MGVCL Vidyut Sahayak Recruitment 2025: MGVCL (मध्य गुजरात विज कंपनी लिमिटेड) ने Vidyut Sahayak (Junior Engineer – Civil) के 62 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोकरी के लिए B.E./B.Tech (सिविल) पास डिग्री वाले उम्मेदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

भर्ती प्रक्रिया में दो कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), डॉक्यूमेंट की जांच और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। आप 4 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

चलिए दोस्तों इस पोस्ट में हम आपको सैलरी, शैक्षणिकता, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते है।

मुख्य जानकारी – MGVCL Vidyut Sahayak Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
संगठन का नाममध्य गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (MGVCL)
पद का नामVidyut Sahayak (Junior Engineer – Civil)
कुल पद62
नौकरी का स्थानगुजरात
वेतन₹48,100/- से शुरू
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटwww.mgvcl.com

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
आवेदन की शुरुआत15 जुलाई 2025
आवेदन की आखिरी तारीख4 अगस्त 2025

विभाग के अनुसार पदों की संख्या (Vacancy Details)

सहायक कंपनी का नामपदों की संख्या
MGVCL4
DGVCL2
UGVCL3
PGVCL7
GETCO31
GSECL15
कुल62

शैक्षणिकता (Educational Qualification)

  • MGVCL भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास B.E. या B.Tech (Civil) में डिग्री होनी चाहिए। यह डिग्री रेगुलर मोड से किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ली गई होनी चाहिए, जिसे UGC या AICTE द्वारा मान्यता मिली हो।
  • इसके साथ ही, उम्मीदवार ने अपने अंतिम वर्ष या अंतिम दो सेमेस्टर में कम से कम 55% मार्क्स प्राप्त किए हों।
  • MGVCL भर्ती के लिए महत्वपूर्ण बात यह है कि अंतिम वर्ष या अंतिम दो सेमेस्टर में कोई भी ATKT नहीं होना चाहिए।
  • अगर उम्मीदवार ने अपनी डिग्री किसी अलग माध्यम से की है, तो उन्हें उसका प्रमाणपत्र भी देना जरुरी है।

आयु सीमा (Age Limit)

  • General उम्मीदवार: ज्यादा से ज्यादा आयुष्य 35 वर्ष
  • SC/ST/OBC/EWS उम्मीदवार: ज्यादा से ज्यादा आयुष्य 40 वर्ष

साथ ही, कुछ विशेष वर्गों को आयु सीमा में ज्यादा छूट दी जाएगी:

  • महिला उम्मीदवार: 5 वर्ष की छूट
  • दिव्यांग (PwD) उम्मीदवार: 10 वर्ष की छूट
  • भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen): 10 वर्ष की छूट

आवेदन शुल्क (Application Fees)

वर्गशुल्क
General (पुरुष/महिला)₹500/-
आरक्षित वर्ग (SC/ST/PWD)₹250/-

फीस का माध्यम: आप आवेदन शुल्क को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI और नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा कर सकते है।

वेतन (Salary)

MGVCL में सिलेक्टेड उम्मीदवारों को शुरुआत में जूनियर इंजीनियर – सिविल के पद पर पहले दो वर्षों के लिए फिक्स वेतन दिया जायेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  • पहले वर्ष में वेतन: ₹48,100/- प्रति महीना
  • दूसरे वर्ष में वेतन: ₹50,700/- प्रति महीना

दो साल की सफल नोकरी पूरी करने के बाद, उम्मीदवार को ₹45,400 – ₹1,01,200/- के हिसाब से नियमित वेतन पर जूनियर इंजीनियर (सिविल) के पद पर स्थायी नियुक्ति मिल सकती है।

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

MGVCL में नोकरी के लिए उम्मेदवारों का सिलेक्शन निचे दिए गए प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा:

1) पहली परीक्षा: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) – कुल 100 मार्क्स

2) दूसरी परीक्षा: दूसरी एक और कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) – कुल 100 मार्क्स

3) डॉक्यूमेंट की जांच (Document Verification)

4) मेडिकल परीक्षण (Medical Examination)

महत्वपूर्ण जानकारी: इन सभी परीक्षाओ को पास करने के बाद परफॉरमेंस और मार्क्स के आधार पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जायेगा।

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

1) पहली परीक्षा – कुल 100 मार्क्स
विषयमार्क्स
रीजनिंग15
गणित15
अंग्रेज़ी20
गुजराती20
सामान्य ज्ञान10
कंप्यूटर ज्ञान20

Negative Marking: प्रत्येक गलत उत्तर पर ¼ मार्क्स काटे जाएंगे।

2) दूसरी परीक्षा – कुल 100 मार्क्स

(सिविल इंजीनियरिंग विषय पर आधारित)

  • सिविल इंजीनियरिंग की बातें
  • Soil Mechanics, RCC, पाइल फाउंडेशन
  • पानी सप्लाय, ड्रेनेज, सीवेज, सुरक्षा
  • स्ट्रक्चर इंजीनियरिंग, स्टील स्ट्रक्चर्स
  • सिविल इंजीनियरिंग नियम: Minimum Wages, Shops Act, EPF आदि

यह परीक्षा MCQ आधारित होगी और अंग्रेज़ी व गुजराती दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

Step 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: www.mgvcl.com

Step 2: Vidyut Sahayak (Junior Engineer – Civil) पद पर आवेदन करने के लिए “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।

Step 3: रजिस्ट्रेशन करे और Id और पासवर्ड डालकर लॉगिन करे

Step 4: आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें

Step 5: आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें (फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र आदि)

Step 6: ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क को जमा करे

Step 7: आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक सूचना PDFयहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करेंयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटwww.mgvcl.com

MGVCL Vidyut Sahayak Recruitment 2025 – FAQs

1) MGVCL विद्युत सहायक 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे?
उत्तर:
आवेदन की शुरुआत 15 जुलाई 2025 से होगी।

2) ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?
उत्तर:
आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 04 अगस्त 2025 है।

3) इस भर्ती के लिए शैक्षणिकता क्या है?
उत्तर:
उम्मीदवार के पास B.E. या B.Tech (सिविल इंजीनियरिंग) में डिग्री होनी चाहिए।

4) इस नोकरी के लिए ज्यादा से ज्यादा आयुष्य क्या होनी चाहिए?
उत्तर:
ज्यादा से ज्यादा आयुष्य 45 वर्ष होनी चाहिए।

5) यह भर्ती कुल कितने पदों पर की जा रही है?
उत्तर:
यह भर्ती कुल 62 पदों पर की जाएगी।