ECIL Recruitment 2025: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने टेक्नीशियन (ग्रेड-II) और ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (GET) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आप 26 जून से पहले ECIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस लेख में हम आपको वेतन, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे, जिससे आपको आवेदन करने में कोई परेशानी ना हो।

ECIL Recruitment 2025

जरुरी जानकारी – ECIL Recruitment 2025

रूपरेखाजानकारी
विभाग का नामइलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL)
पद का नामग्रेजुएट इंजीनियर, टेक्नीशियन
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
कुल पदटेक्नीशियन(45) और ग्रेजुएट इंजीनियर(80)
वेतनRs.20,480 – Rs.1,40,000/-
चयन प्रक्रियाMCQ परीक्षा और प्रैक्टिकल टेस्ट
आवेदन की अंतिम तारीख26/6/25
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.ecil.co.in/

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
आवेदन की शुरुआत16 मई 2025
आवेदन की आखिरी तारीख26 जून 2025
परीक्षा तारीखजल्द घोषित की जाएगी

आवेदन शुल्क (Application Fees)

1) Technician

General / OBC / EWS750/-
SC / ST / PwBD, Officers from Defence0/-

2) Graduate Engineer Trainee (GET)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
General / OBC / EWS1000/-
SC / ST / PwBD, Officers from Defence0/-

आयु सीमा (Age Limit)

पद का नामअधिकतम आयु
टेक्नीशियन (ग्रेड-II)27 वर्ष
ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (GET)27 वर्ष

नोट: आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification)

1) टेक्नीशियन (Technician)

  • उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए।
  • संबंधित क्षेत्र में NAC के साथ ITI सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
  • ITI सर्टिफिकेट के साथ किसी कंपनी में काम का कम से कम 1 साल का अनुभव होना चाहिए।

2) ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (Graduate Engineer Trainee)

  • उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में B.E. या B.Tech डिग्री होनी चाहिए।
  • इस डिग्री में काम से कम 60% मार्क होने चाहिए।
  • यह डिग्री सरकार द्वारा मान्य किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी से मिली होनी चाहिए।

परीक्षा के अनुसार मार्क्स

उम्मीदवारों का चयन दो स्टेप में होगा:

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) – इसका वेटेज 85% होगा।
  • प्रैक्टिकल टेस्ट – इसका वेटेज 15% होगा।

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

प्रश्नजानकारी
प्रश्नों का प्रकारमल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ)
समय120 मिनट (2 घंटे)
कुल प्रश्न100 प्रश्न
भाषाएँअंग्रेज़ी, हिंदी, तेलुगु
नेगेटिव मार्किंगहर गलत उत्तर पर 0.25 मार्क काटे जाएंगे
प्रैक्टिकल टेस्ट के लिए चयन
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में मिले मार्क्स के आधार पर, 1:4 के रेशिओ के अनुसार टॉप उम्मीदवारों को प्रैक्टिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

(उदाहरण: अगर 10 पद हैं, तो टॉप 40 उम्मीदवारों को ट्रेड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।)

जरुरी मार्क्स
  • CBT और प्रैक्टिकल टेस्ट दोनों को मिलाकर कम से कम 60% मार्क्स होना जरूरी है।
  • SC/ST उम्मीदवारों को नियम के अनुसार मार्क्स में छूट दी जाएगी।

वेतन (Salary Structure)

ECIL अपने कर्मचारियों को आकर्षक वेतन पैकेज और सुविधाएं प्रदान करता है। नीचे दोनों पदों के लिए वेतन से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है:

1) टेक्नीशियन (ग्रेड-II) का वेतन और लाभ
विवरणजानकारी
बेसिक वेतन₹20,480/- प्रति माह
वार्षिक वेतन वृद्धिहर साल 3% की बढ़ोतरी
भत्तेDA (मंहगाई भत्ता), HRA (मकान भत्ता), PF, ग्रेच्युटी, मेडिकल, आदि
2) ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (GET) का वेतन और लाभ
विवरणजानकारी
वेतन₹40,000 से ₹1,40,000 तक
ट्रेनिंग के दौरान₹40,000/-
ट्रेनिंग के बादवेतन को नियम के अनुसार बढ़ाया जायेगा
वार्षिक वेतन वृद्धिहर साल 3% की बढ़ोतरी
भत्तेDA (मंहगाई भत्ता), HRA (मकान भत्ता), PF, ग्रेच्युटी, मेडिकल, आदि
बॉन्ड₹4,00,000 का बांड भरना होगा, जिसमें कम से कम 4 साल की सेवा अनिवार्य है

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

ECIL भर्ती के लिए चयन की प्रक्रिया कुछ इस तरह पूरी की जाएगी:

1) CBT लिखित परीक्षा (Computer Based Test)
  • उम्मीदवारों को सबसे पहले एक ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देनी होगी। इस परीक्षा में टेक्नोलॉजी और सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे।
2) प्रैक्टिकल टेस्ट
  • लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार को उनके कार्य के अनुसार प्रैक्टिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
3) दस्तावेज़ की जांच (Document Verification)
  • इंटरव्यू के बाद उम्मीदवार के सभी शैक्षणिक और व्यक्तिगत दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

Step 1: आवेदन करने के लिए पहले ECIL की आधिकारिक वेबसाइट www.ecil.co.in पर जाएँ।

Step 2: वेबसाइट में “Careers” पर क्लिक करें और फिर “Current Job Opening” पर जाएँ।

Step 3: आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें। (नाम, जन्मतिथि, पता, शैक्षणिक योग्यता आदि)

Step 4: भर्ती के लिए मागे गए सभी आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें

Step 5: सभी माहिती को भरने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करे

निष्कर्ष

यह भर्ती तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए एक बढ़िया मौका है। इस भर्ती में आकर्षक वेतन के साथ भते और कई सुविधा भी दी जाएगी।

इसलिए यदि आप एक सम्मानजनक और स्थिर नौकरी की तलाश में है, तो इस मौके को हाथ से जाने ना दे। अभी आवेदन करें!

यह भी पढ़े = UPSC ने 462 पदों पर निकाली बंपर भर्ती 2025 – जाने कौन कर सकता है आवेदन? अभी चेक करें और फॉर्म भरें!