Central Bank of India Recruitment 2025: क्या आप बैंकिंग क्षेत्र में एक स्थिर और प्रतिष्ठित नौकरी पाना चाहते हैं? तो आज हम आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आये है।
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया (CBI) ने Apprentices के पदों पर 4500 रिक्तियां के लिए बड़ी मात्रा में भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती में भारत के सभी राज्य के योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चलिए आपको हम बैंक भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे – जैसे आवेदन कैसे करें, परीक्षा पैटर्न, स्टाइपेंड और चयन प्रक्रिया।

भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी
| रूपरेखा | जानकारी |
| बैंक का नाम | सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) |
| पद | Apprentices |
| रिक्तियां | 4,500 |
| आवेदन कैसे करे | ऑनलाइन (Online) |
| स्टाइपेंड कितना मिलेगा | ₹15,000/महीना |
| आधिकारिक वेबसाइट | centralbankofindia.co.in |
जरूरी तारीखें (Important Dates)
| कार्य | तारीख |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू हुआ | 7/6/2025 |
| कब तक आवेदन कर सकते है | 23/6/2025 |
| फीस भरने की आखिरी तारीख | 25/6/2025 |
| परीक्षा कब होगी | जुलाई 2025 में (संभावित) |
राज्यवार पदों की संख्या
| राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | कुल पद |
| आंध्र प्रदेश | 128 |
| अरुणाचल प्रदेश | 8 |
| असम | 118 |
| बिहार | 433 |
| छत्तीसगढ़ | 114 |
| दादरा और नगर हवेली | 1 |
| दिल्ली | 97 |
| गोवा | 28 |
| गुजरात | 305 |
| हरियाणा | 137 |
| हिमाचल प्रदेश | 55 |
| झारखंड | 87 |
| कर्नाटक | 105 |
| केरल | 116 |
| मध्य प्रदेश | 459 |
| महाराष्ट्र | 586 |
| मणिपुर | 7 |
| मेघालय | 8 |
| मिजोरम | 1 |
| नागालैंड | 7 |
| ओडिशा | 103 |
| पंजाब | 142 |
| राजस्थान | 170 |
| सिक्किम | 15 |
| तमिलनाडु | 202 |
| तेलंगाना | 100 |
| त्रिपुरा | 5 |
| उत्तर प्रदेश | 580 |
| उत्तराखंड | 41 |
| पश्चिम बंगाल | 315 |
| अंडमान और निकोबार (केंद्रशासित प्रदेश) | 1 |
| चंडीगढ़ (केंद्रशासित प्रदेश) | 9 |
| जम्मू और कश्मीर (केंद्रशासित प्रदेश) | 1 |
| लद्दाख (केंद्रशासित प्रदेश) | 13 |
| पुदुचेरी (केंद्रशासित प्रदेश) | 1 |
| दमन और दीव (केंद्रशासित प्रदेश) | 2 |
| कुल | 4,500 |
कौन कर सकता है आवेदन
बैंक नौकरी में आवेदन करने वाले उम्मीदवार को नीचे दिए गए शर्तों को पूरा करना होगा तभी वह आवेदन कर सकता है।
1) शैक्षणिक आवश्यकताएं (Educational Qualification)
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक (Graduate) की डिग्री होनी अनिवार्य है।
2) उम्र की सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
- अधिकतम आयु: 28 वर्ष
आवेदन शुल्क (Application Fees)
| प्रकार | शुल्क |
| PWBD उम्मीदवार | ₹400 + GST |
| SC/ST/महिला/EWS | ₹600 + GST |
| अन्य उम्मीदवार | ₹800 + GST |
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
Central Bank of India Apprentices Recruitment 2025 में उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया नीचे दिए गए स्टेप के आधार पर की जाएगी।
1) लिखित परीक्षा
- यह परीक्षा MCQ पर आधारित होगी, जिसमे सामान्य ज्ञान, गणितीय क्षमता और कंप्यूटर ज्ञान जैसे विषय शामिल होगे।
2) स्थानीय भाषा की जांच
- इसमें उम्मीदवार ने जिस राज्य से आवेदन किया है उसे उस राज्य की स्थानीय भाषा मैं एक छोटा इंटरव्यू देना होगा।
3) दस्तावेज़ जांच (Document Verification)
- उम्मीदवार को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, और अन्य दस्तावेज़ों की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
4) मेडिकल टेस्ट (Medical Test)
- अंत में उम्मीदवार को जरूरी मेडिकल टेस्ट पास करने के बाद सर्टिफिकेट जमा करना होगा।
परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)
इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो निचे दिए गए विषय के अनुसार होगे।
| विषय | प्रश्न | मार्क्स |
| गणित | 15 | 15 |
| कंप्यूटर ज्ञान | 15 | 15 |
| अंग्रेजी भाषा | 15 | 15 |
| बौद्धिक क्षमता | 15 | 15 |
| इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट्स | 10 | 10 |
| रिटेल प्रोडक्ट्स | 10 | 10 |
| रिटेल एसेट प्रोडक्ट्स | 10 | 10 |
| इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स | 10 | 10 |
परीक्षा का समय: 60 मिनट
नेगेटिव मार्किंग: नहीं की जाएगी
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Step 1: सबसे पहले NATS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://nats.education.gov.in पर जाए।
Step 2: NATS पोर्टल पर नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल भर के रजिस्ट्रेशन करें।
Step 3: रजिस्ट्रेशन के बाद ID और पासवर्ड डालकर पोर्टल पर लॉगिन करें।
Step 4: आवेदन पत्र में अपनी शिक्षा, पता, बैंक डिटेल्स और अन्य जरूरी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
Step 5: फोटो, हस्ताक्षर, डिग्री की मार्कशीट आदि आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
Step 6: आवेदन शुल्क को ऑनलाइन माध्यम से जमा करें और Submit बटन पर क्लिक करें।
महत्वपूर्ण सूचना: उमेदवार केवल एक ही राज्य के लिए आवेदन कर सकते है। एक से ज्यादा आवेदन करने पर आपका आवेदन रद्द कर दिया जायेगा।
निष्कर्ष
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 4500 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी, जो न केवल रोजगार का प्रदान करती है, बल्कि सभी उम्मीदवारों को अच्छा प्रशिक्षण और अनुभव भी देती है।
अगर आप ऊपर दिए गए सभी मापदंडो को पास करते है और बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने की इच्छा रखते है तो यह आप के लिए बैंक में नौकरी पाने का एकदम सही मौका है।
