PM Yashasvi Yojana 2025: आज भी हमारे देश में लाखों ऐसे होनहार बच्चे हैं, जो पढ़ाई में आगे बढ़ना चाहते हैं, कुछ बनना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उनके सपने अधूरे रह जाते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इन्हीं छात्रों के सपनों को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृत्ति योजना (PM-YASASVI Scheme) की शुरुआत की है।

यह योजना उन छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आई है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, लेकिन अपने उज्जवल भविष्य के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

PM Yashasvi Scholarship Yojana 2025

इस योजना का हेतु क्या है?

प्रधानमंत्री यशस्वी योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन पढ़ाई में होनहार बच्चों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

खासतौर पर OBC, EBC और DNT समुदायों से आने वाले छात्रों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इससे न सिर्फ उनकी पढ़ाई आसान होगी, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी एक मजबूत कदम होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस योजना का संचालन कौन कर रहा है?

यह योजना सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही है और इसका पुरा संचालन NTA (National Testing Agency) द्वारा किया जाता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्रों को एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा देनी होगी।

PM Yashasvi Yojana 2025 के लाभ

इस योजना के तहत छात्रों को पढ़ाई के लिए पर्याप्त आर्थिक सहायता दी जाती है:

  • 9वीं कक्षा के छात्रों को ₹75,000 प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता मिलेगी।
  • 11वीं कक्षा के छात्रों को ₹1,25,000 प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता मिलेगी।

यह पैसा छात्रों की ट्यूशन फीस, किताबें, यूनिफॉर्म और दूसरी जरूरी शैक्षणिक चीजों को खरीद ने के लिए उपयोगी होगी।

यह भी पढ़े = 12वीं और डिप्लोमा पास युवाओं के लिए नौकरी – जानिए कैसे करें आवेदन?

कौन कर सकता है आवेदन?

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गए शर्तों को पूरा करना होगा:

1) आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।

2) छात्र OBC, EBC या DNT श्रेणी से संबंधित हो।

3) छात्र वर्तमान में 9वीं या 11वीं कक्षा में पढ़ रहा हो।

4) पिछली कक्षा (8वीं या 10वीं) सफलतापूर्वक पास की हो।

5) परिवार की सालाना आवक ₹2.5 लाख से ज्यादा न हो।

6) इसके लिए लड़के और लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज़

आवेदन करते समय आपके पास निचे दिए गए दस्तावेज़ होना जरुरी है:

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (OBC/EBC/DNT)
  • वार्षिक आवक का प्रमाण पत्र
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता की जानकारी
  • मोबाइल नंबर और ईमेल ID

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Step 1: सबसे पहले योजना की ऑफिशियल वेबसाइट yet.nta.ac.in पर जाएं।

Step 2: वहां “New Candidate Register Here” पर क्लिक करें।

Step 3: रजिस्ट्रेशन के दौरान अपना नाम, DOB, कक्षा, मोबाइल नंबर, ईमेल ID आदि भरें और OTP से वेरिफाई करें।

Step 4: अब लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।

Step 5: आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को भरे जैसे – शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी, परीक्षा केंद्र।

Step 6: फिर सभी जरूरी दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करें

Step 7: आखिर में फॉर्म सबमिट करें और उसका एक प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।

प्रवेश परीक्षा

योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए एक योग्यता परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसका आयोजन सितंबर 2025 में किया जा सकता है। इस परीक्षा में 9वीं और 11वीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र भाग ले सकते हैं।

इस प्रवेश परीक्षा का संचालन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा किया जाएगा, जो देशभर में कई प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन के लिए जानी जाती है।

महत्वपूर्ण तारीख (Important Date)

प्रक्रियातारीख (अनुमानित)
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआतजुलाई 2025
आवेदन की आखिरी तारीखअगस्त 2025
परीक्षासितंबर 2025

निष्कर्ष

प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृत्ति योजना 2025 आर्थिक रूप से पिछड़े लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों के लिए एक नई किरण बनकर आई है। यह सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि उन सपनों तक पहुंचने का एक मजबूत सेतु है, जो अब तक पैसों की कमी के कारण अधूरे रह जाते थे।

अगर आपके आस-पास कोई ऐसा बच्चा है जो इस योजना के लिए पात्र हो सकता है, तो उसे इस अवसर के बारे में अवश्य बताएं। हो सकता है आपकी दी गई यह छोटी-सी जानकारी किसी के भविष्य की दिशा ही बदल दे।