Harij Nagarpalika Recruitment 2025: हरिज नगरपालिका ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 11 महीने की कोंट्राक्ट आधारित भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है। इसके तहत सिटी मेनेजर के कई पदों पर भर्ती की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अगर आप पर्यावरण, सिविल इंजीनियरिंग या IT जैसे क्षेत्रों से हैं और शहरी विकास से जुड़े कामों में योगदान देना चाहते हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका है।

इस पद के लिए उम्मेदवारों का सिलेक्शन सीधे इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा और वो इंटरव्यू 12 अगस्त 2025 को रखा गया है।

Harij Nagarpalika Recruitment 2025

मुख्य जानकारी – Harij Nagarpalika Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
संगठन का नामHarij Nagarpalika, District Patan
पद का नामCity Manager – SWM & MIS/IT
कुल पद2
प्रोजेक्टSwachh Bharat Mission (Urban) 2.0
आवेदन का माध्यमसीधे इंटरव्यू से
इंटरव्यू की तारीख12 अगस्त 2025
नौकरी का स्थानहरिज नगरपालिका, गुजरात
नौकरी का प्रकारकोंट्राक्ट आधारित (11 महीना)

पदों की जानकारी (Vacancy Details)

पद का नामकुल पदों की संख्यावेतन
सिटी मैनेजर (SWM)1₹30,000/- प्रति महीना
सिटी मैनेजर (MIS/IT)1₹30,000/- प्रति महीना

सुचना: सभी पद स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत 11 महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर आधारित है।

यह भी पढ़े = Bank of Baroda SO भर्ती 2025: 330 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती – जानिए पूरी जानकारी

शैक्षणिकता (Educational Qualification)

हरिज नगरपालिका में City Manager (सिटी मैनेजर) के पदों से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की पूरी जानकारी:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

1) सिटी मैनेजर – SWM (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट)

  • उम्मीदवार के पास B.E./B.Tech या M.E./M.Tech की डिग्री Environment या Civil Engineering में होनी चाहिए।

अनुभव: इस पद के लिए उम्मेदवार के पास डिग्री मिलने के बाद कम से कम 1 वर्ष का अनुभव होना जरुरी है।

2) सिटी मैनेजर – MIS / IT

इस पद के लिए उम्मेदवार के पास निचे में से कोई एक डिग्री होनी चाहिए:

  • B.E./B.Tech in IT या Computer Science
  • M.E./M.Tech in IT
  • BCA, B.Sc (IT), MCA, या M.Sc (IT)

अनुभव: उम्मीदवारों को सिलेक्शन में प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्हें पहले से स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) से जुड़े प्रोजेक्ट्स में काम करने का अनुभव रहा हो।

आयु सीमा (Age Limit)

  • इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन में आयु सीमा से जुडी कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।
  • हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि वे 12 अगस्त 2025 (इंटरव्यू की तारीख) तक सभी जरुरी डॉक्यूमेंट और अनुभव से जुड़े मापदंड को पूरा करते हो।

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

  • इस भर्ती में सिलेक्शन सिर्फ वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी।
इंटरव्यू में साथ लाने वाले ज़रूरी डॉक्यूमेंट

उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दिन नीचे दिए गए मूल (original) डॉक्यूमेंट और उनकी फोटोकॉपी साथ लेकर आना होगा:

  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र (Educational Certificates)
  • अनुभव प्रमाणपत्र (Work Experience Certificates)
  • पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर ID आदि)
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • अपना अपडेटेड बायोडाटा / रिज़्यूमे
  • पासपोर्ट साइज फोटो

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी डॉक्यूमेंट व्यवस्थित तैयार रखें, ताकि इंटरव्यू के दौरान कोई परेशानी न हो। साथ ही, समय पर इंटरव्यू स्थल पर पहुंचना भी ज़रूरी है।

यह भी पढ़े = IBPS Clerk भर्ती 2025: ग्रेजुएट्स के लिए बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका! जानिए आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

इंटरव्यू की जानकारी (Interview)

प्रश्नजानकारी
स्थानहरिज नगरपालिका, जिला पाटन, गुजरात
इंटरव्यू की तारीख12 अगस्त 2025
रिपोर्टिंग समयदोपहर 12:00 बजे
आवेदन का तरीकाकेवल वॉक-इन इंटरव्यू

महत्वपूर्ण सूचना: उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 मिनट पहले इंटरव्यू स्थल पर अपने सभी जरुरी डॉक्यूमेंट के साथ पहुंचना होगा।

निष्कर्ष

हरिज नगरपालिका, पाटन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत निकाली गई यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो शहरी विकास, पर्यावरण, सिविल इंजीनियरिंग या IT जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं या करना चाहते हैं।

सिटी मैनेजर (SWM और MIS/IT) जैसे अहम पदों के लिए सीधा वॉक-इन इंटरव्यू रखा गया है, जिससे उम्मेदवार को बिना किसी लिखित परीक्षा के नौकरी पाने का मौका मिल रहा है।

अगर आप इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, तो 12 अगस्त 2025 को सभी जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ इंटरव्यू स्थल पर समय से पहुंचना न भूलें।

FAQs – Harij Nagarpalika Bharti 2025

1) हरिज नगरपालिका सिटी मैनेजर भर्ती के लिए इंटरव्यू की तारीख क्या है?
उतर:
वॉक-इन इंटरव्यू 12 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा।

2) सिटी मैनेजर पद के लिए वेतन कितना है?
उतर:
प्रत्येक पद के लिए ₹30,000/- प्रति महीना के हिसाब से वेतन दीया जाएगा।

3) सिटी मैनेजर के लिए क्या योग्यता चाहिए?
उतर:
B.E./ M.E., B.Tech/ M.Tech या IT जैसी योग्यता होनी चाहिए।

4) क्या कोई लिखित परीक्षा होगी?
उतर:
नहीं, सिलेक्शन केवल वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

5) क्या SBM सिटी मैनेजर पद के लिए अनुभव होना जरुरी है?
उतर:
जरुरी नहीं है, लेकिन जिन उम्मीदवारों को SBM योजनाओं का अनुभव है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।