अगर आप के पास इंजीनियरिंग की डिग्री और अनुभव हैं, तो आपके लिए भावनगर महानगरपालिका (BMC) ने Executive Engineer (Environment) के पद पर भर्ती के लिए सूचना जारी की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इच्छुक उम्मीदवार 11 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक OJAS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चलिए दोस्तों इस पोस्ट में हम आपको सैलरी, शैक्षणिकता, आवेदन शुल्क और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते है।

मुख्य विशेषताएं – BMC Executive Engineer (Environment) Recruitment 2025

प्रश्न जानकारी
भर्ती संगठनBhavnagar Municipal Corporation (BMC)
पद का नामExecutive Engineer (Environment)
कुल पद1
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
वेतन₹56,100 – ₹1,75,500/- प्रति महीना
नोकरी का स्थानभावनगर
आधिकारिक वेबसाइटwww.bmcgujarat.com

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
आवेदन की शुरुआत11 जुलाई 2025
आवेदन की आखिरी तारीख30 जुलाई 2025
फीस भरने की आखिरी तारीख30 जुलाई 2025

इस नोकरी के लिए क्या जरुरी है (Eligibility Criteria)

अगर आप Executive Engineer के पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास कुछ जरूरी शैक्षणिक योग्यताएं होनी चाहिए। आइए एक-एक करके समझते हैं:

1) शैक्षणिकता (Education Qualification)
  • उम्मीदवार ने किसी सरकारी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से B.E./B.Tech (पर्यावरण) की डिग्री प्राप्त की होनी चाहिए।
2) अनुभव (Experience)
  • इसके अलावा उम्मीदवार के पास पर्यावरण से जुड़े काम का 3 से लेकर 5 वर्ष तक का अनुभव होना चाहिए।
  • उम्मीदवार ने डिग्री मिलने के बाद जो काम किया है उसी को ही अनुभव के तौर पर गिना जाएगा।
3) कंप्यूटर का ज्ञान
  • आपको कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास किसी संस्था या यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर कोर्स का सर्टिफिकेट/डिग्री होनी चाहिए।
4) भाषा का ज्ञान
  • गुजराती या हिंदी भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए — अगर दोनों भाषाएँ आती हों, तो और भी बेहतर।

आयु सीमा (Age Limit)

  • कम से कम आयुष्य: 18 वर्ष
  • ज्यादा से ज्यादा आयुष्य: 35 वर्ष

गुजरात सरकार द्वारा तय किए गए नियमों के अनुसार SC, ST, OBC, और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क (Application Fees)

श्रेणीशुल्क
General₹500
SC/ST/SEBC/EWS/महिला/दिव्यांग₹250

सूचना: आवेदन शुल्क को आप पोस्ट ऑफिस के द्वारा भेज कर जमा करवा सकते है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सैलरी कितनी मिलेगी? (Salary)

नियुक्ति के प्रथम दो वर्षों का समय प्रोबेशन के रूप में निर्धारित होगा। इस दौरान उम्मेदवार के कार्य का मूल्यांकन किया जाएगा, इसके बाद यदि उसकी सेवा संतोषजनक पाई जाती है तो उसे सातवें वेतन आयोग के अनुसार ₹56,100 से ₹1,75,500 तक के वेतन के साथ नियमित नियुक्ति की जाएगी।

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

अगर भावनगर महानगरपालिका की समिति को ज़रूरत महसूस हुई, तो वो उपलब्ध आवेदनों की संख्या और खाली पदों को ध्यान में रखते हुए एक मेरिट लिस्ट तैयार करेंगे।

केवल उन्हीं उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा जो इस मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट होंगे। इन्हें लिखित परीक्षा या इंटरव्यू (मौखिक परीक्षा) के लिए कॉल लेटर भेजा जाएगा। साथ ही, उनके मूल दस्तावेज़ों और जरूरी प्रमाणपत्रों की जांच भी की जाएगी।

अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित और मौखिक परीक्षा में प्राप्त मार्क्स के आधार पर बनाई जाएगी।

अंतिम मेरिट लिस्ट (Final Merit List)

अगर समिति यह निर्णय लेती है कि लिखित परीक्षा और इंटरव्यू (मौखिक परीक्षा) दोनों कराए जाएंगे, तो अंतिम मेरिट लिस्ट बनाते समय लिखित परीक्षा के 90% और इंटरव्यू के 10% मार्क्स को मिलाकर परिणाम तय किया जाएगा।

आवेदनों की संख्या को देखते हुए लिखित परीक्षा या इंटरव्यू (मौखिक परीक्षा) आयोजित करने का फैसला भावनगर महानगरपालिका की समिति द्वारा लिया जाएगा, और यह निर्णय सभी उम्मीदवारों पर लागू और मान्य होगा।

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

Step 1: OJAS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://ojas.gujarat.gov.in

Step 2: Online Application” को खोले और “Apply” ऑप्शन को सिलेक्ट करे।

Step 3: उसमें से “BMC (Bhavnagar Recruitment 2025)” को सिलेक्ट करे।

Step 4: इस पेज में Executive Engineer (Environment) के सामने रहे “Apply” पर क्लिक करें।

Step 5: रजिस्ट्रेशन करें या पहले से रजिस्टर्ड हैं तो लॉगिन करें।

Step 6: आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज़ को अपलोड करें

Step 7: ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें

महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)

वेबसाइटलिंक
ऑनलाइन आवेदन करें यहाँ क्लिक करें
आधिकारिक सूचना PDFयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटojas.gujarat.gov.in

FAQs – BMC Executive Engineer (Environment) Recruitment 2025

1) BMC Executive Engineer भर्ती 2025 के लिए योग्यता क्या है?
उतर:
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से B.E./B.Tech (Environment) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, 3 से 5 साल का अनुभव अनिवार्य है।

2) Executive Engineer पद के लिए कितना वेतन मिलेगा?
उतर:
इस पद के लिए ₹56,100 से लेकर ₹1,75,500/- तक वेतन मिलेगा।

3) BMC Executive Engineer भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
उतर:
आवेदन ऑनलाइन OJAS पोर्टल ojas.gujarat.gov.in पर करें।

4) Executive Engineer पद के लिए आयु सीमा क्या है?
उतर:
आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियम अनुसार छूट)