SBI Circle Based Officers CBO Recruitment 2025: यदि आप बैंक में एक स्थिर नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए खुशखबरी आई है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 2964 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

हर साल कई उम्मीदवार पद के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन सही जानकारी न होने के कारण पीछे रह जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए, हम इस लेख में आपको बताएंगे कि पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, कौन-कौन से दस्तावेज़ जरूरी हैं, आवेदन शुल्क कितना है, और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

SBI Circle Based Officers CBO Recruitment 2025

मुख्य जानकारी – SBI Circle Based Officers CBO Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
विभाग का नामState Bank Of India (SBI)
पद का नामCircle Based Officer (CBO)
कुल पद2964
आयु सीमा21-30 वर्ष
आवेदन की अंतिम तारीख30/6/25
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
शिक्षणग्रेजुएशन डिग्री
चयन प्रक्रियापरीक्षा और इंटरव्यू
आधिकारिक वेबसाइटhttps://sbi.co.in/

सुचना: आवेदन प्रक्रिया या तकनीकी समस्याओं से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए उम्मीदवार निचे दिए गए माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं:

संपर्क नंबर: 022-22820427 (सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक)
वेबसाइट: https://sbi.co.in/ पर जाकर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
आवेदन की शुरुआत21 जून 2025
आवेदन की आखिरी तारीख30 जून 2025
फीस भरने की आखिरी तारीख30 जून 2025
एडमिट कार्ड की तारीखजुलाई 2025
परीक्षा की तारीखजुलाई 2025

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर PDF को ध्यानपूर्वक पढ़ें, ताकि किसी भी अपडेट या सूचना बाकी न रह जाएं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आवेदन शुल्क (Application Fee)

General / OBC / EWS के लिए750/-
SC / ST / PH के लिएकोई शुल्क नहीं

आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते है।

आयु सीमा (Age Limit)

  • कम से कम उम्र: 21 वर्ष
  • ज्यादा से ज्यादा उम्र: 30 वर्ष

सूचना: SBI द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पद के लिए आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी।

शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification)

Circle Based Officer (CBO)

  • उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में बेचलर की डिग्री होनी चाहिए, या फिर SBI द्वारा निर्धारित कोई समकक्ष डिग्री होनी जरुरी है।
  • यह डिग्री सरकार द्वारा मान्य किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी से मिली होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बैंक या संस्था में नियमित रूप से कार्य करते हुए कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।

नोट: यदि किसी परीक्षा का परिणाम विश्वविद्यालय/संस्थान की वेबसाइट पर अपलोड किया गया हो, तो उस वेबसाइट पर परिणाम अपलोड किए जाने की तारीख प्रमाणित प्रमाणपत्र के माध्यम से मान्य मानी जाएगी।

भाषा का ज्ञान

चयन प्रक्रिया में स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य रखा गया है, क्योंकि उम्मीदवार को उसी राज्य या क्षेत्र में नियुक्त किया जाएगा जहां की भाषा वे पहले से जानता हैं। इससे उन्हें काम करने में आसानी होगी और स्थानीय लोगों से बेहतर तरीके से बात कर पाएगा।

राज्य के अनुसार पद (Job Vacancy in Detailed)

State Wise Vacancy Details for SBI CBO
State Wise Vacancy Details for SBI CBO

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

विषयप्रश्नमार्क्ससमय
अंग्रेजी भाषा303030 मिनट
बैंकिंग ज्ञान404040 मिनट
जनरल नॉलेज/अर्थव्यवस्था303030 मिनट
कंप्यूटर ज्ञान202020 मिनट
कुल1201202 घंटा
लिखित परीक्षा
  • कंप्यूटर की ऑनलाइन परीक्षा के बाद एक लिखित परीक्षा होगी। यह कुल 50 मार्क के दो प्रश्नों वाली अंग्रेजी भाषा की परीक्षा होगी जिसमें पत्र लेखन और निबंध शामिल है। इस परीक्षा का कुल समय 30 मिनट रहेगा।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

1) ऑनलाइन परीक्षा (Online Exam)
  • पहला स्टेप कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा का होगा। इसमें अंग्रेजी, बैंकिंग ज्ञान, सामान्य ज्ञान, और कंप्यूटर ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे जायेंगे।
2) लिखित परीक्षा (Written Exam)
  • ऑनलाइन परीक्षा के बाद एक लिखित (डिस्क्रिप्टिव) परीक्षा होगी, जिसमें अंग्रेजी भाषा में पत्र लेखन और निबंध लिखना होगा। यह परीक्षा उम्मीदवार की लेखन क्षमता को परखने के लिए ली जाएगी।
3) स्क्रीनिंग और इंटरव्यू (Screening & Interview)
  • लिखित परीक्षा के बाद चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में उम्मीदवार की पर्सनैलिटी, भाषा का ज्ञान और संवाद कौशल की जांच की जाएगी।
4) दस्तावेज़ की जांच (Document Verification)
  • इंटरव्यू के बाद योग्य उम्मीदवारों के सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी, जैसे कि शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), आदि।
5) मेडिकल टेस्ट (Medical Test)
  • अंतिम स्टेप में उम्मीदवार का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे शारीरिक और मानसिक रूप से इस पद के लिए योग्य है या नहीं।

जानकारी: आखिर में केवल उन्हीं उम्मीदवार को नौकरी के लिए चुना जाएगा जो ऊपर दिए गए सभी स्टेप को सफलतापूर्वक पास करते हैं।

आवेदन कैसे करें

Step 1: सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए: https://sbi.co.in

Step 2: होमपेज पर ऊपर दिए गए “Careers” सेक्शन पर क्लिक करें और वहां से “Circle Based Officer (CBO)” भर्ती के लिंक चुनें।

Step 3: अब अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करें।

Step 4: रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और जरुरी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे।

Step 5: फॉर्म में बताए गए सभी जरूरी दस्तावेज़ जैसे फोटो, सिग्नेचर, प्रमाण पत्र आदि को स्कैन करके अपलोड करें।

Step 6: फिर डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के ज़रिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

Step 7: अब पूरी जानकारी को एक बार ध्यान से चेक करें, फिर फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करेंयहाँ क्लिक करें
सुचना की PDFयहाँ क्लिक करें

निष्कर्ष

यह भर्ती बैंक में स्थायी और प्रतिष्ठित नोकरी करके करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका है।

इस पद के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, और अगर आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप को ध्यानपूर्वक पूरा करते हैं, तो आपका आवेदन आसानी से स्वीकार हो सकता है। हमेशा यह याद रखें कि सही समय पर सही जानकारी के साथ किया गया आवेदन ही सफलता की पहली सीढ़ी होती है।

यह भी पढ़े = Graduates के लिए खुशखबरी: SSC CGL 2025 में सरकारी नौकरी का मौका, अभी करें आवेदन!