Bank of Baroda SO Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा ने वर्ष 2025 के लिए 330 स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स (SO) की भर्ती जारी की है। यह भर्ती अलग – अलग विभागों के लिए की जा रही है, जिसमें डिजिटल बैंकिंग, MSME सेल्स, रिस्क मैनेजमेंट, साइबर सिक्योरिटी जैसे महत्वपूर्ण सेक्टर शामिल हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है, और 19 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते है।

इस पोस्ट में हम आपको भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे – जैसे कि योग्यता, वेतन और आवेदन कैसे करें। पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े, जिससे आपको फॉर्म भरते समय कोई समस्या न हो।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मुख्य जानकारी – Bank of Baroda SO Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
संगठन का नामBank of Baroda
पद का नामSpecialist Officer (SO)
कुल पद330
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
नौकरी का स्थान पुरे भारत में
नौकरी का प्रकारकोंट्राक्ट पर आधारित (5 वर्ष)
आधिकारिक वेबसाइटwww.bankofbaroda.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
नोटिफिकेशन जारीजुलाई 2025
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत30 जुलाई 2025
आवेदन की आखिरी तारीख19 अगस्त 2025
इंटरव्यू/ शॉर्टलिस्टिंग तारीखजल्द जारी की जाएगी

यह भी पढ़े = IBPS Clerk भर्ती 2025: ग्रेजुएट्स के लिए बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका! जानिए आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

शैक्षणिकता (Educational Qualification)

स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO)
  • पद के अनुसार संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। हालांकि, कुछ खास पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएँ भी मांगी जा सकती हैं।
  • ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

जरुरी जानकारी:

  • हर स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पद के लिए – जैसे कि डिजिटल बैंकिंग, डिजिटल एप्लिकेशन, रिस्क मैनेजमेंट, साइबर सिक्योरिटी आदि – अलग-अलग डिग्री या सर्टिफिकेट की जरूरत हो सकती है।
  • बैंक द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में हर पद के अनुसार शैक्षणिकता, अनुभव और जरूरी योग्यताएं (जैसे CFA, CA, CISA आदि) की पूरी जानकारी दी गई है।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सही और पूरी जानकारी के लिए बैंक की आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ें।

आयु सीमा (Age Limit)

  • कम से कम आयुष्य: 22 – 31 वर्ष (पद के अनुसार)
  • ज्यादा से ज्यादा आयुष्य: 32 – 45 वर्ष (पद के अनुसार)

आयु में छूट (Age Relaxation)

केटेगरीआयु में छूट
SC / ST5 वर्ष
OBC3 वर्ष
PwD (विकलांग)10–15 वर्ष
Ex‑Servicemen10 वर्ष

आवेदन शुल्क (Application Fee)

केटेगरीशुल्क
General/OBC/EWS₹850/-
SC/ST/PwD/महिला₹175/-

आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करके आवेदन शुल्क को जमा करा सकते है।

यह भी पढ़े = ITI Khokhra & Vastral में अंग्रेज़ी विषय के शिक्षकों की भर्ती – बिना परीक्षा, सीधे इंटरव्यू से सिलेक्शन!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर सिलेक्शन प्रक्रिया आवेदनकर्ताओं की संख्या और पद के अनुसार बदल सकती है। हालांकि, सामान्य तौर पर उम्मेदवारों का सिलेक्शन निचे लिखे स्टेप के माध्यम से किया जाता है:

1) शॉर्टलिस्टिंग
    • उम्मीदवारों को उनके शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य मानदंडों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
    2) इंटरव्यू (Interview)
    • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मेदवार को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें उनके विषय ज्ञान, प्रोफेशनल स्किल्स और कम्युनिकेशन स्किल्स का मूल्यांकन किया जाएगा।
    3) मेडिकल टेस्ट (Medical Test)
    • इंटरव्यू में पास होने वाले उम्मीदवारों की डिकल जांच की जाएगी, ताकि यह निश्चित किया जा सके कि वे बैंकिंग सेवा के लिए सक्षम है या नहीं।

    परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

    विषयप्रश्नों की संख्यामार्क्स
    General/Financial Awareness2525
    Quantitative & Reasoning Aptitude2525
    Computer Knowledge2525
    General English2525
    कुल100100
    • समय: 60 मिनिट (1 घंटे)

    ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

    Step 1: BOB बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: www.bankofbaroda.in

    Step 2: Careers सेक्शन में जाएँ और Current Opportunities पर क्लिक करें।

    Step 3: SO भर्ती के अंतर्गत “Apply Online” पर क्लिक करें।

    Step 4: अपना मोबाइल नंबर और ईमेल ID डालकर रजिस्ट्रेशन करें।

    Step 5: लॉगिन करे और अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारिया भरें।

    Step 6: सभी जरुरी डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करे।

    Step 7: ऑनलाइन आवेदन शुल्क को जमा करे और फॉर्म सबमिट करें।

    महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

    वेबसाइटलिंक
    आधिकारिक सूचना PDFयहां क्लिक करें
    ऑनलाइन आवेदन करेंयहां क्लिक करें
    आधिकारिक वेबसाइटwww.bankofbaroda.in

    निष्कर्ष

    बैंक ऑफ बड़ौदा SO भर्ती 2025 उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो बैंकिंग, आईटी, साइबर सिक्योरिटी, रिस्क मैनेजमेंट या MSME जैसे क्षेत्रों में करियर बनाना चाहते हैं। कुल 330 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जो न केवल प्रतिष्ठित है बल्कि प्रोफेशनल ग्रोथ के लिए भी बेहतरीन मंच प्रदान करती है।

    आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, इसलिए उम्मीदवारों को अंतिम तिथि यानी 19 अगस्त 2025 से पहले आवेदन पूरा कर लेना चाहिए।

    Bank of Baroda Specialist Officer Recruitment 2025 – FAQs

    1) इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?
    उतर:
    बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के कुल 330 पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

    2) आवेदन करने का तरीका क्या है?
    उतर:
    आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

    3) आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?
    उतर:
    आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 अगस्त 2025 है। समय रहते आवेदन जरूर पूरा कर लें।

    4) उम्मेदवार का सिलेक्शन कैसे होगा?
    उतर:
    शॉर्टलिस्ट > पर्सनल इंटरव्यू > मेडिकल टेस्ट

    5) SO पदों के लिए आयु सीमा क्या तय की गई है?
    उतर:
    आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग है, लेकिन 22 वर्ष और 45 वर्ष तक की उम्र वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।