GSRTC Himatnagar Apprentice Posts Recruitment 2025: अगर आप ITI पास हैं और गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) में काम करना चाहते है, तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर आया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

GSRTC हिम्मतनगर डिवीजन ने कई अलग – अलग तकनीकी विभाग में अपरेंटिस पदों पर भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

चलिए इस पोस्ट में हम आपको जरूरी जानकारी देंगे – जैसे कि आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़, पात्रता, सिलेक्शन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीख

GSRTC Himatnagar Apprentice Recruitment 2025

GSRTC क्या है?

GSRTC यानी गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम, गुजरात सरकार की एक संस्था है जो राज्य में और आसपास के राज्यों में बस सेवा चलाती है। इसकी शुरुआत साल 1960 में हुई थी। ये निगम न सिर्फ यात्रियों को सफर की सुविधा देता है, बल्कि गुजरात के हजारों युवाओं को नौकरी के मौके भी देता है।

GSRTC के कई डिवीज़न (शाखाएं) हैं और ये समय-समय पर अपरेंटिस और दूसरी नौकरियों के लिए भर्ती निकालता है। इसका हेतु युवाओं को ट्रेनिंग देकर उन्हें रोजगार के लिए तैयार करना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मुख्य जानकारियाँ – GSRTC Himatnagar Apprentice Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
भर्ती संगठनGujarat State Road Transport Corporation (GSRTC)
पद का नामApprentice
आवेदन का माध्यमस्पीड पोस्ट द्वारा या ऑफिस में जाकर जमा करे
नोकरी का स्थानहिम्मतनगर, गुजरात
डिवीज़नहिम्मतनगर डिवीज़न
शैक्षणिकता10th पास + ITI सर्टिफिकेट
आधिकारिक वेबसाइटwww.gsrtc.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
आवेदन की शुरुआत30 जून 2025
आवेदन की आखिरी तारीख07 जुलाई 2025
दस्तावेज़ जमा करने का समयसुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
आवेदन का माध्यमकेवल ऑफलाइन (Offline Only)

पदों की जानकारी – GSRTC Apprentice Posts 2025

योग्य उम्मीदवार निचे दिए गए ITI ट्रेड्स में आवेदन कर सकते हैं:

पद का नाम:

  • मोटर मैकेनिक व्हीकल
  • डीजल मैकेनिक
  • शीट मेटल वर्कर (बिल्डर)
  • ऑटो इलेक्ट्रिशियन
  • वेल्डर
  • वायरमैन
  • पेंटर
  • बॉडी फिटर
  • COPA (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट)

यह भी पढ़े = गुजरात इलेक्ट्रिक विभाग में निकली 240 वैकेंसी – देखें सैलरी, योग्यता और आवेदन का तरीका

शैक्षणिकता (Educational Qualification)

अगर आप GSRTC में भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास ये योग्यताएं होनी चाहिए:

  • सबसे पहले, उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (SSC) पास की होनी चाहिए।
  • अगर आप किसी टेक्निकल ट्रेड (जैसे मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन आदि) के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपके पास मान्यता प्राप्त ITI संस्थान से संबंधित क्षेत्र में ITI सर्टिफिकेट होना ज़रूरी है।

आयु सीमा (Age Limit)

  • कम से कम आयुष्य: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
  • ज्यादा से ज्यादा आयुष्य: GSRTC या अप्रेंटिसशिप के नियमों के अनुसार तय की जाएगी।
  • आयु में छूट: जो उम्मीदवार आरक्षित वर्ग (जैसे SC, ST, OBC आदि) से आते हैं, उन्हें सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

1) आवेदन की जांच: सबसे पहले सभी आवेदनों की शुरुआती जांच की जाएगी कि वे सही तरीके से भरे गए हैं या नहीं।

2) मेरिट लिस्ट: फिर उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी, जो उनके 10वीं और ITI के रिजल्ट के आधार पर होगी।

3) दस्तावेज़ की जांच: जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा, उन्हें अपने शैक्षणिक और तकनीकी दस्तावेज़ों की जांच के लिए बुलाया जाएगा।

4) अपरेंटिसशिप एग्रीमेंट: दस्तावेज़ में सभी जानकारी सही पाए जाने पर उम्मीदवार को नौकरी के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी।

सुचना: ज्यादातर विभाग के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। सिलेक्शन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट पर आधारित होगा।

यह भी पढ़े = Accountant Job 2025: कॉलेज पास छात्रों के लिए शानदार मौका! जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

GSRTC हिम्मतनगर डिवीजन की अपरेंटिस भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

Step 1: सबसे पहले उम्मीदवार को www.apprenticeshipindia.org पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।

Step 2: रजिस्ट्रेशन के बाद, उम्मीदवार को हिम्मतनगर डिवीजनल ऑफिस जाकर आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।

Step 3: आवेदन फॉर्म के साथ निचे दिए गए डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी को जोड़ना होगा:

  • 10वीं की मार्कशीट
  • ITI प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो (हाल की)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

Step 4: पूरा भरा हुआ आवेदन फॉर्म और सभी दस्तावेज़ GSRTC हिम्मतनगर डिवीजन ऑफिस में जमा करें

जमा करने का समय:

अंतिम तारीख: 07 जुलाई 2025 तक आवेदन जमा करें।

प्रत्येक कार्यदिवस को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक (सार्वजनिक छुट्टियों को छोड़कर)

निष्कर्ष

GSRTC हिम्मतनगर अपरेंटिस भर्ती 2025 उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है जो तकनीकी फील्ड में काम करना चाहते हैं और सरकारी परिवहन विभाग में कुछ सीखना चाहते हैं।

अगर आपने 10वीं पास कर ली है और ITI भी कर रखा है, तो देर न करें। समय पर आवेदन करें और जरूरी दस्तावेजों के साथ फॉर्म जमा कर दें।

FAQs – GSRTC Apprentice Jobs 2025

1) इस भर्ती के लिए क्या शैक्षणिकता जरुरी है?
उतर: 10वीं पास + संबंधित विभाग में ITI का सर्टिफिकेट होना जरुरी है?

2) क्या आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है?
उतर: नहीं, आवेदन फॉर्म को ऑफलाइन भरकर जमा करना होगा।

3) आवेदन फॉर्म कहाँ से मिलेगा?
उतर: वेलफेयर सेंटर, मोटीपुरा, हिम्मतनगर से खुद जाकर फॉर्म प्राप्त करें।

4) आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख क्या है?
उतर: 07 जुलाई 2025, दोपहर 2:00 बजे तक फॉर्म जमा करना अनिवार्य है।