Accountant Recruitment 2025: क्या आप अकाउंट (Account) से जुड़ा काम करना चाहते है, तो यह खबर आपके लिए है। नूतन भारती ग्राम विद्यापीठ में Accountant के पद के लिए भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आपको 15 जुलाई 2025 से पहले आवेदन करना होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस लेख में हम आपको बतायेगे की – कौन आवेदन कर सकता है, कैसे आवेदन करना है, जरूरी दस्तावेज क्या हैं और सिलेक्शन कैसे होगा

Accountant Recruitment 2025

मुख्य जानकारियाँ – Nutan Bharati Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
संस्था का नामनूतन भारती ग्राम विद्यापीठ
पद का नामAccountant
कुल पद01
स्थानमदणा-गढ, तालुका – पालनपुर, जिला – बनासकांठा
वेतन₹31,340/- प्रति महीना (पहले 5 वर्षों तक निश्चित वेतन)
आवेदन का माध्यमस्पीड पोस्ट द्वारा या ऑफिस में जाकर जमा करे
आवेदन फीस₹100/-
आखिरी तारीख15/07/2025
आधिकारिक वेबसाइटwww.nutanbharati.com

शेक्षणिकता (Education Qualification)

इस नौकरी के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय या संस्था से नीचे में से कोई एक डिग्री होनी चाहिए:

1) ग्रेजुएट डिग्री (Graduate)

  • BBA
  • BCA
  • B.Com
  • B.Sc. (गणित)
  • BA (गणित)

या

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

2) पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (Postgraduate)

  • MBA
  • MCA
  • M.Com
  • M.Sc. (गणित)
  • MA (गणित)

यह भी पढ़े = ग्रेजुएट्स के लिए नगरपालिका में नोकरी का मौका! – क्लार्क, ऑडिटर और जल विभाग के लिए भर्ती शुरू

वेतन (Salary)

  • सिलेक्टेड उम्मीदवार को पहले 5 वर्षों तक ₹31,340/- प्रति महीना के हिसाब से निश्चित वेतन (Fixed Pay) दिया जाएगा।
  • 5 वर्षों की सेवा पूर्ण होने के बाद, उम्मीदवार का वेतन विभागीय नीतियों और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार बढ़ा दिया जायेगा।

कंप्यूटर का ज्ञान

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास कंप्यूटर का ज्ञान होना जरुरी है। उम्मीदवार को यह ज्ञान निचे में से किसी एक तरीके से प्रमाणित करना होगा:

1) कंप्यूटर कोर्स प्रमाणपत्र:
  • गुजरात सरकार के GR दिनांक 13/08/2008 या 18/03/2016 के अनुसार, किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर कोर्स का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना।
2) कंप्यूटर विषय वाली डिग्री:
  • यदि आपकी ग्रेजुएट या अन्य डिग्री में कंप्यूटर विषय शामिल है, तो वह भी कंप्यूटर ज्ञान का मान्य प्रमाण माना जाएगा।
3) SSC या HSC में कंप्यूटर विषय:
  • यदि आपने 10वीं (SSC) या 12वीं (HSC) में कंप्यूटर विषय पढ़ा है, तो वह भी कंप्यूटर ज्ञान के लिए पर्याप्त होगा।

जानकारी: Tally Accounting Software का ज्ञान रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा (Age Limit)

  • कम से कम आयुष्य: 18 वर्ष
  • ज्यादा से ज्यादा आयुष्य: 35 वर्ष

आवेदन शुल्क (Application Fees)

  • सभी उम्मीदवार के लिए: ₹100/-

उम्मीदवार इस शुल्क को निचे दिए गए किसी एक माध्यम से जमा कर सकते है:

1) डिमांड ड्राफ्ट (Demand Draft)
  • आवेदन शुल्क को जमा करने के लिए “Nutan Bharati” के नाम से डिमांड ड्राफ्ट तैयार करें और उसे आवेदन पत्र के साथ जोड़ दे।
2) व्यक्तिगत रूप से जमा करे
  • इच्छुक उम्मीदवार चाहें तो संस्थान में खुद जाकर आवेदन शुल्क को जमा कर सकते हैं।
  • शुल्क जमा करने की रसीद (Payment Receipt) आवेदन पत्र के साथ जोड़ना जरुरी है।

महत्वपूर्ण सुचना

  • आवेदन पत्र के साथ आपको आवेदन शुल्क या शुल्क की रसीद भेजनी होगी।
  • आवेदन शुल्क एक बार जमा करने के बाद यह वापस नहीं मिलेगा (नॉन-रिफंडेबल )

यह भी पढ़े = 9वीं और 11वीं के छात्रों को मिलेगा ₹75,000 से ₹1,25,000 तक स्कॉलरशिप – जाने पूरी योजना

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

  • इस भर्ती में उम्मीदवार का सिलेक्शन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
  • केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिलेगी।
  • पात्र उम्मीदवार के लिए भर्ती और परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी: www.nutanbharati.com
  • सभी उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि वह समय-समय पर वेबसाइट को चेक करते रहे ताकि किसी भी जरूरी सूचना छूट न जाए।

आवेदन कैसे करें? (How To Apply)

Step 1: सबसे पहले www.nutanbharati.com वेबसाइट पर जाएँ और वहां से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।

Step 2: डाउनलोड किए गए फॉर्म में अपनी सभी जानकारियाँ सही तरीके से भरें

Step 3:

  • आपकी शैक्षणिक डिग्री और कंप्यूटर ज्ञान से जुड़े प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी
  • ₹100/- का डिमांड ड्राफ्ट (Nutan Bharati के नाम पर) या संस्थान में जाकर शुल्क जमा की हुई रसीद
  • कोई अन्य ज़रूरी दस्तावेज़ (अगर लागू हो)

Step 4: भरा हुआ फॉर्म और सारे ज़रूरी दस्तावेज़ स्पीड पोस्ट या खुद जाकर नीचे दिए पते पर जमा करें:

पता

प्रिन्सिपल / डायरेक्टर
नूतन भारती ग्राम विद्यापीठ,
मदणा-गढ, तालुका – पालनपुर,
जिला – बनासकांठा – 385515

महत्वपूर्ण बातें:

  • आपका आवेदन पत्र विज्ञापन की तारीख से 15 दिनों के अंदर संस्थान में पहुँच जाना चाहिए।
  • बिना शुल्क या अधूरा फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
आवेदन की शुरुआत01 जुलाई 2025
आवेदन की आखिरी तारीख15 जुलाई 2025

FAQs – Nutan Bharati Accountant Recruitment

1) इस भर्ती में कुल कितने पद है?
उतर: केवल 1 पद उपलब्ध है।

2) इस नौकरी का वेतन कितना है?
उतर: उम्मीदवार को पहले 5 वर्षों तक ₹31,340/- प्रति महीना का निश्चित वेतन (Fixed Pay) मिलेगा।

3) क्या मैं ऑनलाइन आवेदन कर सकता हूँ?
उतर: नहीं, आवेदन केवल डाक द्वारा या संस्था में जाकर जमा करना होगा।

4) आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?
उतर: आवेदन की अंतिम तारीख 15/07/25 है।

5) क्या Tally का सर्टिफिकेट अनिवार्य है?
उतर: अनिवार्य नहीं है, लेकिन यदि आपके पास Tally का प्रमाणपत्र है तो प्राथमिकता दी जा सकती है।