BHEL Artisan Recruitment 2025: क्या आपने 10वीं पास के साथ ITI किया है और आप एक अच्छी नौकरी की तलाश में है तो आपके लिए BHEL (भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड) एक सुनहरा अवसर लेकर आया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

BHEL ने Artisan के कुल 515 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई 2025 से शुरू होगी।

इस पोस्ट में आपको आवेदन प्रक्रिया, सैलरी, परीक्षा पैटर्न और सिलेक्शन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।

मुख्य जानकारी – BHEL Artisan Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
भर्ती संगठनBharat Heavy Electricals Limited (BHEL)
पद का नामArtisan
कुल पद515 पद
नौकरी का स्थानपूरे भारत में
वेतन₹29500 – ₹65,000/- प्रति महीना
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटbhel.com

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
आवेदन की शुरुआत16 जुलाई 2025
आवेदन की आखिरी तारीख12 अगस्त 2025
परीक्षा की तारीखसितम्बर 2025

विभाग के अनुसार पदों की संख्या

पद का नामकुल पद
फिटर (Fitter)176
वेल्डर (Welder)97
टर्नर (Turner)51
इलेक्ट्रिशियन (Electrician)65
मशीनिस्ट (Machinist)104
फाउंड्रीमैन (Foundryman)4
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक (Electronics Mechanic)18
कुल 515 पद

यह भी पढ़े = Staff Nurse Bharti 2025: राजकोट RMC में निकली सीधी भर्ती, 20,000₹ सैलरी, अभी करें आवेदन!

आवेदन शुल्क (Application Fees)

प्रकारशुल्क
General / OBC / EWS₹1072/-
SC / ST / PwD₹472/-

फीस का माध्यम: आप आवेदन शुल्क को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI और नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा कर सकते है।

आयु सीमा (Age Limit)

प्रकारज्यादा से ज्यादा आयुष्य
General/EWS 27 वर्ष
OBC30 वर्ष
SC/ST32 वर्ष

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयुष्य में छूट दी जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

वेतन (Salary)

  • BHEL Artisan भर्ती 2025 में सिलेक्टेड उम्मीदवारों को हर महीने ₹29,500 से लेकर ₹65,000 तक का आकर्षक वेतन मिलेगा।

शैक्षणिकता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की हो और साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विभाग में आईटीआई (ITI) का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

BHEL Artisan भर्ती 2025 के तहत उम्मीदवारों का सिलेक्शन एक निर्धारित प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा:

1) लिखित परीक्षा (Written Examination)
  • सबसे पहले उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में उनके तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ सामान्य ज्ञान की भी जांच की जाएगी।
2) स्किल टेस्ट (Skill Test)
  • लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को उनके संबंधित ट्रेड/विभाग के अनुसार स्किल टेस्ट (कौशल परीक्षा) के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें उनकी प्रैक्टिकल क्षमता का आकलन किया जाएगा।
3) डॉक्यूमेंट की जांच (Document Verification)
  • स्किल टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसमें उनकी शैक्षणिक योग्यता, आयु, आईटीआई सर्टिफिकेट आदि सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
4) मेडिकल टेस्ट (Medical Test)
  • अंत में, उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे शारीरिक और मानसिक रूप से इस नौकरी के लिए पूरी तरह से फिट हैं।

यह भी पढ़े = BOB LBO भर्ती 2025: ग्रेजुएट्स के लिए 2500 पदों पर निकली भर्ती, जानें कब और कैसे करें आवेदन

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

विषयप्रश्नों की संख्या
विभाग से जुड़े प्रश्न70 प्रश्न
इंजीनियरिंग कैलकुलेशन30 प्रश्न
रीजनिंग (तार्किक क्षमता)20 प्रश्न
कुल120 प्रश्न
  • परीक्षा का समय: 90 मिनट
  • प्रश्नों का प्रकार: MCQ / Objective
  • परीक्षा का माध्यम: अंग्रेज़ी, हिंदी और स्थानीय भाषा (उम्मीदवार की पसंद के अनुसार)
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 मार्क्स काटे जायेगे

सुचना: यह नियम Foundryman और Electronics Mechanic विभाग के उम्मीदवारों पर लागू नहीं होता।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

Step 1: सबसे पहले, आधिकारिक सूचना PDF को ध्यान से पढ़ें और यह जान ले कि आप शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता मापदंड को पूरा करते हैं।

Step 2: 16 जुलाई 2025 से आवेदन लिंक चालू होगा। इसके बाद BHEL की आधिकारिक वेबसाइट www.bhel.com पर जाएं और “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।

Step 3: फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे आपका नाम, पता, जन्म तारीख, शैक्षणिकता आदि सावधानीपूर्वक और सही तरीके से भरें।

Step 4: अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज़ को स्कैन करके अपलोड करें

Step 5: UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से आवेदन शुल्क को ऑनलाइन जमा करें।

Step 6: अंत में भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दे और फॉर्म की प्रिंट कॉपी निकालकर सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक सूचना PDFयहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करेंयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटbhel.com

FAQs – BHEL Artisan Recruitment 2025

1) BHEL Artisan 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत कब होगी?
उत्तर:
ऑनलाइन आवेदन 16 जुलाई 2025 से शुरू होंगे।

2) इस नौकरी के लिए क्या शैक्षणिकता जरुरी है?
उत्तर:
उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की हो और संबंधित विभाग में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

3) आवेदन के लिए ज्यादा से ज्यादा आयु सीमा क्या है?
उत्तर:
ज्यादा से ज्यादा आयु सीमा 32 वर्ष है।

4) BHEL Artisan भर्ती 2025 में कुल कितने पद है?
उत्तर:
इस भर्ती के तहत कुल 515 पदों को भरा जायेगा।