Ahmedabad Traffic Brigade Bharti 2025: अहमदाबाद ट्रैफिक ट्रस्ट ने ट्रैफिक ब्रिगेड वॉलंटियर (Traffic Brigade Volunteer) की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 650 पद भरे जाएंगे।
इसमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 25 अगस्त 2025 से 18 सितम्बर 2025 तक आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं और भरे हुए फॉर्म को 25 अगस्त 2025 से 20 सितम्बर 2025 के बीच दिए गए पते पर जमा करना होगा।
मुख्य जानकारी – Ahmedabad Traffic Brigade Bharti 2025
| प्रश्न | जानकारी |
| संगठन का नाम | अहमदाबाद ट्रैफिक ट्रस्ट |
| पद का नाम | ट्रैफिक ब्रिगेड वॉलंटियर |
| कुल पद | 650 |
| नौकरी स्थान | अहमदाबाद शहर |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | cpahmedabad.gujarat.gov.in |
महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)
| घटना | तारीख |
| आवेदन फॉर्म लेने की तारीख (Application Form Collect) | 25 अगस्त 2025 से 18 सितम्बर 2025 |
| आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख (Application Form Submit) | 25 अगस्त 2025 से 20 सितम्बर 2025 |
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि फॉर्म समय रहते लेकर जमा करें, ताकि किसी भी अंतिम मिनट की परेशानी से बचा जा सके।
यह भी पढ़े = RMC मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2025: MBBS पास डॉक्टरों के लिए मौका, ऐसे करें आवेदन
पदों की जानकारी (Vacancy Details)
इस भर्ती के अंतर्गत कुल 650 पदों पर ट्रैफिक ब्रिगेड वॉलंटियर्स की नियुक्ति की जाएगी। इसमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग सीटें रखी गई हैं।
- कुल पदों की संख्या: 650
- पुरुष उम्मीदवारों के लिए: 436
- पद महिला उम्मीदवारों के लिए: 214 पद
शैक्षणिकता (Educational Qualification)
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कम से कम 9वीं कक्षा पास होने की योग्यता होना जरूरी है।
- उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 9वीं या उससे उच्च कक्षा पास होना चाहिए।
- उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवार भी इसमें आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा (Age Limit)
अहमदाबाद ट्रैफिक ब्रिगेड वॉलंटियर भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु निचे लिखे अनुसार होनी चाहिए:
- कम से कम आयुष्य: 18 वर्ष
- ज्यादा से ज्यादा आयुष्य: 40 वर्ष
सैलरी (Salary)
- इस भर्ती में सिलेक्टेड उम्मीदवारों को ट्रेनिंग पूरी करने के बाद ₹300 प्रतिदिन के हिसाब से वेतन दिया जाएगा।
- ध्यान देने वाली बात यह है कि यह कोई स्थायी सरकारी या अर्ध-सरकारी नौकरी नहीं है, बल्कि एक मानद सेवा (Honorary Service) है।
- यानी इसे आप समाज सेवा (Social Service) के साथ-साथ अनुभव (Experience) हासिल करने का एक बेहतरीन मौका मान सकते हैं, जिसमें आपको प्रतिदिन ₹300 वेतन भी मिलेगा।
यह भी पढ़े = PGVCL राजकोट में कंपनी सेक्रेटरी भर्ती 2025: सैलरी ₹1.10 लाख तक, जाने पूरी आवेदन प्रक्रिया
सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)
अहमदाबाद ट्रैफिक ब्रिगेड भर्ती 2025 में उम्मीदवारों का सिलेक्शन निचे लिखे स्टेप के आधार पर किया जाएगा:
1) शारीरिक परीक्षा (Physical Test)
पुरुष उम्मीदवारों के लिए:
- ऊँचाई (Height): सामान्य वर्ग: 165 सेमी SC/ST/OBC: 162 सेमी
- वजन (Weight): 55 किलोग्राम
- दौड़ (Running): 800 मीटर 4 मिनट में पूरी करनी होगी
महिला उम्मीदवारों के लिए:
- ऊँचाई (Height): सामान्य वर्ग: 155 सेमी SC/ST/OBC: 150 सेमी
- वजन (Weight): 45 किलोग्राम
- दौड़ (Running): 400 मीटर 3 मिनट में पूरी करनी होगी
2) इंटरव्यू / लिखित परीक्षा (Interview / Written Test)
- ज़रूरत पड़ने पर इंटरव्यू या लिखित परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
- अंतिम मेरिट लिस्ट शारीरिक परीक्षा और इंटरव्यू/टेस्ट के आधार पर बनेगी।
3) डॉक्यूमेंट की जांच (Document Verification)
- अंतिम स्टेप में उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगी।
- जिन उम्मीदवारों को पहले पुलिस, SRP, CRPF, आर्मी या अन्य अर्धसैनिक बलों की भर्ती में इंटरव्यू स्तर तक का अनुभव है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदन कैसे करें (How to Apply)
अहमदाबाद ट्रैफिक ब्रिगेड वॉलंटियर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए लिखे स्टेप को फॉलो करें:
Step 1: उम्मीदवार आवेदन फॉर्म को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल ले और आवेदन फॉर्म में मागी गई सभी जरुरी जानकारी को ध्यान से भरे।
Step 2: आवेदन फॉर्म को भरने के बारे जरुरी डॉक्यूमेंट की कॉपी को आवेदन फॉर्म के साथ जोड़े।
Step 3: भरे हुए फॉर्म को व्यक्तिगत रूप से (In Person) जमा करना अनिवार्य है।
- जमा करने का पता: PRO Room, Old Police Commissioner’s Office, Shahibaug, Ahmedabad City
- समय: 25 अगस्त 2025 से 20 सितंबर 2025, सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
ध्यान दें: ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सभी उम्मीदवारों को समय पर फॉर्म जमा करना जरूरी है।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
| वेबसाइट | लिंक |
| आधिकारिक वेबसाइट | cpahmedabad.gujarat.gov.in |
| नोटिफिकेशन PDF | यहां क्लिक करें |
| आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें | यहां क्लिक करें |
निष्कर्ष
अहमदाबाद ट्रैफिक ब्रिगेड भर्ती 2025 उन सभी उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है, जो समाज सेवा में हिस्सा लेना चाहते हैं और ट्रैफिक व्यवस्था में योगदान देना चाहते हैं। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए योग्यता 9वीं पास, उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच और फिटनेस जरूरी है।
इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन फॉर्म प्राप्त करके भरें और निर्धारित समय में जमा करें। यह न सिर्फ अनुभव और समाज सेवा का मौका है, बल्कि फिटनेस और डिसिप्लिन को भी बढ़ावा देने वाला अवसर है।
Ahmedabad Traffic Brigade Bharti 2025 – FAQ
1) इस भर्ती में कुल कितनी वैकेंसी हैं?
उतर: इस भर्ती में कुल 650 पद हैं। पुरुष उम्मीदवारों के लिए 436 पद और महिला उम्मीदवारों के लिए 214 पद निर्धारित किए गए हैं।
2) उम्मीदवार की योग्यता क्या होनी चाहिए?
उतर: उम्मीदवार 9वीं कक्षा पास (Std-9 Pass) होना जरूरी है।
3) ट्रैफिक ब्रिगेड वॉलंटियर का वेतन (Honorarium) कितना है?
उतर: सिलेक्टेड उम्मीदवारों को ₹300/- प्रति वेतन दिया जाएगा।
4) आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख क्या है?
उतर: आवेदन फॉर्म 20 सितम्बर 2025 तक जमा करना अनिवार्य है।
5) क्या यह सरकारी नौकरी है?
उतर: नहीं, यह कोई सरकारी या अर्ध-सरकारी नौकरी नहीं है, बल्कि यह मानद सेवा (Honorary Service) है।
