RRB Technician Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है! रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने तकनीशियन पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

RRB ने Technician Grade I Signal और Technician Grade III के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 6180 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आप 07 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

आइए अब आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी विस्तार से बताते हैं, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी न हो।

मुख्य जानकारी – RRB Technician Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
भर्ती संस्थाRailway Recruitment Board (RRB)
पद का नामTechnician Grade I Signal, Technician Grade III
कुल पद6180
नौकरी का स्थानपुरे भारत में
नौकरी का प्रकारसरकारी
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटwww.rrbapply.gov.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
आवेदन की शुरुआत28 जून 2025
आवेदन की आखिरी तारीख7 अगस्त 2025
फीस जमा करने की आखिरी तारीख9 अगस्त 2025
परीक्षा की तारीखजल्द जारी की जाएगी
एडमिट कार्ड जारीपरीक्षा से पहले

यह भी पढ़े = IB में निकली बंपर भर्ती 2025: अब 10वीं पास छात्रों को मिलेगी सरकारी नौकरी, जानें आवेदन प्रक्रिया और सब कुछ

शैक्षणिकता (Educational Qualification)

अगर आप अलग-अलग तकनीशियन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई जानकारी से आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि किस पद के लिए कौन-सी योग्यता जरूरी है:

1) टेक्नीशियन ग्रेड-I (Technician Grade I Signal)

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास नीचे दिए गए में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  • B.Sc. (भौतिकी / इलेक्ट्रॉनिक्स / कंप्यूटर साइंस / IT / इंस्ट्रूमेंटेशन)
  • या
  • BE/B.Tech/डिप्लोमा (इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस, आदि)
2) टेक्नीशियन ग्रेड-III (Technician Grade III)
  • इस पद के लिए उम्मीदवार 10वीं कक्षा पास, और
  • संबंधित क्षेत्र में ITI का सर्टिफिकेट (जैसे फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, आदि)

इस भर्ती से जुडी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़े।

आवेदन शुल्क (Application Fees)

केटेगरीफीसरिफंड (परीक्षा के बाद)
General / OBC / EWS ₹500/-₹400/-
SC / ST / महिलाएं ₹250/- ₹250/-

शुल्क भरने का तरीका : आप आवेदन शुल्क को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI और नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते है।

वेतन (Salary)

अगर आप RRB तकनीशियन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो आपके मन में सैलरी को लेकर भी सवाल जरूर होगा। तो चलिए, आपको बताते हैं कि इन पदों पर सिलेक्शन होने पर आपको कितनी सैलरी मिलेगी और कौन-कौन से भत्ते मिलेंगे।

पद का नामवेतन
Technician Grade I Signal₹29,200 से ₹92,300/-
Technician Grade III₹19,900 से ₹63,200/-

इसके साथ मिलते हैं कई आकर्षक भत्ते:

  • HRA – मकान किराया भत्ता
  • DA – महंगाई भत्ता
  • TA – यात्रा भत्ता
  • और अन्य भत्ते, जो केंद्र सरकार के नियमों के तहत मिलते हैं

आयु सीमा (Age Limit)

1) Technician Grade I Signal
  • कम से कम आयुष्य: 18 वर्ष
  • ज्यादा से ज्यादा आयुष्य: 33 वर्ष
2) Technician Grade III
  • कम से कम आयुष्य: 18 वर्ष
  • ज्यादा से ज्यादा आयुष्य: 30 वर्ष

SC, ST, OBC, PwBD और अन्य आरक्षित वर्गों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़े = Indian Coast Guard में ऑफिसर बनने का मौका! 170 पदों पर भर्ती शुरू – जानें सैलरी और आवेदन प्रक्रिया

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

अगर आप इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, तो यह जानना जरूरी है कि उम्मेदवारों का सिलेक्शन कैसे होगा।

1) कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • यह पहला और सबसे जरूरी स्टेप है। इसमें आपके तकनीकी ज्ञान, सामान्य ज्ञान, गणित और रीजनिंग जैसे विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।
2) डॉक्यूमेंट की जांच (Document Verification)
  • इस स्टेप में आपके द्वारा जमा किए गए सभी प्रमाणपत्रों और डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगी।
3) मेडिकल टेस्ट (Medical Test)
  • आपका एक मेडिकल टेस्ट किया जाएगा ताकि यह तय हो सके कि आप इस पद के लिए शारीरिक रूप से फिट है या नहीं।
4) फाइनल मेरिट लिस्ट (Final Merit List)
  • ऊपर दिए गए सभी परीक्षा में परफॉरमेंस के आधार पर ही आपकी मेरिट लिस्ट बनेगी और फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा।

महत्वपूर्ण जानकारी: सभी परीक्षा में अच्छा परफॉरमेंस के साथ पास होना जरुरी है। यदि किसी एक परीक्षा में आप अयोग्य पाए जाते हैं, तो सिलेक्शन की प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

Step 1: RRB की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं: www.rrbapply.gov.in

Step 2: CEN 02/2025 भर्ती नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ लें ताकि आप सभी जरूरी योग्यताओं और नियमों को समझ सकें।

Step 3: नए उम्मीदवार पहले रजिस्टर करें और फिर लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को भरें।

Step 4: अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करें।

Step 5: आवेदन शुल्क को ऑनलाइन जमा करें।

Step 6: सभी भरी गई जानकारी को ध्यान से दोबारा चेक करें और फिर फाइनल सबमिट करें।

Step 7: सबमिट किए गए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें, यह भविष्य में काम आएगा।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक सूचना PDFयहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करेंयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटwww.rrbapply.gov.in

निष्कर्ष

रेलवे RRB तकनीशियन भर्ती 2025 उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और उनके पास ITI, B.Sc., डिप्लोमा की डिग्री है। इस भर्ती में कुल 6180 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं, जो पूरे देशभर के युवाओं के लिए सुनहरा मौका है।

अगर आप पात्र हैं तो आखिरी तारीख से पहले आवेदन करें, जिससे अंत में कोई टेक्निकल समस्या न हो। रेलवे जैसी प्रतिष्ठित संस्था में स्थायी नौकरी आपको सुरक्षित भविष्य और अच्छा वेतन प्रदान करती है।

RRB Technician Recruitment 2025 – FAQ

1) रेलवे RRB तकनीशियन भर्ती 2025 के लिए कब तक आवेदन कर सकते है?
उत्तर
: इस भर्ती के लिए 7 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

2) क्या डिप्लोमा या बी.टेक वाले उम्मीदवार ग्रेड-3 तकनीशियन पद के लिए आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर
: नहीं, ग्रेड-3 तकनीशियन पद के लिए केवल 10वीं + ITI वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते है।

3) रेलवे तकनीशियन पद पर कितना वेतन मिलेगा?
उत्तर:
टेक्नीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल): ₹29,200 से ₹92,300
टेक्नीशियन ग्रेड-3: ₹19,900 से ₹63,200

4) रेलवे RRB तकनीशियन भर्ती 2025 के लिए सिलेक्शन कैसे किया जायेगा?
उत्तर:
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
डॉक्यूमेंट की जांच (Document Verification)
मेडिकल टेस्ट (Medical Test)
फाइनल मेरिट लिस्ट (Final Merit List)