New India Assurance AO Recruitment 2025: क्या आप पब्लिक सेक्टर की इंश्योरेंस कंपनियों में एक स्थिर और प्रतिष्ठित करियर की तलाश में हैं, तो आपके लिए शानदार मौका आया है!

न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIA) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AO) के 550 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ये भर्तियां जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट दोनों कैटेगरी के लिए की जा रही हैं।

आइए इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से बताते हैं – पात्रता मानदंड, वेतन, परीक्षा प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मुख्य जानकारी – New India Assurance AO Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
संस्था का नामन्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIA)
पद का नामएडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट)
कुल पद550
नौकरी स्थानपूरे भारत में
शैक्षणिकताग्रेजुएशन (Graduation)
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटnewindia.co.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत7 अगस्त 2025
आवेदन की आखिरी तारीख30 अगस्त 2025
प्रिलिमरी परीक्षा14 सितंबर 2025
मुख्य परीक्षा29 अक्टूबर 2025
इंटरव्यूजल्द जारी की जाएगी

यह भी पढ़े = महिला उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी! आंगनवाड़ी के 9000 पदों पर सीधी भर्ती शुरू – अभी करें आवेदन

पदों की जानकारी (Vacancy Details)

न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा अलग – अलग स्ट्रीम में कुल 550 पद घोषित किए गए हैं। नीचे स्ट्रीम के अनुसार पदों की जानकारी दिया गया है:

स्ट्रीमपद
Risk Engineers50
Automobile Engineers75
Legal Specialists50
Accounts Specialists25
AO (Health)50
IT Specialists25
Business Analysts75
Company Secretary2
Actuarial Specialists5
Generalists193
कुल पद550

क्या है जरूरी? (Eligibility Criteria)

राष्ट्रीयता (Nationality)

  • आप तभी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं अगर आप इनमें से किसी एक श्रेणी में आते हों:
  • भारत के नागरिक हों
  • नेपाल या भूटान के नागरिक हों
  • वे तिब्बती शरणार्थी जो 1 जनवरी 1962 से पहले भारत आए हों और यहीं स्थायी रूप से बस गए हों
  • भारतीय मूल के वो लोग जो पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, केन्या, युगांडा, तंज़ानिया, जाम्बिया, मलावी, ज़ैरे, इथियोपिया या वियतनाम से भारत आए हों और भारत सरकार से पात्रता प्रमाणपत्र प्राप्त कर चुके हों

अन्य जरूरी बातें (Important Instructions)

  • आप केवल एक ही स्ट्रीम या डिसिप्लिन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • अगर आपने एक से ज़्यादा बार आवेदन किया, तो सभी आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।
  • इंटरव्यू के समय सभी जरूरी मूल डॉक्यूमेंट साथ लाना जरुरी है।
  • एक बार जब आप ऑनलाइन फॉर्म भरकर सबमिट कर देंगे, तो उसमें कोई भी बदलाव या सुधार नहीं किया जा सकेगा।

शैक्षणिकता (Educational Qualification)

न्यू इंडिया एश्योरेंस AO भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता जनरलिस्ट्स और स्पेशलिस्ट्स दोनों पदों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1) जनरलिस्ट्स (Generalists)
  • किसी भी विषय में ग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट होना जरूरी है
  • कम से कम 60% मार्क्स होने चाहिए
  • आरक्षित वर्गों (SC/ST/PwBD) के लिए 55% मार्क्स की छूट
2) स्पेशलिस्ट्स (Specialists)
स्ट्रीमशैक्षणिकता
Risk Engineersइंजीनियरिंग डिग्री
Automobile Engineersऑटोमोबाइल / मैकेनिकल इंजीनियरिंग
Legal SpecialistsLLB या समकक्ष लॉ डिग्री
Accounts SpecialistsCA / ICWA / MBA (Finance) / M.Com
AO (Health)MBBS / BDS / संबंधित मेडिकल डिग्री
IT Specialistsकंप्यूटर साइंस / IT में डिग्री
Business AnalystsMBA / PGDBA / संबंधित क्वालिफिकेशन
Company SecretaryICSI से CS क्वालिफिकेशन
Actuarial Specialistsएक्चुएरियल साइंस में योग्यता

सभी स्पेशलिस्ट पदों के लिए कम से कम 60% मार्क्स अनिवार्य हैं (आरक्षित वर्ग – SC/ST/PwBD के लिए 55%)

यह भी पढ़े = BAMS पास उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी! GPSC में आयुर्वेद ऑफिसर के पदों पर भर्ती शुरू – जानिए पूरी प्रक्रिया

आयु सीमा (Age Limit)

  • कम से कम आयुष्य: 21 वर्ष
  • ज्यादा से ज्यादा आयुष्य: 30 वर्ष

कुछ पद के लिए सरकार के नियम अनुसार आयु सीमा में विशेष छूट दी जा सकती है।

आवेदन शुल्क (Application Fees)

  • General / OBC / EWS: ₹850/-
  • SC / ST / PwBD: ₹100/-

आप आवेदन शुल्क को डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से जमा कर सकते हो।

महत्वपूर्ण सुचना: आवेदन शुल्क Non-refundable है। एक बार भुगतान करने के बाद इसे किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

वेतन (Salary)

न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पद पर सिलेक्टेड उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन और सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

₹50,925 – ₹85,925 प्रति महीना

अन्य भत्ते और सुविधाएं

  • नेशनल पेंशन स्कीम (NPS)
  • ग्रैच्युटी
  • मेडिकल सुविधा
  • हाउस रेंट अलाउंस (HRA)
  • ट्रैवल अलाउंस (TA)
  • अन्य कंपनी नियमों के अनुसार लाभ

पोस्टिंग: सिलेक्शन के बाद भारत में किसी भी स्थान पर पोस्टिंग दी जा सकती है।

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

1) प्रिलिमरी परीक्षा (Preliminary Examination)
  • कुल मार्क्स: 100
  • समय: 60 मिनट
2) मुख्य परीक्षा (Main Examination)
  • कुल मार्क्स: 230
  • इस परीक्षा के मार्क्स फाइनल मेरिट लिस्ट में जोड़े जाएंगे।
3) इंटरव्यू (Interview)
4) फाइनल मेरिट लिस्ट (Final Merit List)
  • मुख्य परीक्षा: 75%
  • इंटरव्यू: 25%

कैसे करें आवेदन (How to Apply)

Step 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: newindia.co.in

Step 2: Recruitment” सेक्शन में जाएं और “Apply Online” पर क्लिक करें।

Step 3: नया रजिस्ट्रेशन करें और अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड नोट कर लें।

Step 4: आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी ध्यान से भरे

Step 5: जरुरी डॉक्युमेंट को स्कैन करके अपलोड करे

Step 6: ऑनलाइन आवेदन शुल्क को जमा करे

Step 7: आवेदन पत्र को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक सूचना PDFयहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करेंयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटwww.newindia.co.in

New India Assurance AO Recruitment – FAQ

1) क्या मैं एक से ज्यादा स्ट्रीम के लिए आवेदन कर सकता हूँ?
उत्तर:
नहीं, उम्मीदवार केवल एक ही स्ट्रीम के लिए आवेदन कर सकते हैं।

2) इस नोकरी के लिए कितना वेतन दिया जायेगा?
उत्तर:
इस नोकरी के लिए ₹50,925 से ₹85,925 के बीच वेतन दिया जायेगा।

3) क्या परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी?
उत्तर:
हां, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 मार्क्स काटे जाएंगे।

4) फाइनल मेरिट लिस्ट कैसे बनाई जाएगी?
उत्तर:
मुख्य परीक्षा: 75% वेटेज
इंटरव्यू: 25% वेटेज