Indian Air Force Agniveervayu Recruitment 2025: अगर आप भी भारतीय वायुसेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देखते हैं, तो भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने वर्ष 2025 के लिए अग्निवीरवायु भर्ती का ऐलान कर दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस योजना के तहत चुने गए अग्निवीरों को चार साल तक वायुसेना में सेवा करने का मौका मिलेगा और साथ ही आकर्षक वेतन और भत्ते भी दिया जाएगा।

चलिए हम आपको वेतन, आवेदन प्रक्रिया और शैक्षणिक योग्यता के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

Indian Air Force Agniveervayu Recruitment 2025

मुख्य जानकारियाँ – Indian Air Force Agniveervayu Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
भर्ती संगठनIndian Air Force
पद का नामIndian Airforce Agniveer
आवेदन का माध्यमकेवल ऑनलाइन
प्रकारसरकारी नोकरी
नोकरी का स्थानपुरे भारत में
योग्यता12th या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
आवेदन की आखिरी तारीख08 जुलाई 2025
आधिकारिक वेबसाइटhttps://agnipathvayu.cdac.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
आवेदन की शुरुआत11 जुलाई 2025
आवेदन की आखिरी तारीख31 जुलाई 2025
फीस भरने की आखिरी तारीख31 जुलाई 2025
परीक्षा की तारीख25 सितम्बर 2025
एडमिट कार्ड की तारीखजल्द जारी की जाएगी

आवेदन शुल्क (Application Fees)

General / OBC/EWS₹550/-
SC / ST₹550/-

भुगतान का माध्यम: आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते है।

आयु सीमा (Age Limit)

  • ज्यादा से ज्यादा आयुष्य: 17.5 वर्ष
  • कम से कम आयुष्य: 21 वर्ष

अगर आपका जन्म 2 जुलाई 2005 से लेकर 2 जनवरी 2009 के बीच हुआ है, तो आप एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए योग्य हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इसके अलावा, भारत सरकार के नियमों के अनुसार उम्मीदवार को आयु में छूट दी जाएगी।

यह भी पढें = अहमदाबाद: गार्डन विभाग में निकली सरकारी भर्तियां – जानें आवेदन प्रक्रिया और वेतन

वेतन (Salary)

एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती में सिलेक्टेड उम्मीदवारों को हर साल बढ़ती हुई सैलरी मिलेगी। नीचे साल-दर-साल वेतन का ग्राफ दिया गया है:

  • पहला वर्ष: ₹30,000/- प्रति महिना
  • दूसरा वर्ष: ₹33,000/- प्रति महिना
  • तीसरा वर्ष: ₹36,500/- प्रति महिना
  • चौथा वर्ष: ₹40,000/- प्रति महिना

सूचना: इसमें से कुछ हिस्सा अग्निवीर फंड में जमा होगा, जो नौकरी पूर्ण होने पर ब्याज सहित वापस किया जाएगा।

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

1) ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Online Written Examination)
  • सबसे पहले एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी और रीजनिंग जैसे विषयों से सवाल पूछे जाते हैं।
2) शारीरिक फिटनेस टेस्ट (Physical Fitness Test)
  • इसमें उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता की जांच की जाती है जैसे दौड़, ऊंचाई, वजन, उठक-बैठक और पुश-अप्स आदि।
3) परीक्षा – I (Adaptability Test I)
  • यह परीक्षा यह जांचने के लिए होती है कि उम्मीदवार एयरफोर्स की जीवनशैली और माहौल के लिए मानसिक रूप से कितना तैयार है।
4) परीक्षा – II (Adaptability Test II)
  • इस परीक्षा में उम्मीदवार की टीम वर्क, व्यवहार और कार्य की क्षमता का परीक्षण किया जाता है।
5) मेडिकल टेस्ट (Medical Examination)
  • इस स्टेप में उम्मीदवार के स्वास्थ्य और शारीरिक फिटनेस की पूरी जांच की जाती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह नोकरी के लिए फिट है।
6) अंतिम मेरिट लिस्ट (Final Merit List)
  • सभी स्टेप में परफॉर्मेंस के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है, जिसमें श्रेष्ठ परफॉर्मेंस करने वाले उम्मीदवारों को सिलेक्ट किया जाता है।

शारीरिक पात्रता (Physical)

ऊंचाई/छातीपुरुषमहिला
ऊंचाई152.5 सेमी152 से.मी.
छातीकम से कम 77 सेंटीमीटर/ छाती में फुलाव कम से कम 5 सेंटीमीटर

शैक्षणिकता (Education Qualification)

10+2 (इंटरमीडिएट)
  • आपने 12वीं कक्षा गणित, भौतिकी और अंग्रेज़ी विषयों के साथ पास की हो।
  • कुल मिलाकर कम से कम 50% मार्क्स और अंग्रेज़ी विषय में भी कम से कम 50% मार्क्स जरूरी हैं।
डिप्लोमा में इंजीनियरिंग (Diploma in Engineering)
  • आपने 3 साल का डिप्लोमा कोर्स किया हो जैसे कि मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी या IT में।
  • डिप्लोमा कोर्स में कम से कम 50% मार्क्स और अंग्रेज़ी में भी 50% मार्क्स जरूरी हैं।
वोकेशनल कोर्स (Vocational Course)
  • आपने 2 साल का वोकेशनल कोर्स किया हो जिसमें गणित फिजिक्स और गणित को नॉन-वोकेशनल विषय के रूप में शामिल किया गया हो।
  • इसमें भी कुल 50% मार्क्स और अंग्रेज़ी में कम से कम 50% मार्क्स जरूरी हैं।

सूचना: सभी उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक सूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ ले जिससे कोई गलती ना हो।

यह भी पढें = गुजरात में नागरिक सहकारी बैंक में नौकरी का मौका! – जानें कौन कर सकता है आवेदन

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

योग्य उम्मीदवार 11 जुलाई 2025 के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर आवेदन कर सकेंगे।

इस भर्ती के लिए आप नजदीकी साइबर कैफे में जाकर आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं।

Step 1: सबसे पहले Agniveervayu की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://agnipathvayu.cdac.in

Step 2: अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड और अन्य जरूरी जानकारी डालकर का रजिस्ट्रेशन करें

Step 3: रजिस्ट्रेशन के बाद अपने ईमेल और पासवर्ड से लॉगिन करें

Step 4: फिर आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सावधानी से पूरा भरें

Step 5: फॉर्म में मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ जैसे फोटो, सिग्नेचर, प्रमाण पत्र आदि को अपलोड करें

Step 6: आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दे।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links) – Indian Air Force Agniveervayu Recruitment 2025

वेबसाइटलिंक
ऑनलाइन आवेदन11 जुलाई 2025 से चालू होगा
नोटिफिकेशन की PDFयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें

निष्कर्ष

जो युवा देश की सेवा करने का सपना देखते हैं उनके लिए भारतीय वायुसेना अग्निवीरवायु भर्ती 2025 एक सुनहरा अवसर है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से न सिर्फ उम्मीदवारों को आधुनिक सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करने का मौका मिलता है, बल्कि वे एक सुरक्षित भविष्य की दिशा में भी कदम बढ़ाते हैं।

जो भी उम्मीदवार शारीरिक रूप से फिट हैं, मानसिक रूप से तैयार हैं और देशभक्ति की भावना रखते हैं – उनके लिए यह भर्ती एक शानदार शुरुआत हो सकती है।

Indian Air Force Agniveervayu Recruitment 2025 – FAQs

1) भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
उत्तर: भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट है – https://agnipathvayu.cdac.in/

2) भारतीय वायुसेना अग्निवीरवायु भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब शुरू होगा?
उत्तर:
ऑनलाइन आवेदन 11 जुलाई 2025 से शुरू होगा।

3) भारतीय वायुसेना अग्निवीरवायु भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा क्या है?
उत्तर:
आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष है।

4) भारतीय वायुसेना अग्निवीरवायु भर्ती 2025 आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?
उत्तर:
आवेदन की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2025 है।

5) भारतीय वायुसेना अग्निवीरवायु 2025 के लिए आवेदन करने की शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उत्तर:
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास 12वीं (इंटरमीडिएट) या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।