Bank of Baroda ने 2025 के लिए मैनेजर, सीनियर मैनेजर, फायर सेफ्टी ऑफिसर समेत कुल 41 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस भर्ती में BE/BTech/MCA या Fire Engineering की डिग्री वाले छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

इस पोस्ट में हम आपको Bank of Baroda भर्ती 2025 से जुड़ी पदों की जानकारी, योग्यता, आयु सीमा परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी विस्तार से देने वाले हैं।

मुख्य जानकारी – Bank of Baroda Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
भर्ती संस्थाबैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda – BOB)
पद का नाममैनेजर, सीनियर मैनेजर, चीफ मैनेजर, फायर सेफ्टी ऑफिसर आदि
कुल पद41
आवेदन का माध्यमसिर्फ ऑनलाइन
नौकरी का प्रकाररेगुलर आधार पर
आयु सीमा22 साल से 40 साल तक (पद के अनुसार अलग-अलग)
शैक्षणिकताBE/BTech/MCA या B.E. (Fire)
आधिकारिक वेबसाइटwww.bankofbaroda.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
आवेदन की शुरुआत23 जुलाई 2025
आवेदन की आखिरी तारीख12 अगस्त 2025
परीक्षा की तारीखजल्द जारी की जाएगी

विभाग के अनुसार पदों की संख्या (Vacancy Details)

पद का नामपदों की संख्या
Manager – Digital Product7
Senior Manager – Digital Product6
Fire Safety Officer14
Manager – Information Security4
Senior Manager – Information Security4
Chief Manager – Information Security2
Manager – Storage & Backup2
Senior Manager – Storage & Backup2

यह भी पढ़े = IITRAM Ahmedabad में नौकरी का शानदार मौका! रजिस्ट्रार पदों पर निकली भर्ती – जल्दी करें आवेदन

आयु सीमा (Age Limit)

  • कम से कम आयुष्य: 22 से 24 वर्ष (पद के अनुसार अलग-अलग)
  • ज्यादा से ज्यादा आयुष्य: 34 से 40 वर्ष (पद के अनुसार अलग-अलग)

आयु में छूट (Age Relaxation)

कैटेगरीआयु छूट
SC/ST5 वर्ष
OBC (Non-Creamy Layer)3 वर्ष
PwD (General)10 वर्ष
PwD (OBC)13 वर्ष
PwD (SC/ST)15 वर्ष

महत्वपूर्ण सूचना: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पद अनुसार आयु सीमा और पूरी जानकारी आधिकारिक सूचना में जरूर पढ़ें, ताकि आवेदन में कोई गलती न हो।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

विभाग के अनुसार शैक्षणिकता (Educational Qualification)

बैंक ऑफ बड़ौदा की भर्ती 2025 के तहत कई अलग अलग पदों पर भर्ती की जा रही है। हर पद के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव तय किया गया है, जो विभाग के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। जिसकी पूरी जानकारी निचे दी गई है

पद का नामशैक्षणिकता
Manager – Digital ProductBE/BTech/MCA + 3 साल का संबंधित अनुभव
Senior Manager – Digital ProductBE/BTech/MCA + 6 साल का अनुभव
Fire Safety OfficerBE (Fire) / BTech in Fire Technology + फायर सेफ्टी का अनुभव
Manager – Information SecurityBE/BTech/MCA + 3 साल का अनुभव
Senior Manager – Information SecurityBE/BTech/MCA + 6 साल का अनुभव
Chief Manager – Information SecurityBE/BTech/MCA + CISA/CISSP सर्टिफिकेट + 9 साल का अनुभव
Manager – Storage & BackupBE/BTech + 3 साल का Storage/Backup अनुभव
Senior Manager – Storage & BackupBE/BTech + 6 साल का अनुभव + सर्टिफिकेशन

आवेदन शुल्क (Application Fees)

  • General / OBC / EWS: ₹850/-
  • SC / ST / PwD / महिलाएं और भूतपूर्व सैनिक: ₹175/-
शुल्क कैसे भरें?

आवेदन शुल्क सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से भरा जाएगा। इसके लिए आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करके शुल्क को जमा करा सकते है।

ज़रूरी जानकारी: ध्यान रखें, एक बार किया गया भुगतान वापस नहीं किया जाएगा। इसलिए आवेदन करने से पहले सभी जानकारी को अच्छे से पढ़ लें।

यह भी पढ़े = PFRDA Grade A भर्ती 2025: ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, 40 पदों पर सीधी भर्ती, अभी आवेदन करें

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

विषयप्रश्नों की संख्या मार्क्स
Reasoning2525
English Language2525
Quantitative Aptitude2525
Professional Knowledge75150
  • कुल प्रश्न: 150
  • कुल मार्क्स: 225
  • कुल समय: 150 मिनट (2 घंटे 30 मिनट)

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों को एक तय सिलेक्शन प्रक्रिया से गुजरना होता है, जिसकी जानकारी निचे दी गई है:

1) ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Online Written Test)
  • इसमें उम्मीदवारों की सामान्य ज्ञान, रीजनिंग एबिलिटी, प्रोफेशनल नॉलेज और अंग्रेजी भाषा पर पकड़ को जांचा जाता है। यह परीक्षा MCQ के द्वारा ली जा सकती है।
2) मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन (Psychometric Assessment)
  • यह स्टेप उम्मीदवार की मानसिक क्षमता, सोचने का तरीका, निर्णय लेने की क्षमता, व्यवहारिक सोच और लीडरशिप क्वालिटी को परखने के लिए होता है।
3) ग्रुप डिस्कशन (Group Discussion – GD)
  • ग्रुप डिस्कशन में उम्मीदवारों को किसी विशेष टॉपिक पर समूह में चर्चा करनी होती है। इससे उम्मीदवार की कम्युनिकेशन स्किल, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता को परखा जाता है।
4) इंटरव्यू (Interview)
  • इसमें उम्मीदवार से उसके शैक्षणिक, प्रोफेशनल और व्यक्तिगत जीवन से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। साथ ही, उसकी बैंकिंग नॉलेज, व्यवहारिक क्षमता और सोचने की शैली को समझने की कोशिश की जाती है।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

Step 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: www.bankofbaroda.in

Step 2: Menu से “Careers > Current Opportunities” पर क्लिक करें।

Step 3: अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें

Step 4: लॉगिन करके अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें

Step 5: सभी जरुरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करे जैसे – पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र आदि।

Step 6: ऑनलाइन आवेदन शुल्क को जमा करे और फॉर्म सबमिट करें

महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक सूचना PDFयहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करेयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटwww.bankofbaroda.in

FAQs – Bank of Baroda Recruitment 2025

1) Bank of Baroda भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?
उतर:
आपको 12 अगस्त 2025 से पहले आवेदन फॉर्म सबमिट करना होगा।

2) इस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करना होगा?
उतर:
इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

3) सिलेक्शन प्रक्रिया में कौन-कौन से स्टेप होंगे?
उतर:

  • ऑनलाइन टेस्ट
  • साइकोमेट्रिक टेस्ट
  • ग्रुप डिस्कशन (GD)
  • पर्सनल इंटरव्यू (PI)

4) कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली है?
उतर:
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 41 पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जिनमें मैनेजर, फायर सेफ्टी ऑफिसर, सीनियर मैनेजर आदि शामिल हैं।

5) क्या फाइनल वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं?
उतर:
नहीं। केवल वे उम्मीदवार जो योग्यता और अनुभव रखते हैं, वही आवेदन कर सकते हैं।