PGVCL Company Secretary Recruitment 2025: क्या आप एक अनुभवी Company Secretary हैं और पावर सेक्टर में अपने करियर को नई ऊँचाई देना चाहते हैं? तो आपके लिए खुशखबरी है – Paschim Gujarat Vij Company Limited (PGVCL) ने अपने कॉर्पोरेट ऑफिस, राजकोट में Company Secretary पद के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
इस नौकरी के लिए आप 9 सितम्बर 2025 तक ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते है।
इस पोस्ट में हम आपको सैलरी, शैक्षणिकता, आवेदन प्रक्रिया और सिलेक्शन के बारे में विस्तार से जानकारी देते है।
मुख्य जानकारी – PGVCL Company Secretary Recruitment 2025
| प्रश्न | जानकारी |
| कंपनी | पश्चिम गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (PGVCL) |
| पद का नाम | कंपनी सेक्रेटरी |
| पदों की संख्या | 01 |
| नौकरी का स्थान | राजकोट (कॉर्पोरेट ऑफिस) |
| शैक्षणिकता | ग्रेजुएशन |
| वेतन | ₹55,600 – ₹1,10,100 |
| आवेदन का माध्यम | ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.pgvcl.com |
महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)
| घटना | तारीख |
| नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख | 20 अगस्त 2025 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 09 सितम्बर 2025 |
यह भी पढ़े = BSF हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2025: 10वीं-12वीं पास करें अप्लाई, जानें परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया
शैक्षणिकता (Education Qualification)
- इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (Any Graduate) की डिग्री होना जरूरी है।
- साथ ही, उम्मीदवार Institute of Company Secretaries of India (ICSI) का सक्रिय सदस्य (Active Member) होना चाहिए।
अनुभव (Experience)
- इस पद के लिए केवल शैक्षणिक योग्यता ही नहीं, बल्कि पर्याप्त अनुभव भी आवश्यक है।
- उम्मीदवार के पास ACS (Associate Company Secretary) प्राप्त करने के बाद कम से कम 3 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।
- यह अनुभव विशेष रूप से किसी पब्लिक लिमिटेड कंपनी (जिसका टर्नओवर ₹100 करोड़ या उससे ज्यादा हो) या फिर राज्य/केंद्रीय PSU में हासिल किया गया होना चाहिए।
अतिरिक्त अनुभव (Additional Experience)
- PGVCL इस पद के लिए ऐसे उम्मीदवारों की तलाश में है, जिनके पास केवल बेसिक अनुभव ही नहीं बल्कि कंपनी सचिवीय कार्यों की गहरी समझ भी हो।
- कंपनी अधिनियम 1956 एवं 2013 के तहत सचिवीय कार्य (Secretarial Functions) का व्यावहारिक अनुभव।
- रिपोर्ट तैयार करना, बैठकें आयोजित करना, कंप्लायंस, कानूनी दस्तावेज़ीकरण और गवर्नेंस से जुड़े कार्यों का अनुभव।
- जिन उम्मीदवारों के पास पावर सेक्टर या PSU (Public Sector Undertaking) में कार्य करने का अनुभव है, उन्हें सिलेक्शन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।
वेतन (Salary)
PGVCL इस पद के लिए सिलेक्टेड उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन प्रदान करेगा।
- वेतन: ₹55,600 से ₹1,10,100 प्रति महीना
- अन्य लाभ: उम्मीदवार को कंपनी के नियमों के अनुसार वही सभी भत्ते, सुविधाएँ और लाभ मिलेंगे, जो नियमित कर्मचारियों को प्रदान किए जाते हैं।
आयु सीमा (Age Limit)
PGVCL कंपनी सेक्रेटरी भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा निचे दी गई है:
- ज्यादा से ज्यादा आयु: 40 वर्ष
- आयु में छूट: आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS/अन्य) उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार 5 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी।
सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)
PGVCL कंपनी सेक्रेटरी भर्ती 2025 के लिए सिलेक्शन प्रक्रिया इस प्रकार होगी:
- उम्मीदवारों के आवेदन पत्रों की शॉर्टलिस्टिंग उनकी पात्रता (Eligibility) और अनुभव (Experience) के आधार पर की जाएगी।
- शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को, कंपनी के नियम अनुसार, आगे की सिलेक्शन प्रक्रिया जैसे इंटरव्यू या अन्य के लिए बुलाया जा सकता है।
- अंतिम नियुक्ति पूरी तरह से कंपनी के नियमों और मेरिट के आधार पर की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
यदि आप इस पद के लिए पात्र हैं, तो आपको नीचे दिए गए स्टेप का पालन करते हुए आवेदन करना होगा:
Step 1: आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
Step 2: आवेदन पत्र के साथ निचे लिखे डॉक्यूमेंट की कॉपी को जोड़े
- पासपोर्ट साइज फ़ोटो
- शैक्षणिक प्रमाणपत्रों
- अनुभव पत्र
- सदस्यता से संबंधित प्रमाणपत्र
Step 3: भरा हुआ आवेदन पत्र और सभी डॉक्यूमेंट केवल RPAD या Speed Post से इस पते पर भेजें:
Addl. General Manager (HR)
Paschim Gujarat Vij Company Ltd.
Regd. & Corporate Office
“Paschim Gujarat Vij Seva Sadan”
Nana Mava Main Road, Laxminagar
Rajkot – 360004
Step 4: लिफाफे पर स्पष्ट लिखें “Application for the post of Company Secretary”
Step 5: आवेदन फॉर्म 09 सितम्बर 2025 तारीख से पहले ऊपर दिए गए पते पर पहुंच जाना चाहिए।
ध्यान रखें: अन्य किसी माध्यम से भेजे गए आवेदन, अधूरे आवेदन या अंतिम तारीख के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
| वेबसाइट | लिंक |
| PGVCL आधिकारिक वेबसाइट | www.pgvcl.com |
| नोटिफिकेशन PDF | यहां क्लिक करें |
| आवेदन फॉर्म | यहां क्लिक करें |
निष्कर्ष
PGVCL का मानना है कि एक योग्य और अनुभवी कंपनी सेक्रेटरी किसी भी संगठन की गवर्नेंस, कंप्लायंस और कॉर्पोरेट स्ट्रैटेजी को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाता है।
यदि आप निर्धारित पात्रता मापदंड को पूरा करते हैं और पावर सेक्टर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में लीगल अफेयर्स और कंपनी सेक्रेटेरियल जिम्मेदारियों को संभालने के लिए उत्साहित हैं, तो यह अवसर खासतौर पर आपके लिए है।
इस प्रतिष्ठित पब्लिक सेक्टर यूनिट (PSU) से जुड़कर न सिर्फ आपको आकर्षक वेतन मिलेगा, बल्कि आपको एक शानदार करियर और प्रोफेशनल ग्रोथ का सुनहरा मौका भी प्राप्त होगा।
PGVCL Company Secretary Recruitment 2025 – FAQs
1) शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उतर: किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (Graduation) के साथ ICSI का सदस्य होना चाहिए। अतिरिक्त योग्यता के रूप में LL.B डिग्री धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
2) आयु सीमा क्या है?
उतर: ज्यादा से ज्यादा आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC आदि) को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
3) नौकरी का स्थान कहाँ होगा?
उतर: सिलेक्टेड उम्मीदवार की नियुक्ति PGVCL कॉर्पोरेट ऑफिस, राजकोट में की जाएगी।
4) आवेदन कैसे करना है?
उतर: उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरकर, जरुरी डॉक्यूमेंट के साथ केवल RPAD या स्पीड पोस्ट के माध्यम से PGVCL, राजकोट को भेजना होगा।
