दोस्तों आप बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो Bank of Baroda ने हाल ही में लोकल ब्रांच ऑफिसर (LBO) के 2500 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक घोषणा की है। यह भर्ती भारत के विभिन्न राज्यों में की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अगर आप एक ग्रेजुएट हैं, और आपको ग्राहक सेवा और बैंकिंग क्षेत्र में काम करने में रुचि है, तो यह नौकरी आपके करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है। चलिए आपको इस भर्ती के बारे में विस्तार से जानकारी देते है।

Bank of Baroda LBO Recruitment 2025

मुख्य जानकारियाँ – Bank of Baroda LBO Recruitment 2025

प्रश्न जानकारी
भर्ती संगठनBank of Baroda (BOB)
पद का नामLocal Branch Officer (LBO)
कुल पद2500
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
शैक्षणिकताग्रेजुएट + 1 साल का अनुभव
नोकरी का स्थानपुरे भारत में
आधिकारिक वेबसाइटwww.bankofbaroda.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटना तारीख
नोटिफिकेशन जारी4 जुलाई 2025
आवेदन की शुरुआत4 जुलाई 2025
आवेदन की आखिरी तारीख24 जुलाई 2025
परीक्षा की तारीखजल्द जारी की जाएगी

यह भी पढ़े = गुजरात इलेक्ट्रिक विभाग में निकली 240 वैकेंसी – देखें सैलरी, योग्यता और आवेदन का तरीका

आयु सीमा (Age Limit)

  • ज्यादा से ज्यादा आयुष्य: 21 वर्ष
  • कम से कम आयुष्य: 30 वर्ष

सरकार द्वारा तय किए गए नियमों के अनुसार SC, ST, OBC, दिव्यांग (PwD) और भूतपूर्व सैनिक (Ex-servicemen) उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क (Application Fees)

  • General / OBC/EWS: ₹850/-
  • SC / ST/PwBD: ₹175/-

फीस का माध्यम: आप आवेदन शुल्क को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI और नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा कर सकते है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

वेतन (Salary)

वेतन: 48480 से 85920/- तक

इस नोकरी के लिए क्या जरुरी है (Eligibility Criteria)

1) शैक्षणिकता (Educational Qualification)
  • आपके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
2) अनुभव (Experience)
  • बैंक या किसी संस्था में कम से कम 1 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए। जिनके पास अनुभव होगा, उन्हें प्राथमिकता दी जा सकती है।
3) भाषा का ज्ञान
  • जिस राज्य में आप आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का अच्छी तरह से ज्ञान होना चाहिए ताकि आप ग्राहकों के साथ अच्छी तरह बात कर सकें।
4) कंप्यूटर स्किल्स
  • कंप्यूटर की बेसिक जानकारी जैसे ईमेल भेजना, डेटा एंट्री करना या सामान्य ऑपरेशन आना जरूरी है।

राज्य के अनुसार पद

राज्यपद
Gujarat1160
Goa15
Jammu & Kashmir10
Karnataka450
Kerala50
Maharashtra485
Odisha60
Punjab50
Sikkim3
Tamil Nadu60
West Bengal50
Arunachal Pradesh6
Assam64
Manipur12
Meghalaya7
Mizoram4
Nagaland8
Tripura6
कुल पद2500

यह भी पढ़े = 9वीं और 11वीं के छात्रों को मिलेगा ₹75,000 से ₹1,25,000 तक स्कॉलरशिप – जाने पूरी योजना

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

1) ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  • इसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित और कौशल जैसे विषय शामिल होंगे।
  • परीक्षा से जुड़ी समय-सीमा, प्रश्नों की संख्या और सिलेबस आपको बैंक की आधिकारिक अधिसूचना में मिलेगा, इसलिए उसे जरूर पढ़ें।
2) स्थानीय भाषा परीक्षा
  • अगर आपने किसी विशेष राज्य के लिए आवेदन किया है, तो आपको वहां की स्थानीय भाषा में परीक्षा पास करनी होगी।
  • इस टेस्ट में सफल होने के बाद ही उम्मीदवार अगली प्रक्रिया में आगे बढ़ पाएगा।
3) डॉक्यूमेंट की जांच
  • अंतिम स्टेप में आपके सभी दस्तावेज़ — जैसे शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और आरक्षण से संबंधित दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी।

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

जो उम्मीदवार लोकल ब्रांच ऑफिसर (LBO) पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके लिए लिखित परीक्षा का पैटर्न नीचे दिया गया है:

विषयप्रश्नों की संख्यामार्क्ससमय
रीजनिंग और गणितीय क्षमता303030 मिनट
बैंकिंग ज्ञान303030 मिनट
अंग्रेज़ी भाषा303030 मिनट
सामान्य ज्ञान303030 मिनट
कुल 120120120 मिनट

नेगेटिव मार्किंग: हर गलत उत्तर पर 0.25 मार्क्स काटे जाएंगे, इसलिए जवाब सोच-समझकर दें।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

Step 1: सबसे पहले www.bankofbaroda.in वेबसाइट पर जाएं।

Step 2: वेबसाइट के टॉप मेन्यू में दिए गए “Careers” ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step 3: वहां “Apply Online for LBO Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।

Step 4: अब अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें

Step 5: रजिस्ट्रेशन के बाद, आवेदन फॉर्म को सावधानी से भरें

Step 6: अपनी फोटो, सिग्नेचर और ज़रूरी दस्तावेज़ को स्कैन करके अपलोड करें

Step 7: आवेदन शुल्क को ऑनलाइन जमा करे और फॉर्म को सबमिट कर दे

Step 8: अंत में भरे हुए फॉर्म की प्रिंट कॉपी निकालकर सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक सूचना PDFयहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करेंयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटBank of Baroda

FAQs – Bank of Baroda LBO Jobs 2025

1) LBO पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?
उत्तर:
आवेदन की अंतिम तारीख 24 जुलाई 2025 है।

2) LBO पद के लिए क्या जरुरी है?
उत्तर:

  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट (Graduation)
  • कम से कम 1 साल का अनुभव
  • जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।

3) क्या परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?
उत्तर:
हां, हर गलत उत्तर पर 0.25 मार्क्स की कटौती की जाएगी।

4) सिलेक्शन प्रक्रिया क्या है?
उत्तर:

1) ऑनलाइन लिखित परीक्षा
2) स्थानीय भाषा परीक्षा
3) डॉक्यूमेंट की जांच