Ahmedabad Municipal Corporation (AMC) ने नेशनल सेंटर फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल (NCDC) के अंतर्गत मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट के लिए भर्ती की घोषणा की है। ये पद 11 महीने के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भरे जाएंगे, जिसमे सीनियर पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट, वेटरिनरी ऑफिसर और एंटोमोलॉजिस्ट जैसे तीन महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

प्रत्येक पद की अपनी अलग-अलग पात्रता शर्तें, वेतन पैकेज और आवेदन प्रक्रिया है। इस लेख में हम आपको वेतन, शैक्षणिकता, सिलेक्शन प्रक्रिया और आवेदन करने के तरीके तक पूरी जानकारी देंगे।

मुख्य जानकारी – AMC Metropolitan Surveillance Unit Jobs 2025

प्रश्नजानकारी
संगठनAhmedabad Municipal Corporation
पद का नामPublic Health Specialist, Veterinary Officer, Entomologist
कुल पद03
शैक्षणिकतापद के अनुसार डिग्री
आवेदन का तरीकाऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटwww.ahmedabadcity.gov.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत18-08-2025
आवेदन की आखिरी तारीख (वेटरिनरी ऑफिसर/एंटोमोलॉजिस्ट)01-09-2025
इंटरव्यू की तारीख (पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट)29-08-2025

यह भी पढ़े = LIC AAO Recruitment 2025: जनरलिस्ट के 350 पदों पर निकली भर्ती, जानें सैलरी, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)

  • उम्मीदवारों को हर पद के नियम अनुसार आयु सीमा का पालन करना होगा।
  • पद के नियम अनुसार शैक्षणिक योग्यता और प्रोफेशनल अनुभव होना जरुरी है।
  • आवेदन केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए मान्य होगा, जिनके पास संबंधित क्षेत्र (Relevant Field) में आवश्यक अनुभव है।

शैक्षणिकता (Education Qualification)

1) सीनियर पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट (Senior Public Health Specialist)
  • इस पद के लिए उम्मीदवार के पास MBBS के साथ MD या DNB (कम्युनिटी मेडिसिन, प्रिवेंटिव मेडिसिन या ट्रॉपिकल मेडिसिन) होना चाहिए।
  • इसके अलावा, MBBS के साथ EIS ट्रेनिंग करने वाले उम्मीदवार भी योग्य होंगे।
  • साथ ही, B.Sc. (लाइफ साइंस/नर्सिंग), BDS या BPT के बाद MPH, DPH, MAE या पब्लिक हेल्थ से जुड़े विषयों में PhD वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
2) वेटरिनरी ऑफिसर (Veterinary Officer)
  • इस पद के लिए उम्मीदवार के पास वेटरिनरी पब्लिक हेल्थ, एपिडेमियोलॉजी, मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी, प्रिवेंटिव मेडिसिन या पैथोलॉजी में पोस्टग्रेजुएशन डिग्री होना ज़रूरी है।
  • साथ ही, उम्मीदवार का वेटरिनरी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना जरुरी है।
3) एंटोमोलॉजिस्ट (Entomologist)
  • इस पद के लिए M.Sc. (एंटोमोलॉजी या जूलॉजी) जरुरी है।
  • यदि उम्मीदवार ने मेडिकल एंटोमोलॉजी में PhD किया है, तो उन्हें सिलेक्शन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा (Age Limit)

पद का नामआयु सीमा
सीनियर पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट60 वर्ष
वेटरिनरी ऑफिसर50 वर्ष
एंटोमोलॉजिस्ट50 वर्ष

आवेदन शुल्क (Application Fees)

  • इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
  • उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि वे समय-समय पर AMC की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि किसी भी अपडेट या बदलाव की जानकारी समय पर मिल सके।

यह भी पढ़े = Bank of Maharashtra भर्ती 2025: 500+ पदों पर भर्ती और ₹93,960 तक सैलरी, जानें पूरी प्रक्रिया

वेतन (Salary)

पद का नामवेतन
सीनियर पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट₹1,25,000 – ₹1,75,000
वेटरिनरी ऑफिसर₹75,000
एंटोमोलॉजिस्ट₹75,000

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

सीनियर पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट:

  • इस पद के लिए उम्मीदवारों का सिलेक्शन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू की तारीख 29 अगस्त 2025 तय की गई है।

वेटरिनरी ऑफिसर और एंटोमोलॉजिस्ट:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  • इन दोनों पदों के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र व्यक्तिगत रूप से जमा करना होगा या फिर उसे रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

Step 1: उम्मीदवारों को सबसे पहले AMC की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा: www.ahmedabadcity.gov.in

Step 2: आवेदन पत्र में सभी जरुरी जानकारी भरें और साथ में जरूरी प्रमाणपत्र/डॉक्यूमेंट को जोड़े

Step 3: पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है

वेटरिनरी ऑफिसर एवं एंटोमोलॉजिस्ट: उम्मीदवारों को आवेदन पत्र 18 अगस्त 2025 से 1 सितंबर 2025 के बीच व्यक्तिगत रूप से जमा करना होगा या फिर रजिस्टर्ड पोस्ट द्वारा भेजना होगा।

सीनियर पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट: इस पद के लिए उम्मीदवारों को सीधे 29 अगस्त 2025 को होने वाले वॉक-इन इंटरव्यू में उपस्थित होना होगा।

स्थान: AMC हेल्थ ऑफिस, ओल्ड टीबी हॉस्पिटल कम्पाउंड, अहमदाबाद

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

वेबसाइटलिंक
सीनियर पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट सूचना PDFयहां क्लिक करें
एंटोमोलॉजिस्ट और वेटरिनरी ऑफिसर सूचना PDFयहां क्लिक करें
आवेदन पत्रयहां क्लिक करें
AMC आधिकारिक वेबसाइटwww.ahmedabadcity.gov.in

निष्कर्ष

AMC की यह भर्ती पब्लिक हेल्थ, वेटरिनरी साइंस और एंटोमोलॉजी के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक योग्य उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है। यह नौकरियाँ न केवल आकर्षक वेतन प्रदान करती हैं, बल्कि उम्मीदवारों को सीधे रोग नियंत्रण, रोकथाम और स्वास्थ्य निगरानी जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में योगदान देने का मौका भी देती हैं।

यदि आपके पास आवश्यक योग्यता और अनुभव है, तो आप निर्धारित समय के भीतर आवेदन करके या इंटरव्यू में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Ahmedabad Municipal Corporation Jobs 2025 – FAQ

1) AMC द्वारा कितनी वैकेंसी निकाली गई हैं?
उत्तर:
कुल 3 पद – सीनियर पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट, वेटरिनरी ऑफिसर और एंटोमोलॉजिस्ट।

2) सीनियर पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट की सैलरी कितनी है?
उत्तर:
योग्यता के आधार पर ₹1,25,000 से ₹1,75,000।

3) क्या आवेदन शुल्क देना होगा?
उत्तर:
सूचना में किसी भी प्रकार का शुल्क उल्लेखित नहीं है।

4) आवेदन कहाँ कर सकते हैं?
उत्तर:
आवेदन पत्र AMC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं: www.ahmedabadcity.gov.in