गृह मंत्रालय (MHA) के इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने Security Assistant/Executive भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती कुल 4987 पदों पर की जा रही है और यह 10वीं पास छात्रों के लिए सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई 2025 से शुरू होगी और 17 अगस्त 2025 तक चलेगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चलिए दोस्तों आपको इस भर्ती से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देते है, इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।

मुख्य जानकारी – IB Security Assistant/Executive Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
भर्ती संगठनइंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), गृह मंत्रालय
पद का नामSecurity Assistant / Executive
कुल पद4987
आवेदन माध्यमऑनलाइन
शैक्षणिकता10वीं पास
आयु सीमा18 से 27 वर्ष
नौकरी का स्थानपूरे भारत में
आधिकारिक वेबसाइटwww.mha.gov.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत26 जुलाई 2025
आवेदन की आखिरी तारीख17 अगस्त 2025
फीस जमा करने की आखिरी तारीख17 अगस्त 2025
परीक्षा की तारीखजल्द जारी की जाएगी
एडमिट कार्ड जारीपरीक्षा से पहले

केटेगरी के अनुसार पदों की संख्या (Vacancy Details)

केटेगरीपदों की संख्या
General2471
EWS501
OBC1015
SC574
ST426
कुल पद4987

शैक्षणिकता (Educational Qualification)

अगर आप इस नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास कुछ जरूरी योग्यताएं होनी चाहिए, जो निचे दी गई है:

  • सबसे पहले, आपके पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास की डिग्री होनी चाहिए। यानी आपने 10वीं की पढ़ाई सफलतापूर्वक पास की हो।
  • जिस राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के लिए आप आवेदन कर रहे हैं, वहां का डोमिसाइल सर्टिफिकेट (स्थायी निवास प्रमाणपत्र) होना जरूरी है। इससे यह साबित होता है कि आप उसी क्षेत्र के निवासी हैं।
  • आपको उस क्षेत्र की स्थानीय भाषा या बोली का अच्छा ज्ञान होना चाहिए, क्योंकि यही भाषा वहां के लोगों और अधिकारियों के साथ बातचीत में काम आती है।

आयु सीमा (Age Limit)

  • कम से कम आयुष्य: 18 वर्ष
  • ज्यादा से ज्यादा आयुष्य: 27 वर्ष

भारत सरकार के नियमों के अनुसार SC, ST, OBC, और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क (Application Fees)

  • General / OBC / EWS: ₹650/-
  • SC / ST / महिलाएं: ₹550/-

फीस का माध्यम: आप आवेदन शुल्क को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI और नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

टियर-I परीक्षा (Objective Type)
  • यह एक MCQ (Multiple Choice Questions) प्रकार की लिखित परीक्षा होगी। इसमें अच्छा स्कोर करना जरूरी है।
  • कुल 100 मार्क्स होंगे।
टियर-II परीक्षा (Descriptive Type)
  • यह एक लिखित परीक्षा होगी, जिसमें निबंध या पत्र लेखन जैसे प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
  • कुल 50 मार्क्स होंगे।
इंटरव्यू (Interview)
  • परीक्षा में पास हुए उम्मेदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा।
  • इस दौरान आपकी सोचने की क्षमता, आत्मविश्वास और व्यवहार की जांच की जाएगी।
  • कुल 50 मार्क्स होंगे।
डॉक्यूमेंट की जांच (Document Verification)
  • इस स्टेप में आपके द्वारा जमा किए गए सभी प्रमाणपत्रों और डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगी।
मेडिकल टेस्ट (Medical Test)
  • आखिर में आपका एक मेडिकल टेस्ट किया जाएगा ताकि यह तय हो सके कि आप इस पद के लिए शारीरिक रूप से फिट है या नहीं।

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

टियर-I: Objective Test
विषयप्रश्नों की संख्यामार्क्स
General Awareness2020
Quantitative Aptitude2020
Reasoning2020
English Language2020
General Studies2020
कुल100100

टियर-II: Descriptive Test

एक 500 शब्दों के पैरेग्राफ का स्थानीय भाषा से अंग्रेजी और फिर अंग्रेजी से स्थानीय भाषा में अनुवाद करना होगा।

  • कुल मार्क्स: 50
  • समय: 1 घंटा (60 मिनिट)

सुचना: दोनों परीक्षाओं में पास होना जरुरी है। इसके बाद इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट की जांच और मेडिकल टेस्ट होगा।

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

Step 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: www.mha.gov.in

Step 2: निचे स्क्रॉल करे और “IB Security Assistant/Executive Recruitment 2025” को सिलेक्ट करे।

Step 3: ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करे।

Step 4: आवेदन फॉर्म भरें और सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें

Step 5: आवेदन शुल्क को ऑनलाइन जमा करें।

Step 6: आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक सूचना PDFयहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करेंयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटmha.gov.in

निष्कर्ष

IB Security Assistant / Executive भर्ती 2025 उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो 10वीं पास हैं और एक सुरक्षित व प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी करना चाहते है।

इस भर्ती की सिलेक्शन प्रक्रिया कई स्टेप में आयोजित की जाएगी, जिसमें लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट की जांच और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। यदि आप 10वीं पास हैं, तो 17 अगस्त 2025 से पहले आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन जरूर करें।

10वीं पास छात्रों के लिए सरकारी विभाग में करियर शुरू करने का बेहतरीन मौका है – इसे हाथ से न जाने दें!

FAQs – IB Security Assistant/Executive Recruitment 2025

1) यह भर्ती कुल कितने पदों पर की जाएगी?
उत्तर:
यह भर्ती Security Assistant/Executive के कुल 4987 पदों पर की जाएगी।

2) ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?
उत्तर:
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 17 अगस्त 2025 है।

3) आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उत्तर:
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए।

4) इस पद के लिए आयु सीमा क्या है?
उत्तर:
उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

5) IB Security Assistant/Executive पद के लिए आवेदन कैसे करें?
उत्तर:
उम्मीदवार www.mha.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।