैं एक छोटा इंटरव्यू देना होगा।

3) दस्तावेज़ जांच (Document Verification)

  • उम्मीदवार को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, और अन्य दस्तावेज़ों की जांच के लिए बुलाया जाएगा।

4) मेडिकल टेस्ट (Medical Test)

  • अंत में उम्मीदवार को जरूरी मेडिकल टेस्ट पास करने के बाद सर्टिफिकेट जमा करना होगा।

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो निचे दिए गए विषय के अनुसार होगे।

विषय प्रश्नमार्क्स
गणित1515
कंप्यूटर ज्ञान1515
अंग्रेजी भाषा1515
बौद्धिक क्षमता1515
इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट्स1010
रिटेल प्रोडक्ट्स1010
रिटेल एसेट प्रोडक्ट्स1010
इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स1010

परीक्षा का समय: 60 मिनट
नेगेटिव मार्किंग: नहीं की जाएगी

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Step 1: सबसे पहले NATS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://nats.education.gov.in पर जाए।

Step 2: NATS पोर्टल पर नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल भर के रजिस्ट्रेशन करें

Step 3: रजिस्ट्रेशन के बाद ID और पासवर्ड डालकर पोर्टल पर लॉगिन करें

Step 4: आवेदन पत्र में अपनी शिक्षा, पता, बैंक डिटेल्स और अन्य जरूरी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें

Step 5: फोटो, हस्ताक्षर, डिग्री की मार्कशीट आदि आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें

Step 6: आवेदन शुल्क को ऑनलाइन माध्यम से जमा करें और Submit बटन पर क्लिक करें।

महत्वपूर्ण सूचना: उमेदवार केवल एक ही राज्य के लिए आवेदन कर सकते है। एक से ज्यादा आवेदन करने पर आपका आवेदन रद्द कर दिया जायेगा।

निष्कर्ष

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 4500 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी, जो न केवल रोजगार का प्रदान करती है, बल्कि सभी उम्मीदवारों को अच्छा प्रशिक्षण और अनुभव भी देती है।

अगर आप ऊपर दिए गए सभी मापदंडो को पास करते है और बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने की इच्छा रखते है तो यह आप के लिए बैंक में नौकरी पाने का एकदम सही मौका है।