LIC HFL Apprentice Recruitment 2025: LIC Housing Finance Limited (LIC HFL) ने हाल ही में कुल 250 पदों पर अप्रेंटिसशिप भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

यह एक 12 महीने का ट्रेनिंग कार्यक्रम है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को ₹12,000 प्रतिमाह का स्टाइपेंड मिलेगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को एक Proficiency Certificate भी प्रदान किया जाएगा।

इस लेख में हम आपको पात्रता मापदंड, आवेदन प्रक्रिया, राज्यवार पद और परीक्षा पैटर्न से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।

LIC HFL Apprentice Recruitment 2025

मुख्य जानकारी – LIC HFL Apprentice Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
विभाग का नामLIC Housing Finance Limited (LIC HFL)
पद का नामApprentice
कुल पद250
स्टाइपेंड₹12,000/- प्रति महीना
आयु सीमा20-25 वर्ष
ट्रेनिंग का समय12 महीने
शिक्षणग्रेजुएशन डिग्री
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
ट्रेनिंग की शुरुआत14 जुलाई 2025 (अनुमानित)
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.lichousing.com

महत्वपूर्ण तारीख (Important Date)

घटनातारीख
आवेदन की शुरुआत13 जून 2025
आवेदन की आखिरी तारीख28 जून 2025
फीस भरने की आखिरी तारीख30 जून 2025
परीक्षा की तारीख3 जुलाई 2025
ट्रेनिंग की शुरुआत14 जुलाई 2025 (अनुमानित)

स्टाइपेंड (Stipend)

LIC HFL अप्रेंटिस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने तक अप्रेंटिस पद पर नियुक्त किया जाएगा, जिसमें उन्हें ₹12,000 प्रति महीना के हिसाब से स्टाइपेंड दिया जायेगा।

महत्वपूर्ण जानकारी:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  • इस स्टाइपेंड के अलावा कोई HRA (हाउस रेंट अलाउंस), ट्रावेल भत्ता (Transport Allowance) या अन्य भत्ते नहीं दिए जाएंगे।
  • यह स्टाइपेंड केवल ट्रैनिंग के दौरान दिया जायेगा। ट्रैनिंग पूरी होने के बाद स्थायी (Permanent) नौकरी की कोई गारंटी नहीं है।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

General / OBC के लिए₹944/-
SC / ST / महिलाए के लिए₹708/-
PWBD₹472/-

नोट: आपका आवेदन तभी पूर्ण माना जाएगा जब शुल्क का भुगतान सफलतापूर्वक हो जाएगा। कृपया निर्धारित समय सीमा से पहले शुल्क को खाते में ऑनलाइन जमा कर दें।

राज्य के अनुसार पद

राज्यपदराज्यपद
आंध्र प्रदेश20असम2
बिहार2छत्तीसगढ़3
दिल्ली4उत्तराखंड3
हरियाणा4गुजरात7
जम्मू & कश्मीर1हिमाचल प्रदेश1
कर्नाटक36झारखंड1
मध्य प्रदेश15केरल7
ओडिशा1महाराष्ट्र34
पंजाब4पुदुच्चेरी1
सिक्किम2राजस्थान7
तेलंगाना24तमिलनाडु36
उत्तर प्रदेश20पश्चिम बंगाल15

नोट: शहर के अनुसार पदों की जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़े।

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

परीक्षा में कुल 100 MCQ प्रश्न होंगे, जो निचे दिए गए विषयो पर आधारित होंगे:

  • बेसिक बैंकिंग ज्ञान
  • निवेश (Investment)
  • बीमा (Insurance)
  • गणितीय योग्यता (Quantitative Aptitude)
  • तर्कशक्ति (Reasoning)
  • डिजिटल कौशल (Digital Skills)
  • अंग्रेज़ी भाषा (English)

यह परीक्षा ऑनलाइन रिमोट-प्रॉक्टेड मोड में आयोजित की जाएगी, यानी आप घर बैठे ही अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप से परीक्षा दे सकते हैं – बस आपके डिवाइस में फ्रंट कैमरा होना चाहिए और इंटरनेट कनेक्शन स्थिर होना चाहिए।

इस परीक्षा का कुल समय 60 मिनट रहेगा।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार की ग्रेजुएशन डिग्री 01 जून 2021 के बाद और 01 जून 2025 तक पूर्ण हो जानी चाहिए।
  • इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल से से ज्यादा और अधिकतम आयु 25 साल से कम होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

LIC भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन निचे दिए गए स्टेप के माध्यम से किया जाएगा:

1) लिखित परीक्षा (Written Test):
  • यह परीक्षा ऑनलाइन रिमोट-प्रॉक्टेड मोड में आयोजित की जाएगी, यानी आप इसे घर बैठे अपने कंप्यूटर या स्मार्टफोन से दे सकते हैं।
  • परीक्षा में 100 मार्क्स के MCQ प्रश्न होंगे, जिसमें अलग अलग विषय से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
2) इंटरव्यू (Interview):
  • जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास होंगे, उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा।
3) दस्तावेज़ की जांच (Document Verification):
  • इंटरव्यू के बाद चयनित उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आयु और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
4) मेडिकल परीक्षण (Medical Examination):
  • अंतिम स्टेप में मेडिकल की जांच की जाएगी जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि उम्मीदवार मेडिकल रूप से फिट हैं।

महत्वपूर्ण सूचना: प्रत्येक स्टेप में पास होना बहुत जरुरी है। केवल वही उम्मीदवार अंतिम रूप से चयनित माने जाएंगे जो सभी स्टेप को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करेंयहाँ क्लिक करें
सुचना की PDFयहाँ क्लिक करें

आवेदन प्रक्रिया (Application Process)

LIC अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:

Step 1: सबसे पहले https://nats.education.gov.in वेबसाइट पर जाए।

Step 2: वहाँ “Student Register/Login” विकल्प पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें और Enrolment ID प्राप्त करें।

Step 3: LIC की वेबसाइट lichousing.com खोले। वहाँ मौजूद Careers या Recruitment सेक्शन में जाएं और “LIC HFL Apprentice Recruitment 2025 Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।

Step 4: अपने नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और शैक्षणिक जानकारी को सही-सही भरे

Step 5: पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक शैक्षिक प्रमाण पत्रों को स्कैन कर अपलोड करें

Step 6: डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

Step 7: आवेदन को सबमिट कर दे और रजिस्ट्रेशन नंबर को भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

ध्यान दे: आवेदन करने के बाद अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर को समय-समय पर चेक करते रहें ताकि कोई जरूरी अपडेट या सूचना आपसे छूट न जाए।

निष्कर्ष

यह ग्रेजुएट्स पास युवाओं के लिए BFSI सेक्टर में करियर की शुरुआत करने का एक सुनहरा अवसर है।

यह एक 12 महीने का प्रशिक्षिण कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य आपको रियल-टाइम वर्क एक्सपीरियंस, डिजिटल लर्निंग और फाइनेंस सेक्टर का व्यावहारिक ज्ञान देने का है।

हालांकि, ध्यान रखें कि यह एक नौकरी नहीं, बल्कि एक सीमित समय का स्किल डेवेलपमेंट प्रोग्राम है जिसमें स्थायी नियुक्ति की कोई गारंटी नहीं है।

यह भी पढ़े = बैंक में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका: जानिए किन-किन राज्यों में हैं खाली पद और क्या है आवेदन प्रक्रिया!